भाई कन्हैया जी मानव सेवा दिवस पर विद्यार्थियों को दी जाएगी प्राथमिक सहायता ट्रेनिंग: अमित महाजन

by

20 सितंबर को जिले में भाई कन्हैया जी मानव सेवा दिवस मनाने संबंधी प्रशासनिक अधिकारियों व स्वयंसेवी संस्थाओं के बीच हुई बैठक
अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने संबंधित विभागों व एन.जी.ओज को सौंपी जिम्मेदारियां
17 सितंबर को सिविल अस्पताल में लगाया जाएगा रक्तदान कैंप, लोगों को नेत्रदान व अंगदान के प्रति भी किया जाएगा जागरुक
होशियारपुर, 08 सितंबर:
डिप्टी कमिश्नर श्री संदीप हंस के निर्देशों पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर की अध्यक्षता में 20 सितंबर को जिले में भाई कन्हैया जी मानव सेवा दिवस मनाने संबंधी आज प्रशासनिक अधिकारियों व स्वयंसेवी संस्थाओं की बैठक हुई। बैठक के दौरान एस.डी.एम. होशियारपुर श्री शिवराज सिंह बल, एस.डी.एम. गढ़शंकर श्री प्रीतइंदर सिंह व एस.पी. श्रीमती मंजीत कौर भी मौजूद थे। इस दौरान ए.डी.सी ने मानव सेवा दिवस मनाने संबंधी संबंधित विभागों व एन.जी.ओज को तय समय पर सौंपी गई जिम्मेदारियां तनदेही से निभाने के लिए कहा।
अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि 20 सितंबर को भाई कन्हैया जी मानव सेवा दिवस पर जिले के सभी उप मंडलों के चार शैक्षणिक संस्थानों में प्राथमिक सहायता ट्रेनिंग(फस्ट एड) दी जाएगी, जिसमें विद्यार्थियों को जरुरत के समय किसी को फस्र्ट एड देने संबंधी विस्तार से जानकारी दी जाएगी। उन्होंने इस संबंध में जिला रैड क्रास सोसायटी व सिविल सर्जन को इस संबंधी योग्य कार्रवाई करने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि जिला पुलिस के सहयोग से इस सभी स्थानों पर विद्यार्थियों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरुक भी किया जाएगा।
श्री अमित महाजन ने बताया कि इसके अलावा 17 सितंबर को भाई कन्हैया जी मानव सेवा दिवस के उपलक्ष्य में सिविल अस्पताल में एन.जी.ओज के सहयोग से रक्तदान शिविर भी लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि रक्तदान कैंप के दौरान लोगों को नेत्रदान व अंगदान के लिए भी जागरुक किया जाएगा ताकि मरणोपरांत उनकी आंखे व शरीर के अंगर किसी के काम आ सके। इस दौरान उन्होंने संबंधित सभी विभागों को इस दिशा में पहले से तैयारी करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर भाई कन्हैया जी मिशन से बहादुर सिंह सुनेत, सिविल सर्जन डा. अमरजीत सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी(से ) श्री गुरशरण सिंह, जिला सामाजिक सुरक्षा अधिकारी मुकेश गौतम, हरजीत सिंह, गुरमीत सिंह, स्वर्ण सिंह वेरका, ओंकार सिंह धामी भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

9 करोड़ 68 लाख रुपये की साइबर ठगी, दो गिरफ्तार : गैंग व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर लोगों को देता था झांसा

पंचकुला :   पंचकुला साइबर थाना पुलिस ने 9 करोड़ 68 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।  डीसीपी पंचकुला हिमाद्री कौशिक ने जानकारी देते हुए बताया कि...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गहलोत ने कहा कि पायलट अब हाईकमान हो गए , मैं उन्हें क्या सकता हूं, मैं उन्हें कुछ कहने वाला कौन होता हूं : वसुंधरा राजे सरदार शहर से चुनाव लड़ती,तो हम दोनों पूरे देश में चर्चा में आ जाएंगे

राजस्थान विधानसभा चुनाव के माहौल के बीच सीएम अशोक गहलोत ने सचिन पायलट को लेकर बड़ा बयान दिया। प्रत्याशियों को टिकट बांटने में पायलट की भूमिका को लेकर गहलोत ने कहा कि पायलट अब...
article-image
पंजाब

जेएनवीएसटी 2026-27 की परीक्षा में सभी योग्य विद्यार्थी करवाएं पंजीकरण : जिला शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में परीक्षा के सफल संचालन के लिए हुई बैठक

होशियारपुर, 12 जूनः जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (जेएनवीएसटी) सत्र 2026-27 के सफल संचालन पर विचार-विमर्श और रणनीति बनाने के लिए आज जिला शिक्षा अधिकारी ललिता अऱोड़ा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक की...
article-image
पंजाब

पुलिस का बड़ा एनकाउंटर : गैंगस्टर लांडा हरिके के गुर्गों काे किया ढेर-किया था सरपंच का मर्डर

 अमृतसर :  पुलिस और गुंडे बदमाशों के बीच एक झड़प हुई, जिसमें एक बदमाश को मार गिराया गया है, जबकि दूसरा भागने में सफल रहा। ये मुठभेड़ बुधवार को ब्यास के गांव भिंडर में...
Translate »
error: Content is protected !!