भाखड़ा बांध के फ्लड गेट से छोड़ा गया 45 हजार क्यूसिक पानी : खतरे की कोई भी आशंका नहीं

by

रूपनगर। भाखड़ा बांध से फ्लड गेट खोलने से मंगलवार को मात्र 45 हजार क्यूसिक पानी छोड़ा गया। इसमें से आधा ही दरिया में आएगा। बाकी आधा पानी नहर में छोड़ा जाएगा। लोगों को घबराने की फिलहाल कोई जरूरत नहीं है।

भाखड़ा बांध से पानी छोड़ने के मामले में जिला प्रशासन ने कहा है कि फ्लड गेट केवल दो फीट ही खोले गए। जिससे कि नियंत्रित पानी छोड़ा जाए और भाखड़ा में आने वाले पानी को स्टोर किया जा सके।      रूपनगर के डीसी वरजीत वालिया ने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है। भाखड़ा डैम से पानी छोड़ने का फैसला टेक्नीकल कमेटी की बैठक में फैसला लिया जाता है। कमेटी ने फैसला लिया है कि केवल दो फीट फ्लड गेट खोले जाएं।

अगर हिमाचल में ज्यादा वर्षा होती है तो डैम में ज्यादा पानी सकता है। उसी के मद्देनजर साढ़े 36 हजार टरबाइनों के जरिये और साढ़े 7 हजार फ्लड गेट के जरिये सिर्फ दो फीट खोलकर पानी छोड़ा जाएगा। जो पानी आएगा उसमें से सतलुज दरिया में सिर्फ बीस बाइस हजार क्यूसिक पानी ही आएगा। पानी छोड़ने से 45 हजार क्यूसिक पानी आएगा। इसमें से 23 क्यूसिक पानी नहरों में जाएगा और बाकी दरिया में जाएगा। हमारा खतरे का निशान 45 हजार क्यूसिक है। इसलिए दरिया में जो पानी आएगा उससे कोई घबराने की जरूरत नहीं है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जूते मारने की धमकी दे रही थीं : थानेदारी चली गई ऑडियो वायरल होने के बाद

मध्य प्रदेश के रीवा जिले की महिला टीआई की धमकी देने का मामला सुर्खियों में बना हुआ है। वायरल ऑडियो क्लिप में वह एक फरियादी को धमका रही थीं। वह उसे जूते मारने की...
article-image
पंजाब

हिंदी दिवस पर प्रोफेसर सरोज शर्मा को मिला काव्य रत्न सम्मान 

होशियारपुर : राजकीय महाविद्यालय होशियारपुर के हिंदी विभाग की सहायक प्रोफेसर सरोज शर्मा को नेपाल के लुंबिनी में आयोजित किए गए अंतरराष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में हिंदी काव्य रत्न से सम्मानित किया गया। नेपाल...
article-image
पंजाब

दीवान ने डीजीपी को लिखी चिट्ठी; अपराध में बढ़ोतरी के मद्देनज़र राज्यभर के हथियार लाइसेंसों की समीक्षा की मांग

लुधियाना, 14 जनवरी: वरिष्ठ कांग्रेस नेता, लुधियाना कांग्रेस शहरी के पूर्व ज़िला अध्यक्ष और पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन पवन दीवान ने पंजाब के डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) गौरव यादव...
article-image
पंजाब

श्री गुरु रविदास महाराज जी का तपस्थली गांव खुराली बना श्री खुरालगढ़ साहिब

गढ़शंकर, 21 अगस्त : श्री गुरु रविदास महाराज जी का ऐतिहासिक तपस्थली गांव खुराली से श्री खुरालगढ़ साहिब बन गया है। जिसके लिए सरपंच रणजीत सूद के नेतृत्व में सभी पंचायत सदस्यों ने डिप्टी...
Translate »
error: Content is protected !!