भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड तलवाड़ा : बीबीएमबी रेड क्रॉस मेला 5 अप्रैल को, तैयारियां जारी

by

तलवाड़ा, 19 मार्च — भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड का रेड क्रॉस मेला इस वर्ष 5 अप्रैल 2026 को आयोजित किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां तेजी से जारी हैं। मेले का उद्घाटन बोर्ड के चेयरमैन इंजीनियर मनोज त्रिपाठी तथा उनकी धर्मपत्नी श्रीमती दीप्ति त्रिपाठी द्वारा किया जाएगा। यह जानकारी मुख्य अभियंता राकेश गुप्ता ने दी।

उन्होंने बताया कि यह रेड क्रॉस मेला बीबीएमबी टाउनशिप के सेक्टर-2 स्थित नर्सरी ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा और इसका उद्घाटन 5 अप्रैल को सुबह 10:30 बजे होगा। उन्होंने कहा कि इस मेले में खाने-पीने की वस्तुएं, हस्तनिर्मित सामान तथा स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न स्टॉल आकर्षण का केंद्र होंगे। मेले के अंत में लकी ड्रॉ भी निकाले जाएंगे।

इस बार के प्रमुख लकी ड्रॉ में एलईडी स्मार्ट टीवी, रेफ्रिजरेटर, टैबलेट, साइकिल (गियर व डिस्क ब्रेक वाली), मोबाइल फोन, माइक्रोवेव ओवन, स्मार्ट वॉच, स्मार्ट बैंड, ब्लूटूथ स्पीकर, इलेक्ट्रिक चॉपर आदि शामिल हैं। इसके अलावा मेले में कई रोचक खेल भी विशेष आकर्षण का केंद्र होंगे तथा बच्चों के लिए भी अनेक मनोरंजक गतिविधियां होंगी। उन्होंने कहा कि इस मेले को यादगार बनाने के लिए बीबीएमबी प्रशासन हर संभव तैयारी कर रहा है।

बीबीएमबी रेड क्रॉस संस्था की चेयरपर्सन सीमा गुप्ता ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि इस मेले से होने वाली आय रेड क्रॉस द्वारा गरीब, बेसहारा और जरूरतमंद मरीजों की सेवा में खर्च की जाती है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से 5 अप्रैल 2026 को रेड क्रॉस मेले में बढ़-चढ़कर भाग लेने का  अनुरोध किया है

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शहीदों ने आजादी के सपनों को पूरा करने के लिए बड़ी कुर्बानी दी लेकिन देश के शासकों की जनविरोधी नीतियों के कारण यह पूरा नहीं हो सके : प्रो. जय पाल सिंह

मेंहिंदवानी (गढ़शंकर) लोक बचाओ, गांव बचायों मेंहिंदवानी दुआरा शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव के शहीदी दिवस के रूप में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय महिंदवानी में सूबेदार अशोक कुमार, सरपंच रमेश लाल, नंबरदार दर्शन...
article-image
पंजाब , हरियाणा

‘बाउंसर’ शब्द पर पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट ने जताई आपत्ति, कहा….जनता के मन में पैदा होता है डर

चंडीगढ़ । निजी सुरक्षा एजेंसियों की ओर से अपने कर्मचारियों के लिए ”बाउंसर” शब्द के इस्तेमाल को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने कहा है कि इसका उद्देश्य ”जनता...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सरकार का बड़ा फैसला :16 साल से कम उम्र के स्टूडेंट्स नहीं जा सकेंगे कोचिंग : आदेशों की अवहेलना करने वालों पर एक लाख रुपए तक का जुर्माना वसूला जाएगा, कोचिंग सेंटर का रजिस्ट्रेशन रद्द भी हो सकता

नई दिल्ली।  केंद्र सरकार ने गुरुवार को बड़ा फैसला लेते हुए कोचिंग सेंटरों पर नकेल कसी है। सरकार ने निजी शिक्षण संस्थानों के लिए नई गाइडलाइन्स जारी करते हुए आदेश दिया है कि 16...
article-image
पंजाब , समाचार

स्वतंत्रता दिवस समागम की पुलिस लाइन ग्राउंड में हुई फुल ड्रेस रिहर्सल : डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल व एस.एस.पी सरताज सिंह चाहल ने लिया जायजा

स्पीकर पंजाब विधान सभा कुलतार सिंह संधवां होशियारपुर में स्वतंत्रता दिवस पर लहराएंगे तिरंगा होशियारपुर, 12 अगस्त: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त को स्थानीय पुलिस लाइन ग्राउंड में होने वाले जिला स्तरीय...
Translate »
error: Content is protected !!