उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने विधिवत रूप से किया चैत्र नवरात्र मेला त्रिलोकपुर का शुभारंभ

by
नाहन 19 मार्च- उपायुक्त सिरमौर एवं आयुक्त मंदिर न्यास माता बाला सुन्दरी, प्रियंका वर्मा ने आज श्री महामाया बालासुंदरी माता मंदिर त्रिलोकपुर में परिवार सहित विधिवत रूप से पूजा -अर्चना व हवन यज्ञ कर चैत्र नवरात्र मेले का शुभारंभ किया तथा जिला वासियों को नवरात्र पर्व की शुभकामनाएँ दी।
इस अवसर पर उन्होंने बताया कि आज से 02 अप्रैल, तक आयोजित होने वाले इस चैत्र नवरात्र मेला त्रिलोकपुर में 3000 हजार दिपों को प्रकाशित कर महाआरती का आयोजन किया जा रहा है।May be an image of temple and text
उन्होंने बताया कि माता बालासुंदरी मेला त्रिलोकपुर में हिमाचल से ही नहीं, बल्कि हरियाणा सहित अन्य राज्य से भी बहुत अधिक संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शनों के लिए आते है। श्रद्धालुओं की भारी संख्या को देखते हुए उनकी सुरक्षा हेतू मेला स्थल व आस पास के क्षेत्र में उचित कानून व्यवस्था की गई है।
पुलिस तथा होमगार्ड जवानों सहित मंदिर न्यास समिति के सुरक्षा कर्मियों को मेले के दौरान सुरक्षा व शांति व्यवस्था पर कड़ी नजर बनाए रखने के आदेश दिए गए है।
उन्होंने बताया कि मेला के दौरान प्राथमिक उपचार व अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं के अतिरिक्त आपातकालीन स्थिति के लिए एम्बुलेंस सेवा भी उपलब्ध रहेगी।May be an image of one or more people, wedding and temple
इसके उपरान्त उन्होंने मेला स्थल व परिसर में साफ सफाई, पेयजल तथा बिजली की सप्लाई की उचित व्यवस्था इत्यादि प्रबंधो का भी जायजा लिया तथा मेला अधिकारियों को मेले के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा तथा उनकी सभी सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने को भी कहा।
उपायुक्त ने दर्शन के लिए आने वाले श्रद्घालुओं से साफ-सफाई, शांति व अनुशासन बनाए रखने में सहयोग करने का आह्वान किया।May be an image of fire and temple
इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी द्विज गोयल, सहायक आयुक्त विकास एवं खंड विकास अधिकारी नाहन डाॅ• अंजलि गर्ग,एसडीएम नाहन एवं संयुक्त आयुक्त मंदिर न्यास राजीव सांख्यान, सहायक प्रबंधक मेला समिति विजय पाल सहित मन्दिर न्यास त्रिलोकपुर के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जनहित और अंत्योदय की भावना से प्रेरित है केंद्रीय बजट : मुख्यमंत्री सैनी

केंद्रीय बजट विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाला ऐतिहासिक दस्तावेज : CM नायब सिंह सैनी हरियाणा के लिए बजट उत्साहजनक, युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए द्वार औद्योगिक, इंफ्रास्ट्रक्चर और एमएसएमई...
article-image
पंजाब

*गांव और गरीब के विकास के लिये सरकार वचनबद्ध -कोसरी में बनेगा 10 बिस्तरों का आयुर्वेद अस्पताल : यादविंद्र गोमा*

एएम नाथ। जयसिंहपुर, 7 अप्रैल :- आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने ग्राम पंचायत कोसरी  आयुर्वेद औषधालय को स्तरोन्नत कर 10 बिस्तरों का अस्पताल बनाया जाएगा, ताकि इस क्षेत्र के लोगों...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में टूटी बांध सुरक्षा दीवार की शीघ्र मरम्मत के लिए डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने कांगड़ा प्रशासन को लिखा पत्र

होशियारपुर के सीमावर्ती गांवों को बाढ़ से बचाने के लिए समय रहते कार्रवाई करने का आग्रह होशियारपुर, 27 अप्रैल: डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के डिप्टी कमिश्नर को पत्र...
हिमाचल प्रदेश

ऊना में दो और हरोली में तीन क्षेत्र बने कंटेनमेंट जोन

ऊना व हरोली में चार क्षेत्र हुए हॉटस्पॉट सूची से बाहर ऊना, 16 फरवरी : एसडीएम ऊना डॉ सुरेश जसवाल ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना संक्रमण के नए मामले आने...
Translate »
error: Content is protected !!