मणिमहेश में राधाष्टमी का शाही स्नान शुरू : 26 घंटे 26 मिनट तक चलेगा शाही स्नान, तीन इंच बर्फबारी के बीच श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

by

एएम नाथ।  भरमौर, 18 सितंबर। उत्तर भारत की प्रसिद्ध मणिमहेश यात्रा में राधाष्टमी के अवसर पर शुक्रवार दोपहर एक बजे से शाही स्नान शुरू हो गया। धार्मिक परंपरा के अनुसार भरमौर के संचुई से आए त्रिलोचन महादेव के वंशज एवं शिव चेले ने डल झील को तोड़कर शाही स्नान की शुरुआत करवाई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने पवित्र डल झील में स्नान शुरू कर दिया।

शाही स्नान का शुभ मुहूर्त शुक्रवार दोपहर 1 बजकर 2 मिनट से शनिवार दोपहर 2 बजकर 28 मिनट तक रहेगा। इस दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली समेत उत्तर भारत के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे श्रद्धालु करीब 26 घंटे 26 मिनट तक डल झील में शाही स्नान कर सकेंगे। मुहूर्त समाप्त होने के साथ ही इस वर्ष की मणिमहेश यात्रा भी संपन्न हो जाएगी।

तीन इंच बर्फबारी के बीच आस्था कायम

मणिमहेश क्षेत्र में गुरुवार को करीब तीन इंच बर्फबारी हुई, जिसके बाद रात के समय तापमान माइनस में पहुंच गया। कड़ाके की ठंड के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ। शुक्रवार को मौसम साफ रहने से दिन के समय श्रद्धालुओं को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

धार्मिक मान्यता के अनुसार राधाष्टमी पर मणिमहेश की डल झील में स्नान का विशेष महत्व है। रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और राधाष्टमी के अवसर पर यहां स्नान के लिए देशभर से श्रद्धालु पहुंचते हैं।

अब तक एक लाख श्रद्धालुओं ने किया स्नान

25 अगस्त से शुरू हुई मणिमहेश यात्रा के दौरान अब तक करीब एक लाख श्रद्धालु पवित्र डल झील में स्नान कर चुके हैं। शाही स्नान के दौरान शुक्रवार और शनिवार को 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के डुबकी लगाने की उम्मीद है।

पिछले वर्ष 2025 में भरमौर से मणिमहेश मार्ग के बीच बादल फटने और भारी बारिश के कारण 25 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के फंसने की घटना के बाद इस बार श्रद्धालुओं की संख्या में कुछ कमी बताई जा रही है। इसके बावजूद राधाष्टमी के शाही स्नान के लिए बड़ी संख्या में शिव भक्त मणिमहेश पहुंचे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग : टांग में लगी हैं तीन गोलियां, पुलिस खंगाल रही आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज

जालंधर : पंजाब में जालंधर के आदमपुर में हथियारबंद बदमाशों ने गांव हरिपुर में एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। युवक के पैर में गोलियां लगी हैं, जिसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया...
हिमाचल प्रदेश

कोविड दौर में मैड़ी मेला में परिवहन व पार्किंग को लेकर एसओपी जारी

ऊना, 28 फरवरी – डेरा बाबा बड़भाग सिंह में 21 से 31 मार्च तक आयोजित होने वाले होली मेला में कोविड-19 को लेकर परिवहन व पार्किंग व्यवस्था से संबंधित एसओपी जारी कर दी गई...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

MLA गोगी की गोली लगने से संदिग्ध हालात में मौत : गोली कैसे चली और किसने चलाई, अभी तक स्पष्ट नहीं 

लुधियाना l लुधियाना पश्चिम से आम आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत गोगी बस्सी की देर रात घर में ही संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई। गोली विधायक गोगी के सिर में...
article-image
पंजाब

डाॅक्टरों को 48 घंटे में देनी होगी मेडिकल लीगल रिपोर्ट

चंडीगढ़। पंजाब में आपराधिक मामलों की जांच में तेजी लाने के लिए स्वास्थ्य व पुलिस विभाग की ओर से नया कदम उठाने की तैयारी की गई है। अब सभी सरकारी डाॅक्टरों को एक्स-रे, सीटी...
Translate »
error: Content is protected !!