ऊना जिले में 101 खाद्य नमूनों की जांच, 13 मानकों पर खरे नहीं उतरे; 19 मामलों में 2.20 लाख रुपये जुर्माना

by

खाद्य सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराएं अधिकारी : उपायुक्त

रोहित जसवाल।  ऊना, 18 सितंबर। उपायुक्त जतिन लाल ने अधिकारियों को जिले में खाद्य सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने खाद्य पदार्थों के अधिक से अधिक नमूने लेने और नियमों का उल्लंघन करने वाले खाद्य कारोबारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा।

उपायुक्त शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत गठित जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में खाद्य सुरक्षा नियमों के क्रियान्वयन और अब तक की गई प्रवर्तन कार्रवाई की समीक्षा की गई।

उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन लोगों को सुरक्षित, स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को नियमित निरीक्षण और सैंपलिंग को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।

101 नमूने लिए, 13 में खामियां मिलीं

बैठक में बताया गया कि वर्ष 2026 में अब तक जिले में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने 101 खाद्य नमूने लिए हैं। इनमें से 76 नमूनों की प्रयोगशाला जांच पूरी हो चुकी है। जांच में 63 नमूने निर्धारित मानकों के अनुरूप पाए गए, जबकि 13 नमूनों में खामियां मिलीं।

इनमें एक नमूना असुरक्षित, 9 गलत ब्रांडिंग और 3 अवमानक पाए गए। खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन से जुड़े 19 मामलों में कुल 2 लाख 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

5,900 से अधिक खाद्य कारोबारी पंजीकृत

जिले में वर्तमान में 498 फूड लाइसेंस ऑपरेटर सक्रिय हैं, जबकि 5,402 फूड बिजनेस ऑपरेटर खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण के तहत पंजीकृत हैं।

जनवरी से सितंबर 2026 तक जिले में 187 नए खाद्य लाइसेंस जारी किए गए, जिससे 1.72 लाख रुपये शुल्क प्राप्त हुआ। इसी अवधि में 1,432 खाद्य व्यवसाय संचालकों का पंजीकरण किया गया और 8 लाख 67 हजार 100 रुपये पंजीकरण शुल्क के रूप में एकत्रित हुए।

खाद्य कारोबारियों की सुविधा के लिए लाइसेंस और पंजीकरण की प्रक्रिया ऑनलाइन भी उपलब्ध है। उपायुक्त ने अधिकारियों को खाद्य सुरक्षा प्रावधानों के संबंध में कारोबारियों और आम जनता को जागरूक करने के लिए नियमित जागरूकता गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए।

बैठक में सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा जगदीश धीमान, जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति नियंत्रक राजीव शर्मा, हेल्थ एजुकेटर गोपाल कृष्ण सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बस में यात्रा कर जानी लोगों की समस्याएं करीब 5 किलोमीटर के सफर में यात्रियों से किया संवाद

ऊना : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कुटलैहड़ के पिपलू के साथ लगते जटेहड़ी में बस में यात्रा कर लोगों की समस्याएं जानी। करीब 5 किलोमीटर की यात्रा बस द्वारा कर उन्होंनें लोगों से सीधा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल विधानसभा में हंगामा : उद्योगों को दी गई रियायतों को लेकर, नई औद्योगिक नीति लाएगी सरकार

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शिमला में चल रहे मॉनसून सत्र में मंगलवार को उद्योगों को पूर्व भाजपा सरकार द्वारा दी गई कथित रियायतों का मुद्दा गर्मा गया। प्रश्नकाल के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ऑस्ट्रेलिया में भारत के एक युवक की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस द्वारा गर्दन पर घुटना मारे जाने के बाद मौत

आस्ट्रेलिया में एडिलेड के रॉयस्टन पार्क में पुलिस मुठभेड़ के दौरान गंभीर रूप से घायल हुए भारतीय मूल के नागरिक गौरव कुंदी (42) की मौत हो गई है. इस घटना ने ऑस्ट्रेलियाई पुलिस द्वारा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस ने झूठ बोलकर सत्ता हासिल की और अब अपने वादे पूरे करने में नाकाम : पूर्व मुख्ममंत्री जयराम ठाकुर

सिराज : प्रदेश के पूर्व मुख्ममंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर अपने गृह विधानसभा क्षेत्र सिराज पहुंचे। उन्होंने यहां अपने संबोधन में हिमाचल की कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। जयराम ठाकुर ने कहा...
Translate »
error: Content is protected !!