शहीद भगत सिंह को भारत रत्न देने की मांग पर पंजाब विधानसभा में हंगामा : कांग्रेस- आप के बीच तीखी बहस

by

चंडीगढ़ ।  पंजाब विधानसभा में गुरुवार को कांग्रेस और आम आदमी पार्टी  के बीच तीखी बहस देखने को मिली. कांग्रेस ने शहीद भगत सिंह को भारत रत्न देने की मांग उठाई, लेकिन जब नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा बोलने लगे, तो सत्ता पक्ष (आम आदमी पार्टी) के विधायकों ने विरोध किया। इसके बाद कांग्रेस विधायकों ने सदन से वॉकआउट कर दिया।

शून्यकाल के दौरान जैसे ही विपक्ष के नेता और कांग्रेस विधायक प्रताप सिंह बाजवा ने खड़े होकर कहा कि वह शहीद भगत सिंह को भारत रत्न दिए जाने के लिए प्रस्ताव लाना चाहते हैं, सत्ता पक्ष के एक विधायक ने कहा कि सबसे पहले बाजवा को बुधवार को बलबीर सीचेवाल के लिए की गई अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगनी चाहिए। इसके बाद आम आदमी पार्टी के अधिकांश विधायक खड़े हो गए और सदन में हंगामा शुरू हो गया. हंगामे के बीच स्पीकर ने कहा कि प्रस्ताव लाने के लिए पहले से नोटिस देना आवश्यक है. इस पर नाराज कांग्रेस ने विधानसभा से वॉकआउट कर दिया।

क्या बोले बाजवा?
वॉकआउट के बाद बाजवा ने कहा कि मैंने भगत सिंह को भारत रत्न देने का प्रस्ताव रखने की कोशिश की, लेकिन आप सरकार ने हमें सुना ही नहीं. यह वही सरकार है, जो हमेशा भगत सिंह की विचारधारा की बात करती है, लेकिन जब उन्हें सम्मान देने की बात आई, तो उन्होंने हमें अनसुना कर दिया।

आप की प्रतिक्रिया :  पंजाब के कैबिनेट मंत्री कुलदीप धालीवाल ने पलटवार करते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष बाजवा हमेशा सदन की कार्यवाही में बाधा डालते हैं। हम भी शहीद भगत सिंह को भारत रत्न देने के पक्ष में हैं, लेकिन सदन की प्रक्रियाओं का पालन करना जरूरी है. उन्होंने यह भी पूछा कि जब कांग्रेस सत्ता में थी, तब उन्होंने यह प्रस्ताव क्यों नहीं लाया?

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

3 महिला किसानों की मौत- महापंचायत में शामिल होने को जा रही बस पंजाब में पलटी

 बारनाला :  दुखद बस दुर्घटना में तीन महिला किसान की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। ये महिलाएं भारतीय किसान यूनियन  एकता उग्रहन से जुड़ी हुई थीं और हरियाणा के टोहणा...
article-image
पंजाब

मुख्यमंत्री का काले झंडों से होगा स्वागत : अश्वनी राणा

गढ़शंकर :  पुरानी पेंशन बहाली संघर्ष कमेटी पंजाब और सीपीएफ कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर गणतंत्र दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान के होशियारपुर दौरे के दौरान एनपी से परेशान कर्मचारी काले झंडे...
article-image
पंजाब

पहल के आधार पर करवाया जा रहा है शहर की सडक़ों के निर्माण का कार्य: ब्रम शंकर जिंपा

कैबिनेट मंत्री ने श्री शनि देव मंदिर से लेकर ड्रामा स्टेज तक 17.67 लाख रुपए की लागत से सडक़ की मरम्मत के कार्य की करवाई शुरुआत होशियारपुर, 15 अक्टूबर: कैबिनेट मंत्री श्री ब्रम शंकर...
article-image
पंजाब

पंजाब के सतत विकास में युवाओं की भूमिका विषय पर सेमिनार 30 को

होशियारपुर, 29 अगस्त: 30 अगस्त को वुडलैंड ओवरसीज स्कूल, होशियारपुर में एनजीओ-ए4सी दसूहा के सहयोग से “पंजाब के सतत विकास में युवाओं की भूमिका” विषय पर सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। वुडलैंड ओवरसीज स्कूल,...
Translate »
error: Content is protected !!