भाजपा कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला… आग लगने से मची हलचल, जांच जारी

by

चंडीगढ़: देशभर में विभिन्न मुद्दों को लेकर जारी राजनीतिक हलचल के बीच पंजाब के संगरूर जिले से एक गंभीर घटना सामने आई है. बता दें, यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिला कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला किया गया है।

हालांकि राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन हमले के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

कब हुई ये घटना … पुलिस के मुताबिक, यह घटना रविवार देर रात करीब तीन बजे उप्पली रोड स्थित भाजपा जिला कार्यालय के बाहर हुई. शुरुआती जांच में सामने आया है कि हमलावर ने बीयर की बोतल में पेट्रोल भरकर उसे पेट्रोल बम के रूप में इस्तेमाल किया और कार्यालय की बाहरी दीवार की ओर फेंक दिया. बोतल दीवार से टकराकर फट गई, जिससे मौके पर आग लग गई. हालांकि आग सीमित दायरे में रही और समय रहते स्थिति पर काबू पा लिया गया।

वहीं घटना की जानकारी सोमवार सुबह तब मिली, जब पार्टी के कार्यकर्ता कार्यालय खोलने पहुंचे। उन्होंने दीवार पर हमले के निशान और आग लगने के सबूत देखे, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।

संगरूर के पुलिस अधीक्षक ने क्या कहा : संगरूर के पुलिस अधीक्षक दविंदर अत्री ने बताया कि उन्होंने डीएसपी और थाना प्रभारी के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया है. शुरुआती जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि बीयर की बोतल में पेट्रोल भरकर उसे विस्फोटक के रूप में इस्तेमाल किया गया था. पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्यों को जुटाकर मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

राज्यसभा चुनाव मामला : दो हफ़्ते में मांगा जवाब – हिमाचल हाईकोर्ट ने खारिज की सांसद हर्ष महाजन की अपील

शिमला, 16 सितंबर । हिमाचल प्रदेश से भाजपा के राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन के चुनाव को चुनौती देने में मामले में सोमवार को प्रदेश हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। हाईकोर्ट से हर्ष महाजन को झटका...
article-image
पंजाब

विदेश भेजने के नाम पर 8 लाख की ठगी मारने वाला आरोपी काबू

गढ़शंकर : जिला पुलिस प्रमुख होशियारपुर नवजोत सिंह पीपीएस के दिशा निर्देशों पर तथा एएसपी गढ़शंकर तुषार गुप्ता की  सुपरवीजन तहत एसएचओ गढ़शंकर इंस्पैक्टर इकबाल सिंह की हिदायतों पर एसआई राकेश कुमार की पुलिस...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मोदी की ‘दोस्ती’ का खामियाजा भुगत रहा देश…. ट्रंप की भारत पर पेनाल्टी सुन कांग्रेस हमलावार

नई दिल्ली । कांग्रेस की अगुवाई में विपक्षी दल डोनाल्ड ट्रंप के उस ट्वीट का हवाला देकर पाकिस्तान के साथ सीजफायर पर सरकार को घेर रहे हैं। अंकल सैम ने एक और ट्वीट कर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जम्मू-कश्मीर : किसके सिर सजेगा ‘ताज’, जानें क्या है Exit polls में अनुमान

 जम्मू-कश्मीर चुनाव पर सभी की निगाहें इस समय  हैं। वहां 10 साल बाद चुनाव हुए थे। देश का ताज कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर में जीत का सेहरा किसके सिर बंधेगा, इसे लेकर काफी उत्सुकता...
Translate »
error: Content is protected !!