भाजपा का केजरीवाल पर जेल को 5-स्टार रिसॉर्ट में बदलने का आरोप : तिहाड़ जेल में बंद सत्येंद्र जैन का भाजपा ने किया एक और वीडियो जारी कर लिखा केजरीवाल की लाट साहिक के ठाठ

by

दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के नेता हरीश खुराना की ओर से तिहाड़ जेल में बंद सत्येंद्र जैन का रविवार को एक और वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर जारी किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि केजरीवाल के लाट साहिब के ठाठ। जेल में 10 कर्मचारी उनकी सेवा करते हैं। इस पर दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने भाजपा पर पलटवार किया है। केजरीवाल ने गुजरात के सूरत में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि बीजेपी एक वीडियो बनाने की कंपनी बन गई है। बीजेपी की गारंटी है कि हर वार्ड में एक वीडियो की दुकान खोलेंगे। दिल्ली की जनता इस बार ये तय करेगी कि उनको वीडियो बनाने की कंपनी चाहिए या उनके बच्चों का भविष्य बनाने वाली पार्टी चाहिए।
बीजेपी के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने केजरीवाल पर जेल को रूम सर्विस के साथ 5-स्टार रिसॉर्ट में बदलने का आरोप लगाया। न्यूज एजेंसी से बात करते हुए उन्होंने कहा कि बच्चे के बलात्कारी से मालिश और 5 कोर्स के भोजन के बाद, अब यह वीडियो दिखाता है कि कैसे आप के सत्येंद्र जैन को तिहाड़ के अंदर रूम सर्विस और हाउसकीपिंग प्रदान कर रही है। तिहाड़ के अंदर जैन का दरबार है। टीवी देखने से लेकर मिनरल वाटर तक हर तरह की सेवाएं दी जा रही हैं। यह वीडियो पिछले 5 महीनों से जमानत नहीं पाने वाले भ्रष्ट मंत्री के साथ हो रहे स्पेशल ट्रीटमेंट का सबूत है। वीडियो में जेल की एक सेल दिखाई दे रही है। इसमें कुछ कर्मचारी साफ-सफाई करते और बिस्तर संभालते नजर आ रहे हैं। 2 मिनट का ये वीडियो 1 अक्टूबर 2022 का है। सतलुज ब्यास टाइम्स इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। यह वीडियो एक अक्टूबर का है, इसमें दो लोग साफ-सफाई करते और बिस्तर ठीक करते नजर आ रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सिराज विधानसभा क्षेत्र के एक प्रतिनिधिमंडल : जंजैहली में सरकार द्वारा सब्जी मंडी की स्वीकृति प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री का किया आभार व्यक्त

एएम नाथ। शिमला :  कांग्रेस नेता जगदीश रेड्डी के नेतृत्व में आज यहां सिराज विधानसभा क्षेत्र के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट की। उन्होंने सिराज क्षेत्र के बालीचौकी में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एचआरटीसी को आत्म निर्भर बनाने के लिए उठाए जा रहे ठोस कदम : अजय वर्मा

 धर्मशाला को मिलीं 15 इलेक्ट्रिक बसें, वोल्वों बसें खरीदने की तैयारी  एएम नाथ। धर्मशाला 19 अप्रैल। एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने कहा कि एचआरटीसी को आत्मनिर्भर एवं व्यवहार्य बनाने के लिए ठोस कदम...
article-image
पंजाब

All the people have to

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/May 24 : Whenever it comes to Vastu, we should not limit ourselves to the Vastu of our building only. The general public has to bear the effects of the Vastu of all the...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रेप का हरियाणा भाजपा अध्यक्ष पर मामला दर्ज : सरकारी नौकरी का झांसा देकर बनाए संबंध, हरियाणवी सिंगर रॉकी मित्तल का नाम भी शामिल

चंडीगढ़ : हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली और फेमस सिंगर रॉकी मित्तल के लिए मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं. दरअसल, हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के कसौली थाना में उनके और सिंगर...
Translate »
error: Content is protected !!