भाजपा के मनप्रीत बादल और आम आदमी पार्टी के इशांक चब्बेवाल ने भरा पर्चा

by

भारतीय जनता पार्टी  के मनप्रीत सिंह बादल और आम आदमी पार्टी  के इशांक कुमार चब्बेवाल ने पंजाब में 13 नवंबर को होने वाले उपचुनाव के लिए गुरूवार को अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।पंजाब की गिद्दड़बाहा, डेरा बाबा नानक, चब्बेवाल और बरनाला विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होंगे। विधायकों के लोकसभा सदस्य निर्वाचित होने के बाद ये सीटें खाली हुई थीं।

भाजपा के उम्मीदवार बादल ने गिद्दड़बाहा क्षेत्र से अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। उनके साथ केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और पार्टी के वरिष्ठ नेता अविनाश राय खन्ना भी थे।  बादल 1995, 1997, 2002 और 2007 में शिरोमणि अकाली दल के टिकट पर गिद्दड़बाहा से चुनाव जीते थे।  उन्होंने 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर बठिंडा शहरी सीट से जीत हासिल की थी। हालांकि, 2022 के चुनाव में वह यह सीट हार गए थे। बादल जनवरी 2023 में भाजपा में शामिल हुए थे।  गिद्दड़बाहा सीट कांग्रेस विधायक अमरिंदर सिंह राजा वाडिंग के लुधियाना सीट से लोकसभा सदस्य निर्वाचित होने के बाद खाली हुई थी।

‘आप’ उम्मीदवार इशांक चब्बेवाल   : ‘आप’ उम्मीदवार इशांक चब्बेवाल ने चब्बेवाल विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया। उनके साथ उनके पिता और होशियारपुर से ‘आप’ के सांसद राज कुमार चब्बेवाल, पंजाब के कैबिनेट मंत्री रवजोत सिंह और अन्य नेता भी थे।
कांग्रेस के विधायक रहे राज कुमार चब्बेवाल के ‘आप’ में शामिल होने और होशियारपुर से लोकसभा सदस्य बनने के बाद चब्बेवाल सीट पर उपचुनाव की जरूरत पड़ी है। उपचुनाव के लिए मतदान 13 नवंबर को होगा जबकि मतगणना 23 नवंबर को होगी। नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तारीख 25 अक्टूबर है और 28 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। उम्मीदवारी वापस लेने की आखिरी तारीख 30 अक्टूबर है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

30-35 लाख मुआवजा नशे में उड़ाया : चिट्टे के लिए की चोरी, 2 युवक गिरफ्तार

  मंडी :  हिमाचल प्रदेश में ड्रग्स युवाओं की रग रग में घर कर चुका है. अब युवक नशे की पूर्ति के लिए चोरी भी करने लगे हैं. ताजा मामला सूबे के मंडी जिले...
article-image
पंजाब

चार पुलिस कर्मियों को क्लास बी प्रमाणपत्र : विभिन्न मुकदमों में शामिल आरोपियों को पकड़ने पर चार पुलिस कर्मियों को क्लास बी प्रमाणपत्र से सन्मानित किया गया।

गढ़शंकर – विभिन्न गंभीर मुकदमों में शामिल आरोपियों को पकड़ने पर चार पुलिस कर्मियों को एसएचओ गढ़शंकर करनैल सिंह द्वारा क्लास बी प्रमाणपत्र से भेट कर सन्मानित किया गया। पुलिस द्वारा जारी प्रेसनोट में...
article-image
पंजाब

ग्रीन विलेज वेलफेयर सोसाइटी द्वारा अड्डा झुंगियां (बीनेवाल) में रक्तदान शिविर का आयोजन, कैंप के दौरान 74 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ

गढ़शंकर- ग्रीन विलेज वेलफेयर सोसाइटी बीनेवाल द्वारा इलाके के समाजसेवी लोगों की सहायता से तथा ब्लड डोनर्स काउंसल नवांशहर के तकनीकी सहयोग से शहीद करतार सिंह सराभा की याद को समर्पित दूसरा रक्तदान शिविर...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

36 लोग लापता : रामपुर के झाकड़ी क्षेत्र से सटे समेज खड में बादल फटने की घटना होने के कारण : समेज में बदल फटने से प्रभावित 85 किलोमीटर में होगा सर्च ऑपरेशन – जिलाधीश

 प्रभावित श्रेत्र को रेस्क्यू कार्य के लिए छह हिस्सों में बांटा *** एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आर्मी, सीआईएसएफ, आईटीडीपी, पुलिस, होमगार्ड, अग्निशमन दल बचाव कार्य में शामिल* *** बुशहर सदन में ठहराए जाएंगे प्रभावित* एएम नाथ।...
Translate »
error: Content is protected !!