30-35 लाख मुआवजा नशे में उड़ाया : चिट्टे के लिए की चोरी, 2 युवक गिरफ्तार

by

 

मंडी :  हिमाचल प्रदेश में ड्रग्स युवाओं की रग रग में घर कर चुका है. अब युवक नशे की पूर्ति के लिए चोरी भी करने लगे हैं. ताजा मामला सूबे के मंडी जिले का है. यहा पर एक युवक चिट्टा खरीदने के लिए चोरी करने लग गया।
अहम बात है कि नशे के दलदल में युवक ऐसा डूबा कि उसने फोरलेन के मुआवजे में मिले 30-35 लाख रुपये भी उड़ा दिए और अब जब पैसे खत्म हो गए तो चिट्टे के लिए चोरियां करने लगा।

दरअसल, मंडी पुलिस ने एक जेबीटी टीचर की बाइक बाइक चोरी मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपियों ने पुलिस से कबूल किया कि वे नशे के आदी हैं और चिट्टा खरीदने के लिए ही उन्होंने बाइक चुराई थी. पुलिस जांच में आरोपियों की पहचान मंडी के बैहना और सुंदरनगर के युवक के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, 22 जनवरी को मंडी शहर से जेबीटी टीचर की बाइक चोरी हो घई थी. 23 जनवरी को बाइक बैहना से मिली. इसके बाद से आरोपी भूमिगत हो गए थे. पुलिस चोरों की तलाश कर रही थी. इस दौरान शहरी थाना के हेडकॉंस्टेबल मनोज ठाकुर ने मामले की जांच की और पुलिस जवान कुलदीप और महिला पुलिस कर्मी सपना ठाकुर के साथ बैहना में छापामारी की. इस दौरान दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया. आरोपियों पर पहले भी चोरी और एनडीपीएस के मामले दर्ज हैं. गुरुवार को दोनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
गौरतलब है कि चोरी के आरोप में पकड़े गए बैहना के युवक चिट्टे के दलदल में ऐसा डूबा कि उसने अपना सब कुछ गंवा दिया. उसके उसके का बचपन में ही देहांत हो चुका है. उधर, बैहना में चंडीगढ़ मनाली फोरलेन में उसकी जमीन चली गई तो मुआवजे के तौर पर उसे 30-35 लाख रुपये मिले थे. हालांकि, युवक ने सारे पैसे नशे और ऐशपरस्ती में खत्म कर दिए और अब नशे के लिए चोरी करने लगा था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

108 लड़कियों का यौन शोषण, 18 वीडियो : अमरावती के 4 दरिंदों के जाल में कैसे फंसी पीड़िताएं? 47 अधिकारियों की SIT करेगी जांच

अमरावती : महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा क्षेत्र में लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाकर उनके साथ यौन शोषण और ब्लैकमेलिंग करने के गंभीर मामले में पुलिस ने अब तक चार आरोपियों को...
article-image
पंजाब

कोर्ट में गिड़गिड़ाने लगा हत्यारा : लुधियाना में 5 साल की मासूम से दुष्कर्म के बाद हत्या

लुधियाना जिला अदालत ने पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या के दोषी को फांसी की सजा सुनाई है। न्यायाधीश अमरजीत सिंह की अदालत ने दोषी पर साढ़े पांच लाख रुपये का...
article-image
पंजाब

पंजाब में बिना पार्टी सिंबल के होंगे पंचायत चुनाव : हरपाल सिंह चीमा

पंजाब में पंचायत चुनाव राजनीतिक पार्टी के चुनाव चिह्न पर नहीं होंगे. पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा है कि पंजाब में पंचायती चुनाव अब राजनीतिक पार्टियों के सिंबल पर नहीं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बीजेपी महिला और युवा के साथ हिमाचल विरोधी : घर मे लगी आग का जयराम ठाकुर मना रहे जश्न

एएम नाथ। कांगड़ा :  हिमाचल प्रदेश सरकार में कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के साथ अन्य बीजेपी नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा, “बीजेपी के लोग अपने ही घर...
Translate »
error: Content is protected !!