झूठी वसीयत बनाने के आरोप में पत्नी व बेटे विरुद्ध मुकदमा दर्ज : 108 बोतल शराब सहित एक गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

by
माहिलपुर , 7 जून :   माहिलपुर पुलिस ने बलविंदर सिंह पुत्र जगजीत सिंह निवासी कोटफातुही के बयान अनुसार उनके पिता की झूठी वसीयत बनाने के आरोप में माँ दरसन कौर पट9 जगजीत सिंह व भाई हरिंदर सिंह पुत्र जगजीत सिंह के विरुद्ध धारा 338 बी एन एस एक्ट तहत मुकदमा दर्ज किया है। दर्ज मामले अनुसार बलविंदर सिंह ने एसएसपी होशियारपुर को 29 जनवरी 2025 को दरख्वास्त दी थी कि उसके भाई हरिंदर सिंह व मां दरसन कौर ने कुछ लोगों जिनमें गांव का नंबरदार भी था ने मिलकर उसके मिरतक पिता की झूठी वसि8बनाकर घर व दुकान को कब्जे में लेना चाहता था जिसकी शिकायत उसने कोटफातुही पुलिस चौकी को की थी लेकिन वहां पर उक्त सभी लोगों व नंबरदार ने थाने के बाहर मामला सुलझाने का कह कर पल्ला झाड़ लिया था। उसने आरोप लगाया था कि उसका भाई हरिंदर सिंह अक्सर धमकियां देता था और मुझे व मेरे परिवार को इससे जान का खतरा है, हमारे साथ कोई दुर्घटना होती है तो उसके जिम्मेदार यह लोग होंगे। इस शिकायत की जांच डीएसपी गढ़शंकर द्वारा की गई और उस जांच के आधार पर एसएसपी होशियारपुर के आदेश पर दरसन कौर पत्नी जगजीत सिंह व हरिंदर सिंह पुत्र जगजीत सिंह के विरुद्ध थाना माहिलपुर में मुकदमा दर्ज किया गया है।
माहिलपुर पुलिस ने एक व्यक्ति नवरत्न कुमार उर्फ नवी पुत्र हरमेश लाल निवासी खुशहालपुर को 108 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार कर 61-1-14 आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। दर्ज मामले अनुसार ए एस आई परमजीत सिंह पुलिस पार्टी व सीआईए स्टाफ के साथ नहर पुल कोटफातुही पर उपस्थित थे तो उन्हें मुखबिर खास ने सूचना दी कि नवरत्न कुमार उर्फ नवी शराब बेचने का धंधा करता है और अभी छापेमारी की जाए तो भारी मात्रा में शराब बरामद की जा सकती है। इस सूचना पर छापेमारी की गई तो उक्त पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे पुलिस कर्मचारियों द्वारा पकड़ा गया और तलाशी लेने पर 108 बोतल शराब बरामद की गई जिस संबंध में थाना माहिलपुर में आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कट्टर बेईमान मान सरकार के राज में भ्रष्ट अधिकारियों की चांदी–भाजपा

केंद्रीय फंड का दुरुपयोग करने के विरोध में सड़कों पर उतरेगी भाजपा होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा :  पिछले दिनों मीडिया द्वारा एक अकाउंटेंट को बीडीपीओ का एडिशनल चार्ज देकर केंद्रीय फंड के गबन करने मामला...
पंजाब

चुनाव प्रचार के दौरान बाल मजदूरी पर रोक, उल्लंघन करने पर होगी सख्त कार्रवाई: जिला चुनाव अधिकारी

होशियारपुर, 07 फरवरी भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश के मद्देनजर डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी श्रीमती अपनीत रियात ने बताया कि चुनाव प्रचार के दौरान बच्चों से बाल मजदूरी करवाने की सख्ती से रोक...
article-image
पंजाब

4.62 करोड़ की लागत से 14 लाइब्रेरी का मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया उद्घाटन : कहा ,लोगों को किताब से जोड़ेंगे

पंजाब को शिक्षित करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नई पहल की है। उन्होंने हर वर्ग को किताब से जोड़ने की पहल की है। मुख्यमंत्री मान ने गांवों में रहने वाले हर वर्ग...
article-image
पंजाब

बरसात प्रभावित परिवारों को विधायक ब्रम शंकर जिंपा ने बांटी राहत सामग्री

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : बरसात से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए विधायक ब्रम शंकर जिंपा ने आज गांव छावनी कलां का दौरा किया और जरूरतमंद परिवारों में राहत सामग्री वितरित की। इस दौरान उन्होंने...
Translate »
error: Content is protected !!