भाजपा कोर ग्रुप की बैठक जिला कार्यालय में शुरू : विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार को लेकर चर्चा हो सकती

by

ऊना : हिमाचल भाजपा कोर ग्रुप की बैठक देर शाम यहां जिला कार्यालय में शुरू हुई। बैठक में पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, पूर्व सीएम प्रो. प्रेम कुमार धूमल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती, राजीव बिंदल, पूर्व मंत्री राजीव सैजल, महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, राकेश जम्वाल, त्रिलोक कपूर और संगठन महामंत्री पवन राणा भाग ले रहे हैं। बैठक में उन विषयों पर चर्चा होगी, जो कल प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में रखे जाएंगे।
इससे पहले यहां भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह का जिला कार्यालय पहुंचने पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती, प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, त्रिलोक कपूर व कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उनके साथ भाजपा के सह प्रभारी संजय टंडन का भी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इसके अलावा प्रदेश कार्य समिति की बैठक में विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार को लेकर चर्चा हो सकती है। पहले दिन शुक्रवार शाम को भाजपा कोर कमेटी की बैठक होगी। इसमें प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में आने वालों का रजिस्ट्रेशन भी किया जाएगा। कल 4 फरवरी को पहले सत्र में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक होगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मनीष सिसोदिया देखेंगे पंजाब, संदीप पाठक को भेजा छत्तीसगढ़ : गोपाल राय की जगह सौरभ भारद्वाज को दिल्ली की कमान : आम आदमी पार्टी की PAC बैठक में बड़े फैसले

आम आदमी पार्टी की दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार के बाद पार्टी नेतृत्व बड़ा परिवर्तन हुआ है. दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को पंजाब का प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं, सत्येंद्र...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सोनिया गांधी को कोर्ट से बड़ा झटका : नागरिकता मामले में जारी हुआ नोटिस

नई दिल्ली :  काग्रेस नेता सोनिया गांधी को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने सोनिया गांधी को नागरिकता मामले में नोटिस जारी किया है। सोनिया गांधी पर नागरिकता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विभगाध्यक्षको को गैर सरकारी सरकारी सदस्यों द्वारा बैठक में रखें गये मामलों को गंभीरता से ले अधिकारी : DC तोरुल एस रवीश

कुल्लू,  6 मार्च :   जिला समन्वयन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुये उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने सभी विभगाध्यक्षको को गैर सरकारी सरकारी सदस्यों द्वारा बैठक में रखें गये मामलों को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एमएसएमई की योजनाओं का लाभ उठाए स्वयं सहायता समूह और उद्यमी : अजय सोलंकी

एएम नाथ।नाहन 10 दिसम्बर-एमएमएमसई-विकास कार्यालय के सहयोग से राज्य की पीएचडीसीसीआई द्वारा चौगान ग्राउंड नाहन में एमएसएमई मंत्रालय की खरीद व विपणन सहायता योजना के अंतर्गत तीन दिवसीय प्रदर्शनी व्यापार मेला के द्वितीय दिवस...
Translate »
error: Content is protected !!