कंगना रनौत की उम्मीदवारी को लेकर विक्रमादित्य सिंह ने किए कई सवाल खड़े : कंगना रनौत को बड़ी बहन भी कहा

by

  कंगना रनौत के प्रत्याशी बनने के बाद से ही हिमाचल प्रदेश की राजनीति गरमाई हुई है। कांग्रेस के नेता लगातार कंगना रनौत पर हमला साध रहे हैं। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने एक बार फिर कंगना रनौत की उम्मीदवारी को लेकर कई सवाल खड़े किए हैं।   लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि कंगना रनौत हमारी बड़ी बहन हैं और मैं उनका सम्मान करता हूं, लेकिन चुनाव में उनसे यह पूछा जाएगा कि सदी की सबसे बड़ी आपदा के दौरान वे कहां थीं? क्या वे एक भी बार प्रभावितों से मुलाकात करने के लिए आई थीं? बेटी सिर्फ चुनाव के वक्त ही बेटी नहीं होती।

कंगना रनौत को इन बातों का जवाब देना होगा। विक्रमादित्य सिंह ने कंगना रनौत पर कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत की टिप्पणी को भी गलत बताया। उन्होंने कहा कि इसे लेकर पहले ही सफाई दे चुकी हैं। लेकिन किसी भी महिला शक्ति पर ऐसी टिप्पणी गलत है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि अगर आने वाले वक्त में भी कंगना रनौत पर कोई गलत टिप्पणी करेगा, तो विक्रमादित्य सिंह सबसे पहले शख्स होंगे जो इसका विरोध करेंगे।

                            लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भारतीय जनता पार्टी पर भी जमकर निशाना साधा।।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक वॉशिंग मशीन की तरह काम कर रही है। कोई भी नेता जब भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो जाता है, तब वह पूरी तरीके से साफ छवि वाला बन जाता है। अगले ही दिन उसके सभी केस भी खत्म कर दिए जाते हैं। विक्रमादित्य सिंह ने दावा किया कि कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ लोकसभा चुनाव लड़ेगी।  उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की चारों लोकसभा सीट के साथ सभी छह उपचुनाव में कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ने वाली है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल प्रदेश की सियासत में जो कुछ किया, उसका जवाब जनता आने वाले चुनाव में देगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हरीश राणा को कैसे दी जाएगी इच्छामृत्यु? …सुप्रीम कोर्ट ने बता दिया पूरा तरीका

गाजियाबाद के रहने वाले हरीश राणा पिछले 13 साल से अचेत अवस्था में जिंदगी और मौत के बीच पड़े हैं। साल 2013 में जब वह चंडीगढ़ में पढ़ाई कर रहे थे, तब हॉस्टल की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी जिला में लापता बच्चों को जल्दी ढूंढने के लिए बनेगी प्रभावी कार्य योजना : ADC गुरसिमर सिंह

एएम नाथ। मंडी, 27 जून। अतिरिक्त उपायुक्त गुरसिमर सिंह की अध्यक्षता में आज यहां बाल देखभाल और संरक्षण से जुड़े सभी हितधारकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वोच्च न्यायालय द्वारा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नकराणा क्षेत्र में एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए विकसित करने को प्रदेश सरकार की मंजूरी : टेंडर प्रक्रिया जल्द शुरू, डीसी बोले बहुआयामी पर्यटन क्षेत्र बनेगा नकराणा क्षेत्र

एएम नाथ।  बिलासपुर 19 जनवरी: उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार की अध्यक्षता में टूरिज्म स्पोर्ट्स ट्रेड एंड एम्प्लॉयमेंट जनरेशन सोसाइटी से संबंधित बैठक का आयोजन बचत भवन में किया गया। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त बिलासपुर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोक निर्माण मंत्री ने रोहड़ू मेले के समापन समारोह में की शिरकत : रोहड़ू-चिड़गांव सड़क के उन्नयन कार्य पर लगभग 20 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे- विक्रमादित्य सिंह

एएम नाथ। शिमला : लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज पांच दिवसीय राज्य स्तरीय रोहड़ू मेले के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने जनसमूह को...
Translate »
error: Content is protected !!