भाजपा जिला मुख्यालय पर गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित : जिला महामंत्री बिट्टू ने फहराया तिरंगा

by

होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा : भाजपा जिला मुख्यालय पर 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें जिला महामंत्री एवं पूर्व पार्षद सुरेश भाटिया बिट्टू द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना, प्रदेश सचिव मीनू सेठी भी उपस्थित हुए।

ध्वजारोहण के पश्चात सुरेश भाटिया बिट्टू ने सबसे पहले जिला नेतृत्व का आभार व्यक्त किया कि उन्हें भाजपा ने आज के दिन ध्वजारोहण का अवसर दिया है,यह सब भाजपा के ही संस्कार है कि सामान्य कार्यकर्ता को भी पूरा सम्मान दिया जाता है।
बिट्टू ने गणतंत्र दिवस के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह दिन हमें भारतीय संविधान के मूल्यों, अधिकारों एवं कर्तव्यों की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि संविधान की रक्षा करना और लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार संविधान की रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निरंतर ठोस कदम उठा रही है। संविधान के तहत नागरिकों को समान अधिकार देने, भ्रष्टाचार पर कठोर प्रहार करने, पारदर्शी एवं जवाबदेह शासन व्यवस्था स्थापित करने, न्याय प्रणाली को मजबूत करने तथा लोकतांत्रिक संस्थाओं की स्वायत्तता बनाए रखने के लिए मोदी सरकार लगातार कार्य कर रही है।
पूर्व पार्षद बिट्टू ने कहा कि अनुच्छेद 370 की समाप्ति, तीन तलाक जैसी कुप्रथा का अंत, महिला सशक्तिकरण, गरीबों को अधिकार आधारित योजनाएं और सबका साथ-सबका विकास का संकल्प संविधान की भावना को मजबूत करने वाले कदम हैं, जिनसे गणतंत्र और अधिक सशक्त हुआ है।
इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संविधान एवं गणतंत्र की रक्षा का संकल्प लिया तथा “वंदे मातरम्” और “भारत माता की जय” के नारों के साथ कार्यक्रम का समापन किया।
इस मौके बिन्दुसार शुक्ला, जिंदू सैनी, कमलजीत सेतिया, जसविंदर सिंह, अश्वनी गैंद,एडवोकेट मुनिश रल्हन, एडवोकेट डीएस बागी,कुलवंत कौर,पार्षद नरेंदर कौर, जसवंत कौर, गुरमिंदर कौर सैनी,राजा सैनी,गौरव गुप्ता,प्रेम बजाज, चिंटू हंस, यशु जैन,गोबिंद राय,सुदामा,अखिलेश कुमार, तरसेम मोदगिल,आनंद अग्रवाल,दिलाबग बागी,नरेश कुमार,अरुणेश कपूर,दर्पण गुप्ता,राजेश,राजू,विनय खन्ना, नवनीत भाटिया,रिक्की कटारिया राकेश ग्रोवर,अश्वनी दत्ता,ओम प्रकाश शर्मा,धर्मवीर भाटिया रजनीश भाटिया, राजिंदर भाटिया, राकेश भसीन,संदीप सिंह मलकियत सिंह आदि उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

सगी बुआ का बेटा ही निकला हत्या का आरोपी : हत्या में उपयोग किए पिस्टल को मुहैया करवाने वाले दो सगे भाई ग्रिफ्तार…..पिस्तौल 32 बोर, 1 जिंदा राउंड, 1 चला हुआ कारतूस व स्विफ्ट कार बरामद

होशियारपुर ।   गांव शाहपुर घाटे में युवक की गोली मारकर हत्या करने के मामले को 24 घंटे के भीतर जिला पुलिस ने सुलझाते हुए मृतक युवक की सगी बुआ के बेटे समेत 3 कथित...
article-image
पंजाब

विधायक शीतल अंगुराल ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया : अंगुराल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से मोदी का परिवार हटा दिया

जालंधर। पंजाब के जालंधर पश्चिम से आम आदमी पार्टी के विधायक रहे शीतल अंगुराल (अब भाजपा में) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। लेकिन आज उन्होंने अपना इस्तीफा वापस ले लिया है। मिली...
article-image
पंजाब

सरकारी सीनियर सैकंडरी सकूल धमाई में साहिबजादों का शहादत दिवस मनाया

गढ़शंकर । शिक्षा विभागों की हिदायतों व जिला शिक्षा अफसर होशियारपुर के दिश निर्देशों पर प्रिसीपल पूनम शर्मा की अगुआई में सरकारी सीनियर सैकंडरी स्कूल धमाई गुरू गोबिंद सिंह जी के साहिबजादों की शहादत...
Translate »
error: Content is protected !!