भाजपा नेता की पत्नी की मौत : 6 पुलिसवालों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज

by

मुरादाबाद : खनन माफिया का पीछा करते हुए उत्तराखंड पहुंची UP पुलिस के एनकाउंटर में एक भाजपा नेता की पत्नी की मौत हो गई। जिस वक्त फायरिंग हुई महिला ड्यूटी से लौट रही थी। UP पुलिस ने खबर मिलने पर खुद ही ऑपरेशन प्लान किया था। लेकिन एनकाउंटर के दौरान माफिया ने 12 पुलिसवालों को करीब एक घंटे तक बंधक बनाए रखा।
मृतका के पति गुरताज भुल्लर ने मुरादाबाद के 6 पुलिसवालों के खिलाफ उत्तराखंड के ऊधमनगर में पत्नी की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसके बाद मुरादाबाद के कॉसमॉस अस्पताल में एडमिट 6 पुलिसवालों को पकड़ने के लिए उत्तराखंड पुलिस पहुंच गई है। गुरुवार को उत्तराखंड पुलिस ने पूरे अस्पताल को अपनी निगरानी में ले लिया है। पुलिस की गाड़ी फूंक दी, हथियार लूटे। महिला की मौत से नाराज ग्रामीणों के गुस्से का फायदा उठाकर फरार हो गया। वहीं, गुरुवार दोपहर में उत्तराखंड पुलिस की टीम है, मुरादाबाद के कॉसमॉस अस्पताल में तैनात की गई। अब घायल पुलिसकर्मी उत्तराखंड पुलिस की निगरानी में हैं।
उत्तराखंड के DIG नीलेश आनंद भरणे ने मुरादाबाद पुलिस के एक्शन को गैरकानूनी बताया है। कहा कि मुरादाबाद पुलिस ने देर शाम किए इस ऑपरेशन की कोई जानकारी स्थानीय पुलिस को नहीं दी थी। मुरादाबाद पुलिस बिना बताए आई सीधा इस घर में घुस गई। इस दौरान फायरिंग हुई। एक महिला की मौत हो गई। मुरादाबाद पुलिस ने तो वर्दी में थी और न ही उनके पास आई-कार्ड थे। उनका ये तरीका एकदम गलत था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब

2 धमाकों पर सियासत तेज : हरदीप सिंह पुरी ने पंजाब सीएम भगवंत मान के बयान को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

नई दिल्ली :  केद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बुधवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा राज्य में हुए दो धमाकों के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को जिम्मेदार ठहराने के आरोपों की...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस सरकार पर आदर्श आचार संहिता के कथित उल्लंघन करने के आरोप लगाते हुए भाजपा ने शिकायत चुनाव आयोग को सौपी

शिमला , 19 मार्च :  भाजपा इकाई के वरिष्ठ नेता जयराम ठाकुर ने मंगलवार को पार्टी के अन्य विधायकों के साथ राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी(सीईओ) से मुलाकात की।  इस दौरान उन्होंने कांग्रेस सरकार...
article-image
पंजाब

जालंधर में हुई पहली “ग्रीन स्टांप पेपर” रजिस्ट्री : पंजाब सरकार द्वारा मध्य एवं लघु उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए

जालंधर: पंजाब सरकार द्वारा मध्यम एवं लघु उद्यमों की स्थापना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शुरू किए “ग्रीन स्टांप पेपर” द्वारा जालंधर जिले में पहली रजिस्ट्री हुई। डिप्टी कमिश्नर श्री विशेष सारंगल ने रजिस्ट्री...
article-image
पंजाब

गांव डघाम में सिख इतिहास की जानकारी से संबंधित करवाए मुकाबले

गढ़शंकर, 1 जनवरी : गढ़शंकर के गांव डघाम में साहिबजादों के शहीदी समागम को समर्पित तथा सिख इतिहास की जानकारी से संबंधित मुकाबले करवाए गए। इसमें बच्चों के गुरुओं, साहिबजादों तथा बंदा सिंह बहादुर...
Translate »
error: Content is protected !!