पंजाब यूनिवर्सिटी के छात्रों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

by

चंडीगढ़, 13 नवंबर  : पंजाब यूनिवर्सिटी में बुधवार को सीनेट चुनाव की मांग कर रहे छात्रों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया। एक महीने से लगातार सीनेट चुनावों की मांग करते हुए वीसी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे छात्र जब वीसी के निवास का घेराव करने जा रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए बल प्रयोग किया। इस लाठीचार्ज के बाद कई छात्रों को हिरासत में लिया गया। इस दौरान कई छात्र घायल भी हो गए।

दरअसल, पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र सीनेट चुनाव में देरी को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके चलते छात्र वीसी का घेराव करना चाहते थे मगर पुलिस ने उन्हें रोक दिया। जिसके बाद माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया। पुलिस और छात्रों के बीच झड़प लॉ डिपार्टमेंट के बाहर हुई।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी बुधवार को यूनिवर्सिटी के एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे, जिस कारण कैंपस में सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी। पुलिस और सुरक्षा बलों की भारी तैनाती के बावजूद छात्र अपनी मांगों को लेकर आक्रोशित दिखे। प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना है कि सीनेट चुनाव को लेकर उनकी लंबे समय से चल रही मांग पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

शिरोमणि अकाली दल ने इस घटना की कड़ी निंदा की। पार्टी ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने यूनिवर्सिटी में होने वाले कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय सरकार की सीनेट को खत्म करने के प्रस्ताव पर चुप्पी साधी और छात्रों से मिलने का समय भी नहीं दिया। अकाली दल ने मुख्यमंत्री के इस व्यवहार की आलोचना करते हुए लिखा, *”मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पुलिस द्वारा छात्रों पर बल प्रयोग का मूकदर्शक बनकर तमाशा देखा। यह पंजाब का प्रतिनिधित्व करने वाले किसी भी मुख्यमंत्री से अपेक्षित नहीं है। आज भगवंत मान ने हमें शर्मिंदा किया है।”

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डीएसपी गढ़शंकर ने ट्रक ड्राइवरों को नशों की बुराइयों प्रति किया जागरूक

गढ़शंकर, 5 सितम्बर : डीजीपी पंजाब गौरव यादव एवं सरताज सिंह चाहल एसएसपी होशियारपुर के निर्देशानुसार दलजीत सिंह खख डीएसपी गढ़शंकर द्वारा गढ़शंकर की ट्रक युनियन में बैठक कर ट्रक ड्राइवरों को नशों की...
article-image
पंजाब

दोआबा पब्लिक स्कूल पारोवाल गढ़शंकर के खिलाड़ियों का जोनल खेलों में शानदार प्रदर्शन

गढ़शंकर, 29 जुलाई: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा दोआबा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल पारोवाल में जोनल बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन 25 जुलाई 2025 को किया गया। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा क्षेत्र की प्रसिद्ध...
article-image
पंजाब

सांसद मनीष तिवारी ने बीबीएमबी का नोटिफिकेशन रद्द करने की मांग की; लोकसभा में पेश किया प्रस्ताव

रोपड़ :7 अगस्त: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने लोकसभा में प्रस्ताव पेश करके बीबीएमबी का नोटिफिकेशन रद्द करने की मांग की है, जिसे उन्होंने पंजाब के साथ...
article-image
पंजाब

Chhaya Vedh is a serious

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Jan.29 :  If we study Vastu Shaster in detail, then there are many internal defects which are minor or almost invisible but generate tremendous negative energy and promote mental stress and make human...
Translate »
error: Content is protected !!