हजारों कर्मचारियों को राहत – कॉन्ट्रैक्ट के बाद रेगुलर हुए कर्मियों को सालाना अर्जित वेतन वृद्धि दी जाए : हाईकोर्ट

by

शिमला :   हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने अनुबंध के बाद नियमित हुए हजारों कर्मचारियों को राहत देते हुए आदेश दिया है कि अनुबंध अवधि के दौरान अर्जित वार्षिक वेतनवृद्धि दी जाए।

कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान और न्यायाधीश सत्येन वैद्य की खंडपीठ ने विभिन्न अपीलों और याचिकाओं का निपटारा करते हुए इन कर्मचारियों के वित्तीय लाभ चार माह के भीतर अदा करने के निर्देश दिए।
जगदीश चंद और अन्य याचिकाकर्ताओं के मामले में पहले दिए गए निर्णय के अनुसार, अनुबंध अवधि को पेंशन और वार्षिक वेतनवृद्धि के लिए गिनने के आदेश दिए गए थे। प्रार्थियों का कहना था कि सुप्रीम कोर्ट ने पहले ही जगदीश चंद मामले में सरकार की अपील को खारिज कर दिया था, जिससे वे अनुबंध अवधि की वेतनवृद्धि पाने का अधिकार रखते हैं। कोर्ट ने इस दलील को स्वीकारते हुए संबंधित कर्मचारियों के अनुबंध सेवाकाल को पेंशन और वेतनवृद्धि में शामिल करने के आदेश दिए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पांगी घाटी में बर्फबारी से जनजीवन अस्त व्यस्त : इर्द गिर्द के इलाक़ों से किलाड़ तक पीठ पर लाए जा रहे मरीज़

एएम नाथ। चम्बा (पांगी) : चंबा जिले की पांगी घाटी में भारी बर्फबारी के बाद हालात काफी गंभीर हो गए हैं। घाटी के शून गांव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चम्बा जिले की मतदाता सूचियाँ गहन पुनरीक्षण हेतु प्रकाशित : DC मुकेश रेपसवाल

जनता से दावे व आक्षेप आमंत्रित, 308 ग्राम पंचायतों की मतदाता सूचियाँ अब निरीक्षण और दावे व आक्षेप के लिए उपलब्ध एएम नाथ। चम्बा : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल ने...
हिमाचल प्रदेश

सुरक्षा गार्ड, सुपरवाइज़र व जीटीओ के लिए साक्षात्कार 23, 24, 25 व 26 मई को

ऊना – मैसर्ज़ सिस इंडिया लिमिटेड बिलासपुर द्वारा पंजाब, हरियाणा व उत्तराखंड हेतू सुरक्षा गार्ड, सुपरवाइज़र, जीटीओ के विभिन्न पद भरें जाएंगे। यह जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी ऊना अक्षय शर्मा ने बताया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा 25 दिसंबर को मनाएगी सुशासन दिवस, 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस – सुमीत शर्मा

रोहित जसवाल। हमीरपुर : भाजपा प्रदेश मंत्री और हमीरपुर संसदीय क्षेत्र संयोजक सुमीत शर्मा ने जानकारी दी कि पार्टी 25 दिसंबर को सुशासन दिवस और 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के रूप में...
Translate »
error: Content is protected !!