जायका कार्यालय गोहर में बैठक का आयोजन : गुणवत्ता को ध्यान में रखकर जायका का परियोजनाओं को करें समय रहते पूरा -जिला परियोजना प्रबंधक मण्डी

by
  गोहर। 23 जनवरी, हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण परियोजना गोहर बीपीएमयू इकाई की बैठक जिला परियोजना प्रबंधक मण्डी डा० बलबीर ठाकुर की अध्यक्षता में कार्यालय गोहर में की गई।
बैठक में जिला परियोजना प्रबंधक ने निर्देश दिए की गोहर इकाई में चल रही परियोजनाओं में निर्माण कार्यों की गुणवता को ध्यान में रखकर कार्य पूरा किया जाए तथा जिला परिषद सदस्य मझोठी को जायका फेस टू में चल रहे कार्य पर विस्तार से चर्चा की गई तथा फेज़ वन में बने कलेक्शन सेंटर काण्डा बगस्याड को सुचारू रूप से चलाने के लिए भी चर्चा की गई तथा जिसमें तय हुआ कि उपरोक्त संस्थान में कृषि संबंधित गतिविधियां लगातार हो वह स्थानीय उत्पाद स्थाई रूप से उत्पादित किए जाएं इस भवन के निचले तल में स्थापित संयंत्र को सुचारू रूप से चलाया जा सके तथा संयंत्र के साथ कोई छेड़छाड़ ना हो वह साथ ही लाभार्थी किसान उस भवन में ब्रॉडरी शेपुबड़ी,शिरा,सेमिया अचार चटनी और मुरब्बा की ट्रेनिंग कर सके ।
बैठक में हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण परियोजना के परियोजना प्रबंधक गोहर डा० डी.सी. चौहान,ज़िला परिषद सदस्य मझोठी रजनी ठाकुर इनके साथ अन्य विभागीय अधिकारी कृषि विकास अधिकारी गोहर सुरेश सोनी ,जूनियर इंजीनियर तरुण, कार्यालय प्रबंधक गौरव महाजन, कृषि प्रसार अधिकारी रितु रानी व अन्य सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

श्री मणिमहेश यात्रा 2026: बिना पंजीकरण नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति : 1 अगस्त से शुरू होगी ऑनलाइन प्रक्रिया

एएम नाथ। चम्बा : श्री मणिमहेश यात्रा-2026 पर जाने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए इस वर्ष पंजीकरण अनिवार्य कर दिया गया है। उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने स्पष्ट किया कि बिना पंजीकरण कोई भी श्रद्धालु...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चार दिवसीय जिला स्तरीय श्री सिद्ध पीठ बाबा क्यालू महाराज दंगल का भव्य समापन

कृषि मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार ने भेजा शुभकामना संदेश, दंगल कमेटी को दिए 51 हजार रुपये एएम नाथ। इंदौरा, 6 जून। इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के गंगथ में आयोजित चार दिवसीय जिला स्तरीय श्री सिद्ध...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा की अंजना के भारतीय सेना में मेजर बनने पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने बधाई दी

एएम नाथ : कांगड़ा : वीरभूमि कांगड़ा की रहने वाली अंजना के भारतीय सेना में मेजर बनने पर उन्हें मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हिमाचल प्रदेश के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मनोनीत पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार ने की अपील :नगर परिषद में किसी भी पूर्वाग्रह के बगैर हों कार्य: सुनील शर्मा बिट्टू

हमीरपुर 19 अक्तूबर। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने स्थानीय नगर परिषद के सभी पदाधिकारियों, पार्षदों और अधिकारियों-कर्मचारियों से आग्रह किया है कि वे किसी भी तरह के पूर्वाग्रह या राजनीति से...
Translate »
error: Content is protected !!