भाजपा नेता ने प्रधानमंत्री से अटारी सीमा के माध्यम से भारत और पाकिस्तान के बीच व्यापार को बहाल करने की अपील

by

चंडीगढ़ : पंजाब के भाजपा नेता प्रो. सरचंद सिंह ख्याला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अटारी सीमा के माध्यम से भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय व्यापार को बहाल करने की अपील की। प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में उन्होंने पंजाब की पीड़ा का वर्णन किया और कहा कि बिना औद्योगिक और व्यावसायिक विकास के पंजाब प्रगति नहीं कर सकता है।
उन्होंने कहा कि फरवरी 2019 में पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के साथ व्यापार बंद कर दिया था। चार साल की अवधि में अब स्थिति बदल गई है। आर्थिक दृष्टि से दुनिया के बड़े देशों का जी-20 शिखर सम्मेलन पंजाब की धरती पर होने जा रहा है। पंजाब को अंतरराष्ट्रीय पटल पर व्यापार के लिए उभारने की कोशिश तब तक सफल नहीं होंगी जब तक कि अटारी सीमा के जरिए खाड़ी देशों समेत पाकिस्तान और मध्य एशिया से व्यापार को बढ़ावा नहीं दिया जाता। पाकिस्तान के साथ समुद्री मार्ग से व्यापार किया जा सकता है तो पंजाब के थल मार्ग से क्यों नहीं? जानकारों के मुताबिक व्यापार बंद होने से पंजाब को सालाना 5000-7000 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है। विश्व बैंक के अनुसार इस मार्ग से 37 अरब अमेरिकी डॉलर का व्यापार करने की क्षमता है।
व्यापार बंद होने से पहले इस सीमा मार्ग से रोजाना 400 ट्रकों का आना-जाना था। जहां कस्टम ड्यूटी में 200 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है, वहीं व्यापार भी ठप हो गया है। अटारी-वाघा सीमा पर व्यापार बंद होने से अमृतसर, गुरदासपुर और तरनतारन में बड़े पैमाने पर बेरोजगारी हुई। तीन पीढ़ियों से कुली का काम करने वाले करीब तीन हजार लोगों और उनके परिवारों, ट्रक चालकों, मैकेनिक, स्थानीय व्यापारियों और ढाबा मालिकों की आजीविका प्रभावित हुई है। भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अटारी में अपना पहला लैंड पोर्ट विकसित किया है। यह व्यापार के लिए स्वीकृत भूमि मार्ग है। कुल 120 एकड़ में फैले अटारी पोर्ट की राष्ट्रीय राजमार्ग-1 तक सीधी पहुंच है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ऑपरेशन ब्लूस्टार की बरसी शांतिपूर्वक संपन्न : पहली बार अरदास के बीच जारी हुआ सिख कौम के नाम संदेश, जत्थेदार ने टकराव टाला

अमृतसर ।  आपरेशन ब्लू स्टार की बरसी पर शुक्रवार को श्री अकाल तख्त साहिब पर कीर्तन और अरदास हुई। इस दौरान श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार कुलदीप सिंह ने अरदास के बीच में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लड़की बार-बार कहती सुनी जा रही है कि मामी आ जाएंगी, छोड़ दीजिए :कांग्रेस नेता की शर्मनाक हरकत, लड़की को दिखाया प्राइवेट पार्ट : पार्टी ने लिया एक्शन

बागपत : उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से कांग्रेस नेता की शर्मसार हरकत सामने आई है. कांग्रेस जिलाध्यक्ष का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. वायरल वीडियो में जिलाध्यक्ष एक लड़की को...
article-image
पंजाब

22 जनवरी से हर परिवार को ₹10 लाख तक फ्री इलाज… जानें पूरी जानकारी

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार राज्य के नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधाएं देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। मुख्यमंत्री सेहत योजना आधिकारिक तौर पर 22 जनवरी 2026 से शुरू होगी। यह...
article-image
पंजाब , समाचार

पक्का मोर्चा, 55बां दिन: मेहंदवानी भंडियार वी डंगोरी में निकाला गया चेतना/कैंडल मार्च

गढ़शंकर :29 सितम्बर: जिला होशियारपुर की तहसील गढ़शंकर के अधीन पड़ते इलाका बीत के गांव मेहंदवानी में लोक बचाओ गांव बचाओ संघर्ष कमेटी पंजाब तथा हिमाचल प्रदेश द्वारा साबुन फैक्ट्री के प्रदूषण तथा भारी...
Translate »
error: Content is protected !!