पक्का मोर्चा, 55बां दिन: मेहंदवानी भंडियार वी डंगोरी में निकाला गया चेतना/कैंडल मार्च

by

गढ़शंकर :29 सितम्बर: जिला होशियारपुर की तहसील गढ़शंकर के अधीन पड़ते इलाका बीत के गांव मेहंदवानी में लोक बचाओ गांव बचाओ संघर्ष कमेटी पंजाब तथा हिमाचल प्रदेश द्वारा साबुन फैक्ट्री के प्रदूषण तथा भारी वाहनों/टिप्परों के खिलाफ लगाए गए पक्के मोर्चे के तहत 55वें दिन धरना जारी रहा। इस मौके पर समूह कमेटी मैंबरों, इलाका बीत की मुख्य शख्सियतों, वातावरण प्रेमियों एवं युवाओं द्वारा चेतना/कैंडल मार्च निकाला गया। जो गांव मेहंदवानी से शुरु होकर गांव भडियार से होते हुए गांव डंगोरी तक पहुंचा। समूह वक्ताओं ने पूजीपतियों द्वारा वातावरण के साथ किए जा रहे खिलवाड़ को लेकर रोष जताया गया। जिसके उपरांत कुदरती संसाधनों को प्रदूषण से बचाने को लेकर आवाज बुलंद की गई।
इस मौके पर धर्मेन्द्र सिंह, कुलभूषण कुमार, गरीबदास बीटण, सुरजीत सिंह राणा, रामजी दास चौहान कर्मचंद, सरपंच कमल कटरिया, सरपंच रमेश लाल, पम्मी मेहंदवानी, गुरचैन सिंह, कैप्टन प्रकाश चंद, दर्शन कुमार, सूबेदार अशोक शर्मा, जगदीश डंगोरी, प्रिंसिपल तरलोचन चेची, मन्नत, रुहानी व सर्वजीत कौर विशेष रुप से मौजूद थीं। समूह वक्ताओं ने कहा कि जब तक प्रशासन प्रदूषण के मसले का उचित तरीके से समाधान नहीं करती तब तक यह प्रदर्शन निरंतर जारी रहेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मोटरसाइकिल सवार से 117 ग्राम नशीला पाउडर बरामद, मुकदमा दर्ज।

गढ़शंकर, 7 नवंबर :  गढ़शंकर पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार मोहम्मद अहसान पुत्र मोहम्मद सादिक निवासी वार्ड नंबर 2, माहला जोडिया, गढ़शंकर को 117 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत...
article-image
पंजाब

पूर्व सांसद खन्ना ने तलवाड़ा विजिट का निमंत्रण आवास एवं विद्युत केन्द्री मंत्री मनोहर लाल खट्टर को दिया

होशियारपुर 4 फरवरी :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने केंद्रीय आवास एवं विद्युत मंत्री मनोहर लाल खट्टर से भेंट कर उन्हें तलवाड़ा की समस्याओं से अवगत करवाते हुए उन्हें तलवाड़ा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कौन हे शक्ति दुबे …….जिस ने UPSC की परीक्षा में किया टॉप……किस विषय में दी थी परीक्षा

प्रयागराज की शक्ति दुबे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिविल सेवा परीक्षा 2024 में पहला स्थान हासिल किया है. संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने आज मंगलवार को सिविल सेवा परीक्षा 2024 का परिणाम...
article-image
पंजाब

बसपा का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मिला : पंजाब में दलितों पर अत्याचार रोकने और पूरन कुमार मामले में निष्पक्ष जांच की मांग

चंडीगढ़ / दलजीत अजनोहा : चंडीगढ़ में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) पंजाब का एक प्रतिनिधिमंडल आज राज्यपाल माननीय गुलाब चंद कटारिया से मिला। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व बसपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अवतार सिंह करीमपुरी...
Translate »
error: Content is protected !!