भाजपा नेता सिरसा ने किया ट्वीट : भारी मात्रा में नशा भी पंजाब के अंदर पहुंच रहा

by

चंडीगढ़। भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस एमआर शाह ने पंजाब सरकार को झाड़ लगाते हुए कहा है कि पंजाब में घर-घर कच्ची शराब की भट्‌टी लग रही हैं। भारी मात्रा में नशा भी पंजाब के अंदर पहुंच रहा है। इससे जवानी खत्म हो जाएगी, लेकिन पंजाब सरकार कोई कार्रवाई नहीं करती। सिर्फ एफआईआर दर्ज कर छोड़ देती है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर वीडियो जारी करके बताया कि सुप्रीम कोर्ट में दायर एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस एमआर शाह ने पंजाब सरकार को झाड़ लगाते हुए यह टिप्पणी की है। भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि कोर्ट की यह सभी टिप्पणी स्पष्ट करती हैं कि सीएम भगवंत मान बीते लंबे समय से लगातार अखबारों और टीवी पर करोड़ों रुपए के बजट के साथ अपना प्रचार कर रहे हैं। लेकिन जमीन पर काम नहीं कर रहे। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने भी इस बात को माना है कि पंजाब सरकार एक फेल सरकार है।

आप सरकार इश्तेहार, गुजरात व हिमाचल जाकर उजाड़ चुकी है 500 करोड़

मनजिंदर सिंह सिरसा ने सीएम भगवंत मान को कहा कि वह अब तक पंजाब के 500 करोड़ रुपए अखबार, टीवी सहित गुजरात और हिमाचल प्रदेश जाकर उजाड़ चुके हैं। जबकि पंजाब नशे की ओर बढ़ता रहा है, सुप्रीम कोर्ट द्वारा टिप्पणी की जा रही है, झाड़ लगाई जा रही है। लेकिन पंजाब सरकार बड़ी गहरी नींद में सो रही है। उन्होंने कहा कि जो सुप्रीम कोर्ट में हुआ, वह समूचे पंजाब के लिए काफी शर्म की बात है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अब आप के संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पंजाब की कमान भगवंत मान के हाथ वापिस ले लेंगे ताकि पंजाब का कुछ भला हो सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कोविड वैकसीन योगय सभी लोगो को लगवानी चाहिए : पंकज

गढ़शंकर: सिटीजन वैल्फेयर कौसिंल इुारा माता वैशनो देवी के मंदिर में  सिवल अस्पताल गढ़शंकर के सहयोग से कोविड वैकसीन कैंप लगाया। जिसमें 65 लोगो के कोविड वैकसीन का इंजेकशन लगाया गया।  सिटीजन वैलफेयर कौंसिल...
article-image
पंजाब

सिविल अस्पताल गढ़शंकर में बेटियों की लोहड़ी डाली

गढ़शंकर : स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत सिविल अस्पताल गढ़शंकर में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमन कुमार के नेतृत्व में नव जन्मी लड़कियों की लोहड़ी डाली गई और...
article-image
पंजाब , समाचार

चिट्टे के धंधे में लिप्त लोगो को पकडऩे के लिए पुलिस ने एसपी डी संधू व एएसपी गुप्ता की अगुवाई में दी दबिश , लेकिन लौटी खाली हाथ

गढ़शंकर: गांव बसती सैसियां में चिट्टे का धंधा करने वाले लोगो को पकडऩे के लिए होशियारपुर व गढ़शंकर पुलिस ने दबिश दी लेकिन पहले की तरह पुलिस एक बार फिर खाली हाथ वापिस लौट...
article-image
पंजाब

सोमिया शर्मा को जन्म दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

सोमिया शर्मा को जन्म दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं और सोमिया शर्मा के पिता अश्वनी सहिजपाल व माता नीलम सहिजपाल को सतलुज ब्यास टाइमस की और से वधाई Share     
Translate »
error: Content is protected !!