चिट्टे के धंधे में लिप्त लोगो को पकडऩे के लिए पुलिस ने एसपी डी संधू व एएसपी गुप्ता की अगुवाई में दी दबिश , लेकिन लौटी खाली हाथ

by

गढ़शंकर: गांव बसती सैसियां में चिट्टे का धंधा करने वाले लोगो को पकडऩे के लिए होशियारपुर व गढ़शंकर पुलिस ने दबिश दी लेकिन पहले की तरह पुलिस एक बार फिर खाली हाथ वापिस लौट आई। सुत्रों की माने तो गढ़शंकर में तैनात एक पुलिस अधिकारी रेड होने से पहले ही चिट्टे धंधे तक सूचना पहुचा देता है। जिसके लगता है कि इस बार बढ़े स्त्तर पर पुलिस के उच्चाधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस दुारा दी गई दविश एक बार फिर असफल हो गई। हालांकि एएसपी तुषार गुप्ता दावा कर रहे है कि एक चिट्टे का धंधा करने वाला हाथ लगा और उस पर मामला दर्ज कर लिया। लेकिन देर शाम तक पुलिस थाना गढ़शंकर में कोई मामला दर्ज नहीं हुया था।
गांव बसती सैंसियां में कई वर्षो से पुलिस की नाक तले शरेआम चिट्टे का धंधा चल रहा है। लेकिन आत जक ना तो पुलिस कोई बड़ी बरामदगी नहीं कर पाई ना ही किसी सप्लायर को पकड़ सकी। जिसके पीछे क्या कारण है उसके बार में बात करें तो सीधे पुलिस की कार्याशैली पर स्वाल उठते है। चार दिन पहले देनवाल खुर्द के श्राब के ठेके के निकट से एक युवक का शव मिला थ और उसके किनट से सरिंज भी मिली। इस तरह अव तक गत डेढ माह में पांच युवाओं के शव पुलिस बराम कर चुकी है। पांचवे शव मिलने पर पुलिस हरकत में आई और एसपी डी रविंद्रपाल सिंह संधू व एएसपी तुषार गुप्ता के नेतृत्व में भारी पुलिस वल के साथ बसती सैंसियां में पुलिस ने दविश दी लेकिन वहीं ढाक के तीन पात। तीन चार युवाओं को पकड़ा भी लेकिन उनसे कुछ भी बरामद ना होने पर बाद में छोड़ दिया गया। लेकिन चार दहाकों से नशे के धंधे में लिप्त लोग एक बार पुलिस की पकड़ में नहीं आए। लिहाजा एक तरह से पुलिस ने गांव दविश देकर अपने फर्ज की इतिश्रि कर मामले को निपटा दिया।
पुलिस फिर खाली हाथ: पुलिस दुारा कल देर शाम गांव बसती सैंसियां में दी गई दविश पर एएसपी तुषार गुप्ता ने संपर्क करने पर कहा था कि एक व्यक्ति को चिट्टे के साथ पकड़ा तो जव उनसे नाम पूछा तो उन्होंने कहा कि मैं ब्टसएप करवा देता हूं। लेकिन जव ब्टसएप नहीं आया तो पुलिस थाने में पता किया तो एक कर्मचारी ने नाम ना छापने की शर्त पर कहा कोई मामला दर्ज नहीं हुया जो पकड़े गए उनके पास से बरामदगी नहीं हुई थी तो सभी को छोड़ दिया गया।
एएसपी तुषार गुप्ता: पुलिस ने दविश दी थी एक व्यक्ति को चिट्टे के साथ पकड़ा और उस पर मामला दर्ज कर लिया गया। लेकिन कुछ और युवक भी पकड़े थे लेकिन उनके पास से कोई बरामदगी नहीं हुई। लिहाजा उन्हें छोड़ दिया गया। पुलिस नाका गांव के बाहर आज से लगा दिया गया और चिट्टे का धंधा करने वाले की जायदाद अटैच करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिसके बाद ही इस धंधे को करने से यह लोग हटेगें।
फोटो: पुलिस युवाओं को पकड़ कर गाड़ी में साथ ले जाते हुए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सांसद बनी कंगना रनौत को एयरपोर्ट पर महिला जवान ने जड़ा थप्पड़ , जाने वजह ….CISF की जवान उनके किसान आंदोलन में दिए गए बयान से थी आहत

भाजपा की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली जा रही थी सांसद कंगना एएम नाथ। चंडीगढ़ :   अभिनेत्री से सांसद बनी कंगना रनौत की आज एयरपोर्ट पर पिटाई हो गई। मामला चंडीगढ़ एयरपोर्ट...
article-image
पंजाब

सभी सरपंचों, नंबरदारों और नगर काउंसलरों की महीने के अंत तक ऑनलाइन लॉगिन आई.डीज़ बनाने का अमन अरोड़ा द्वारा दिए आदेश

चंडीगढ़ : पंजाब के सुशासन एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अमन अरोड़ा ने विभाग के अधिकारियों को अप्रैल 2025 के अंत तक सभी सरपंचों, नंबरदारों और नगर काउंसलरों (एम.सी) की ऑनलाइन लॉगिन आई.डीज़ का कार्य...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर के आरियन शर्मा का ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट टीम में चयन

गढ़शंकर, 10 अगस्त: गढ़शंकर के आरियन शर्मा की ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 वर्ग क्रिकेट टीम में चुनाव हुआ है। यह प्राप्ति हासिल करने वाला आरियन शर्मा इकलौता पंजाबी व भारती लड़का है। गढ़शंकर निवासी डॉ....
article-image
पंजाब , हरियाणा

हरियाणा मॉडल से पंजाब में विकास की नई दिशा : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

पटियाला : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी का भविष्य उज्ज्वल है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पंजाब एक अग्रणी राज्य बनेगा। उन्होंने यह भी बताया कि...
Translate »
error: Content is protected !!