भाजपा नेत्री निमिषा महिता ने की शिकायत : गढ़शंकर में माईनिंग माफिया दुारा जंगल व पहाड़ों से किए जा रहे खिलवाड़ के खिलाफ की वन विभाग के प्रमुख सचिव से शिकायत

by

1.85 किलोमीटर के बाद करीव दस किलोमीटर जंगल व पहाड़ काट कर बनाए रास्ते पर पौदे लगवाए की मांग
गढ़शंकर । भाजपा की हलका गढ़शंकर की इंचार्ज निमिषा महिता दुारा गढ़शंकर उपमंडल में अवैध खनन के खिलाफ लगातार किए जा रहे संघर्ष के क्रम में अब भाजपा नेत्री ने माईनिग माफिया दुारा गढ़शंकर के जंगलों व पहाड़ों को बरवाद करने के खिलाफ वन विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर शिकायत कर तुरंत कड़े कदम उठाने की मांग की है। वन विभाग के प्रमुख सचिव को लिखे पत्र के संबंध में निमिषा महिता ने कहा कि पत्र में प्रमुख सचिव को लिखा है कि माईनिंग माफिया दुारा जंगल व पहाड़ काट काट कर बरवाद किए जा रहे है। गत दिनों तेज बारिश होने के कारण तेज गति में पानी गांव रामपुर बिल्ड़ों, सलेमपुर, सतनौर, नंगलां व बोड़ा सहित करीव दो दर्जन गावों में पानी भर गया और बाढ़ का रूप धारण कर गया था। जिससे गावों में घरों व किसानों की फसलों को काफी नुकसान हुया। इसके पीछे मुख्य कारण माईनिंग माफिया दुारा किए जा रहेा अवैध खनन जिम्मेवार है।
भाजपा नेत्री निमषिा महिता ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में लगे क्रैशर चालकों ने असलियत में गांव रामपुर की पंचायत से हिमाचल प्रदेश की सीमा से चिड़े के पोअ तक 1.85 किलोमीटर रास्ता लिया था। उकत रास्ते के संबंध में पंचायत के साथ हुए समझौते में रास्ते की चौड़ाई भी तय की गई है। लेकिन माईनिंग माफिया दुारा रास्ते की लंबाई व चौड़ाई अपनी सुविधा के मुताविक तय समझौते से अधिक कर ली है। उन्होंने कहा कि माईनिंग माफिया दुारा पहाड़ों व जंगलों के साथ किए जा रहे खिलवाड़ के कारण पहाड़ के पानी को जो प्रकृतिक ढलानें पानी को रोकती थी वह नष्ट हो गई है। जिस कारण हिमाचल की और से बारिश का तेज गति से आए पानी ने गांव रामुपर, बिल्ड़ों, सलेमपुर व अन्य गावों में पहुंच कर घरों को भारी नुकसान पहुंचाया है और फसल को बरवाद कर दिया।
निमिषा महिता ने कहा कि माईनिंग माफिया ने इस रास्ते को बंद करने के विरोध में माननीय हाईर्कोट से स्टे ली हुई है। लेकिन माननीय अदालत ने स्टे सिर्फ 1.85 किलोमीटर रास्ते की दी है। उन्होंने कहा कि अगर हलके के गावों को बारिशों के तेज गति से आने वाले पानी से बचाने के लिए और जंगलों व पहाड़ों को सुरिक्षत रखना है तो पंचायत के साथ समझौते के तहत दिए रास्ते की पैमायश करवा कर पिलर व कंटीली तार लगाई जाए। 1.85 किलोमीटर के बाद करीव दस किलोमीटर जंगल व पहाड़ काट कर बनाए रास्ते पर पौदे लगवाए जाए। क्योंकि यह रास्ता सिर्फ माईनिंग माफिया दुारा ही उपयोग किया जाता है। उन्होंने कहा कि वन विभाग के प्रमुख सचिव को शिकायत दी है और अव देखना है कि सत्ता पर काबिज होने से पहले जो पार्टी माईनिंग माफिया को खतम करने का दावा करती थी अब क्या वह माफिया खिलाफ कारवाई करती है या नहीं। उन्होंने कहा कि वह लोगो के साथ है और हलके के लोगो की फसलों व घरों के साथ माईनिंग माफिया को खिलवाड़ नहीं करने देगी।
उन्होंने कहा कि बारिश का तेज गति पानी गत दिनों हलका गढ़शंकर के कुनैल व रामपुर बिल्ड़ों साईड आया था। उसके पीछे माईनिंग माफिया दुारा की नजायज माईनिंग ही उसका मुख्य कारण था लेकिन हलका विधायक जय कृष्ण सिंह रोड़ी नेे एक भी शब्द माईनिंग मािफया खिलाफ नहीं बोला और ना ही माइनिंग माफिया के खिलाफ काई कारवाई करवा सका। इससे पता चलता है कि विधायक का माईनिंग माफिया प्रति कितना नर्म रवैया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

केजरीवाल को EC की नोटिस – यमुना में जहर और नरसंहार के दावे का आज रात 8 बजे तक दें सबूत

नई दिल्ली, 28 जनवरी। यमुना के पानी में हरियाणा सरकार द्वारा जहर मिलाने का दावा करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल फंसते प्रतीत हो रहे हैं क्योंकि...
article-image
पंजाब

पोसी में टीबी जागरूकता सेमिनार, हर स्वास्थ्य केंद्र में टीबी का मुफ्त इलाज : डॉ. रघबीर

गढ़शंकर : डॉ. रघबीर सिंह, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पोसी की अध्यक्षता में सभी 32 उपकेंद्रों में विश्व क्षय रोग दिवस मनाया गया. इसी के साथ ब्लाक स्तर पर जागरूकता सेमिनार का...
article-image
पंजाब

पहलगांव पर हमला कायरता की निशानी ,अब सबक सिखाने का सही समय संजीव अरोड़ा : बहल

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  रोटरी आई बैंक एवं कॉर्नियल ट्रांसप्लांटेशन सोसाईटी रजिस्टर्ड की गवर्निंग बॉडी की विशेष बैठक प्रधान एवं प्रमुख समाज सेवी संजीव अरोड़ा की अध्यक्षता में हुई । जिस में समूह सोसाईटी सदस्यों...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

66 खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर किया गया चयनित :कुश्ती में हमीरपुर, टेबल टेनिस में कांगडा और फुटबॉल में उना रहा ओवरऑल विजेता: प्रतियोगिता में प्रदेश के 11 जिलों के 345 खिलाडियों ने लिया भाग

ऐतिहासिक चंबा चौगन में अंडर-19 छात्र वर्ग राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न सदर विधायक नीरज नैयर ने की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत चंबा, 20 अक्तूबर : सदर विधायक नीरज नैय्यर ने आज चार दिवसीय...
Translate »
error: Content is protected !!