पहलगांव पर हमला कायरता की निशानी ,अब सबक सिखाने का सही समय संजीव अरोड़ा : बहल

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  रोटरी आई बैंक एवं कॉर्नियल ट्रांसप्लांटेशन सोसाईटी रजिस्टर्ड की गवर्निंग बॉडी की विशेष बैठक प्रधान एवं प्रमुख समाज सेवी संजीव अरोड़ा की अध्यक्षता में हुई । जिस में समूह सोसाईटी सदस्यों द्वारा जम्मू कश्मीर के पहलगांव में दर्दनाक आतंकी हमले में मारे गए 27 सैलानियों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी व 2 मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति हेतु प्राथना की गई । इस अवसर पर प्रधान संजीव अरोड़ा व जे. बी. बहल ने इस आतंकवादी हमले की निंदा करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि धार्मिक कट्टरता के जनक पाकिस्तान को सबक सिखाया जाए जिनके फौजी जनरल व मुल्ला आम भोले भाले लोगों को गुमराह करते है । श्री अरोड़ा ने बताया कि इस कठिन घड़ी में सभी सामाजिक धार्मिक व राजनीतिक लोगों को इस घिनौनी घटना की निंदा करनी चाहिए व एकजुटता दिखानी चाहिए। इस मौके पर वीना चोपड़ा व मदन लाल महाजन ने कहा कि कश्मीर में आतंकवाद रूपी दानव को पूरी तरह से खत्म करने के लिए राज्य सरकारों व केंद्र सरकार को सख्त कदम उठाने चाहिए ,अश्विनी कुमार दत्ता व अविनाश सूद ने कहा कि बेकसूर सैलानियों पर कायराना हमला कहां की बहादुरी है ऐसे मंदबुद्धि लोगों को (आतंकवादी) सरेआम चौराहे पर खड़ा कर के गोलियों से भून देना चाहिए। इस अवसर पर प्रो. दलजीत सिंह, मदन लाल महाजन,वीना चोपड़ा,अविनाश सूद, शाखा बग्गा, अश्वनी कुमार दत्ता, कृष्ण किशोर व अन्य मौजूद थे

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सरहिंद में दर्दनाक सड़क हादसा : तीन कांवड़ियों की मौत, एक गंभीर घायल

सरहिंद। सरहिंद जीटी रोड पर दादा मोटर के पास देर रात करीब सवा दो बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गंगोत्री (उत्तराखंड) से पवित्र जल लेकर कोटकपूरा लौट रहे कांवड़ियों को तेज रफ्तार...
article-image
पंजाब

पेट्रोल पंप के मुनीम ने किया 61 लाख का गबन : मालिक को फंसाने की रची साजिश ,पेट्रोल पंप का पैसा अपने खाते में डाला

पटियाला :  पातड़ां के एक पेट्रोल पंप के मुनीम ने मालिक को भरोसे का फायदा उठाकर कंपनी का पैसा अपने खाते में ट्रांसफर कर लिया। 61 लाख रुपए का गबन करने वाले समाना निवासी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

इंडियन रेसलिंग फेडरेशन (WFI) सस्पेंड : कुश्ती संघ चलाने के लिए पैनल बनाने का दिया निर्देश

नई दिल्ली : इंडियन रेसलिंग फेडरेशन (WFI) में बीते दिनों हुए चुनाव और यौन शोषण के आरोपों का सामना कर रहे । बृजभूषण सिंह के करीबी संजय सिंह के अध्यक्ष बनने के बाद विवाद...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

भाजपा में छोटा कार्यकर्ता भी देश का प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता : विजय रुपाणी

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों से और प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने विजय रूपाणी को पगड़ी, शाॅल और तलवार भेंटकर उनका स्वागत किया। पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन मंत्री श्रीनिवास, प्रदेश...
Translate »
error: Content is protected !!