भाजपा ने चलाई समानांतर विधानसभा…सरकार के खिलाफ प्रस्ताव किया पारित

by

चंडीगढ़, 29 सितंबर । पंजाब में बाढ़ के मुद्दे पर सोमवार को बुलाये गए विशेष विधानसभा सत्र में केंद्र सरकार के विरूद्ध प्रस्ताव पर बहस हुई। दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी ने समानांतर विधानसभा लगाकर पंजाब सरकार पर बाढ़ राहत प्रबंधों में फेल रहने का प्रस्ताव पारित किया।

भाजपा की मॉक विधानसभा को जनता की विधानसभा का नाम दिया गया है और चरणजीत सिंह अटवाल को स्पीकर बनाया गया है। इसमें शामिल भाजपा नेताओं का कहना है कि वह जनता के साथ हो रहे धोखे, ज्यादतियों, नुकसान, बाढ़ के कारण, कैग रिपोर्ट और पैसों के हिसाब-किताब पर तथ्यों के साथ लोगों से चर्चा कर रहे हैं। पंजाब भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा भी यहां पहुंचे हैं। इसकी शुरुआत राष्ट्रगान से हुई। इसके बाद बाढ़ में मारे लोगों की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट खड़े होकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। समानांतर विधानसभा में पंजाब सरकार की निंदा का प्रस्ताव लाया गया।

स्पीकर बने चरणजीत अटवाल ने कहा कि पंजाब में बाढ़ की वजह नहरों की समय पर रिपेयरिंग न होना है। यह आम आदमी पार्टी की जिम्मेदारी थी। सीनियर नेता तरुण चुग ने कहा कि सरकार ने बाढ़ रोकने के लिए क्या-क्या किया, इसका हिसाब देना चाहिए। इसकी सीबीआई जांच भी होनी चाहिए। अटवाल ने कहा कि पंजाब सरकार के पास पहले से 12 हजार करोड़ रुपये पड़े हुए हैं, लेकिन उन्होंने बाढ़ के दौरान उनका उपयोग नहीं किया।

भाजपा नेता तरुण चुग ने कहा कि पंजाब सरकार को जनवरी से सितंबर तक का हिसाब देना चाहिए कि उन्होंने बाढ़ को रोकने के लिए क्या-क्या काम किया। अश्विनी शर्मा ने कहा कि जब विधानसभा की मान-मर्यादा तार-तार हो जाए, स्पीकर अपना फर्ज भूल जाएं, सत्ता पक्ष जनता की आवाज का मजाक बनाने लगे और सरकार जनता के जख्मों पर मरहम की जगह नमक छिडक़ने लगे तो आवाज उठाना जरूरी है।

पूर्व वित्त मंत्री एवं भाजपा नेता मनप्रीत बादल ने कहा कि चुटकुलों से पंजाब की तकदीर नहीं बदलेगी। उन्होंने कहा कि सरकार डेढ़ लाख करोड़ रुपये की नई स्कीम लाई है। सरकार पर पहले से ही बहुत कर्जा है। इन पर 2000 करोड़ रुपये का कर्ज इसलिए हुआ, क्योंकि पंजाब सरकार की ओर से प्रपोजल ही नहीं भेजा गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गढ़शंकर में पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में बढ़ोतरी खिलाफ वामपंथियों ने सरकार का पुतला फूंका 

गढ़शंकर, 6 सितंबर: आज सीपीआई (एम) द्वारा बाबा गुरदित सिंह पार्क के पास आनंदपुर साहिब चौक में पेट्रोल पर 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी, 61 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी को लेकर जोरदार...
article-image
पंजाब

भारतीय इंकलाबी माकर्सवादी पार्टी की तहसील ईकाई की मीटिंग संपन

28 मई को सतनौर में जन चेतना मुहिंम तहत महिलाओं की की जाएगी विशाल इकत्रता गढ़शंकर । भारतीय इंकलाबी माकर्सवादी पार्टी (आरएमपीआई) की तहसील कमेटी की मीटिंग गढ़शंकर की मीटिंग स्थानीय गांधी पार्क में...
article-image
पंजाब

Pankaj Kirpal attended the death

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Oct.10 : All India Congress Committee Secretary and Punjab Pradesh Congress Committee Co-incharge Ravinder Dalvi, MLA from Adampur Sukhwinder Kotli and Punjab Pradesh Congress Committee member Pankaj Kirpal Advocate attended the death anniversary...
article-image
पंजाब

रॉकेट, ग्रेनेड और वायरलेस सेट… जंगल में छिपी थी आतंक की फैक्ट्री

अमृतसर :  पंजाब पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) अमृतसर को एक खुफिया सूचना के आधार पर बड़ी सफलता मिली है। केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर चलाए गए एक संयुक्त अभियान में एसबीएस नगर...
Translate »
error: Content is protected !!