भाजपा पार्षद सुरिंदर पाल भट्टी के आरोपों का स्थानीय विधायक से स्पष्ट जबाब चाहते हैं होशियारपुर के लोग : तीक्ष्ण सूद

by

जिम्पा बतायें कि पुरानी भर्ती पर नए कर्मचारी रखे जा रहें हैं या नहीं ?

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में पंजाब सरकार की कारगुजारी पर गंभीर प्रश्नचिन्ह लगाते हुए कहा है कि कुछ दिन पहले भाजपा के वार्ड नंबर 36 से पार्षद श्री सुरिंदर पाल भट्टी ने नगर निगम और पंजाब सरकार पर नगर निगम में कर्मचारियों होने वाली भर्ती पर गंभीर आरोप लगाए थे परन्तु उन के आरोपों का उपयुक्त जवाब ना तो नगर निगम ने दिया तथा ना ही पंजाब सरकार के किसी विधायक या मंत्री ने। उन्हों ने कहा कि पार्षद भट्टी के अनुसार नगर निगम में 2 वर्ष पूर्व सफाई सेवको तथा सीवरेज मैनो की भर्तियां निकाली गई थी जिन में बहुत से लोग ज्वाइन करके छोड़ गए थे तथा कुछ अन्य जो भर्ती के लिए रखे गए थे उन्होंने ज्वाइन ही नहीं किया अब ढाई वर्ष बाद पुरानी निकाली गई असामियों पर नगर निगम के अधिकारी सरकार के ईशारों पर खाली असामियों पर भ्रष्टाचार के माध्यम से अपने चहेतों को नौकरियां बांटना चाहते हैं , उस के अतरिक्त भी पार्षद भट्टी ने नगर निगम की कारगुजारी पर कई आरोप लगाए परन्तु सरकार की और से उन का कोई भी तसली बख्श जबाव नहीं दिया गया , जिस से स्पष्ट होता है कि पार्षद भट्टी के आरोपों का सरकार तथा नगर निगम के पास कोई जबाव नहीं हैं। उन्हों ने कहा कि सरकारी नियमो के अनुसार असामियों का नतीजा निकलने के बाद उन्हें 6 महीने के अंदर भरा जाना चाहिए यदि कोई कर्मचारी ज्वाइन करके नौकरी छोड़ गया हैं तो उसकी असामी भी प्रतीक्षा सूची में से नहीं भरी जा सकती हैं, अगर नगर निगम के अधिकारी इन असामियों पर कुछ लोगों को भर्ती करना चाहते हैं यह सरासर नियमों के खिलाफ हैं। उन्होंने कहा कि जालंधर में विधायक द्वारा नगर निगम अधिकारियों के साथ मिल कर घपलेबाजी करने के आरोपों के बाद अब होशियारपुर की जनता का शंका का निवारण करना अति आवश्यक हैं। होशियारपुर के जनप्रतिनिधि होने के नाते स्थानीय मंत्री श्री जिम्पा जनता को स्पष्ट करें कि पुरानी असामियों पर नंवी भर्ती नगर निगम करने जा रहा हैं या नहीं ? तथा विश्वास दिलाये कि गैर कानूनी ढंग से कोई भर्ती नहीं की जाए गी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

शिवसेना शिंदे ग्रुप के पंजाब प्रधान हरीश सिंगला को पुलिस ने उनके घर से किया गिरफ्तार

चंडीगढ़ : शिवसेना शिंदे ग्रुप के पंजाब प्रधान हरीश सिंगला को सुबह करीब छह बजे पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। सिंगला के खिलाफ सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने के आरोप...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज गढ़शंकर में विज्ञान विभाग का नतीजा रहा शानदार

गढ़शंकर : बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में विज्ञान विभाग का रिजल्ट शानदार रहा है। बीएससी नॉन मैडिकल के पांचवें सेमेस्टर के परिणाम में छात्रा रमन ने 80.36 प्रतिशत अंकों के साथ पहला,...
article-image
पंजाब

भगवान राम ने 24वें त्रेता युग और भगवान कृष्ण ने 28वें द्वापर में लिया था अवतारः राजन जी महाराज

श्रद्धालुओं ने भगवान के अवतार और बाल लीलाओं की कथा का किया श्रवण होशियारपुर /दलजीत अज्नोहा ;  श्री बड़े हुनमान जी सेवक संस्था होशियारपुर की तरफ से चेयरमैन व कथा आयोजक पूर्व मेयर शिव...
article-image
पंजाब

सांझी रसोई में दिया 21 हजार : नार्थ जोन बैंक स्टाफ कोआप्रेटिव थ्रीफ्ट एंड क्रैडिट सोसायटी ने सांझी रसोई में दिया 21 हजार का योगदान

होशियारपुर, 03 अगस्त:  नार्थ जोन बैंक स्टाफ कोआप्रेटिव थ्रीफ्ट एंड क्रैडिट सोसायटी के सी.ई.ओ पी.के शर्मा ने जिला रैड क्रास सोसायटी की ओर से चलाई जा रही सांझी रसोई में 21 हजार रुपए का...
Translate »
error: Content is protected !!