भाजपा प्रत्याशी निमिषा मेहता ने गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र से नामांकन पत्र दाखिल किया

by

गढ़शंकर – गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी निमिषा मेहता ने अपने समर्थकों सहित एसडीएम कार्यालय में आना नामांकन पत्र दाखिल किया। भाजपा नेत्री निमिषा मेहता की रिहायश से उनके समर्थकों ने एसडीएम कार्यालय तक रैली निकाली। इस दौरान निमशा मेहता व भाजपा जिन्दावाद के जमकर नारे लगाए।
निमशा मेहता के समर्थन में पहुंचे भारी संख्या लोगो के कारण गढ़शंकर शहर में ट्रैफिक जाम हो गया। शहर में निमिषा मेहता द्वारा निकाली गई रैली को लेकर चर्चा होने लगी है कि उन्होंने कांग्रेस की टिकट न मिलने पर भाजपा पार्टी में जाकर चुनाव लड़ने का सही फैसला लिया है और वह इस फ़ैसले से उनके साथ है। नामांकन दाखिल करने के समय उनके साथ महिंदर पाल मान, लवली खन्ना, करनैल सिंह व अमनदीप सिंह बैंस , प्रदीप रंगीला, जसविंदर सिंह, अशवनी राणा, भूपिंदर सिंह, सहित भारी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सीएम सुखू ने हिमाचल के लिए बीबीएमबी परियोजनाओं से 12% मुफ्त बिजली मांगी

एएम नाथ । शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर हिमाचल प्रदेश को भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) की सभी परियोजनाओं से 12 प्रतिशत मुफ्त बिजली देने का...
article-image
पंजाब

सिविल अस्पताल में बनेगी इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब, डॉ. रवजोत सिंह ने किया शिलान्यास – अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं से लैस लैब होगी जनता के लिए बड़ी सुविधा: स्थानीय निकाय मंत्री

करीब 80 प्रकार के टेस्ट होंगे मुफ्त, अप्रैल के अंत तक बनकर तैयार होगी लैब, मेडिकल कॉलेज का काम जल्द होगा शुरू: ब्रम शंकर जिंपा होशियारपुर, 25 नवंबर: पंजाब के स्थानीय निकाय और संसदीय...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पाकिस्तानी हमले में झुंझुनूं के एयरफोर्स जवान की मौत : अभी तक पत्नी-बच्चों को खबर नहीं

जयपुर  : राजस्थान में झुंझुनूं के एयरफोर्स जवान सुरेंद्र कुमार मेहरादासी जम्मू-कश्मीर के मोगा (उधमपुर) में पाकिस्तान की एयर स्ट्राइक के दौरान मार गए। शुक्रवार रात को हुए अटैक में उनकी शहादत हुई। जवान...
Translate »
error: Content is protected !!