एसडी स्कूल गढ़शंकर : आर्टस में सुखप्रीत कौर व कामर्स में आंचल प्रथम

by
एस.डी. स्कूल गढ़शंकर का12वीं का परिणाम शानदार रहा
गढ़शंकर : पंजाब शिक्षा बोर्ड मोहाली चंडीगढ़ द्वारा घोषित किए 12वीं कक्षा के परिणाम में एस.डी.पब्लिक स्कूल गढ़शंकर का परिणाम सौ फ़ीसदी रहा। आर्टस के परिणाम में स्कूल की छात्रा सुखप्रीत कौर ने 96 फीसदी अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार काशदीप पाल ने 94.6 फीसदी अंक लेकर कर द्वितीय तथा कोमल विरक ने 93 फीसदी  अंक लेकर तृतीय स्थान हासिल किया। इसी प्रकार कॉमर्स के परिणाम में स्कूल की छात्रा आंचल ने 94.4 फ़ीसदी अंक लेकर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अनूपदीप कौर ने 93.2 फ़ीसदी अंक लेकर द्वितीय और जसमीन ने 88.6 फ़ीसदी अंक प्राप्त कर स्कूल में तृतीय स्थान हासिल किया। इस शानदार परिणाम के लिए स्कूल कमेटी के प्रधान वेद प्रकाश कृपाल, सोम नाथ ओहरी, प्रिंसिपल वंदना राणा तथा प्रबंधक अधिकारी हरविंदर कौर ने समूह स्टाफ, छात्रों तथा उनके अभिभावकों को बधाई दी और छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
फोटो कैप्शन :
एस.डी. पब्लिक स्कूल गढ़शंकर की मेधावी छात्राएं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 20 : जहरीली शराब की घटना की जाँच के लिए एडीजीपी रैंक के अधिकारी के नेतृत्व में चार सदस्यीय एसआईटी का गठन

चंडीगढ़ :  पंजाब के संगरूर में संदिग्ध जहरीली शराब पीने से छह और लोगों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 20 हो गई है। इस बीच, घटना के संबंध में अतिरिक्त...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ब्लू स्टार कंपनी में ऑपरेटर के 50 पदों के लिए साक्षात्कार : 17 अप्रैल को घुमारवीं में सेल्स एग्जीक्यूटिव और सेल्स मेनेजर के 06 पदों के लिए घुमारवीं में होंगे साक्षात्कार

एएम नाथ।  बिलासपुर, 13 अप्रैल: ब्लू स्टार कंपनी, नाहन रोड, रामपुर काला अंब, जिला सिरमौर द्वारा ऑपरेटर के 50 पदों को भरा जा रहा है। जबकि श्रीराम इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, घुमारवीं, द्वारा सेल्स एक्जेक्यूटिव...
article-image
पंजाब

हाई कोर्ट के CBI जांच के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी पंजाब सरकार

तबादलों-पोस्टिंग और अन्य मामलों में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच CBI को सौंपने के फैसले पर हरपाल चीमा बोले- राज्य सरकार जांच से पीछे नहीं हटेगी चंडीगढ़, 5 अक्तूबर: पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट...
article-image
पंजाब

सरकारी हाई स्कूल सैला खुर्द के सारे सीसीटीवी कैमरे चोरी 

गढ़शंकर, 30 दिसंबर : गढ़शंकर के कस्बा सैला खुर्द में स्थित सरकारी हाई स्मार्ट स्कूल में गत रात्रि अज्ञात चोरों ने सारे कैमरे चोरी कर लिए। स्कूल में कैमरों के अलावा और कोई नुकसान...
Translate »
error: Content is protected !!