भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव घोषित 30 जून को नामांकन और 1 जुलाई को घोषणा — प्रदेश अध्यक्ष चुनाव के लिए जानिए … मतदाता

by

8 राष्ट्रीय परिषद के सदस्य भी चुने गाएंगे

एएम नाथ। शिमला :  भाजपा के चुनाव अधिकारी डॉ. राजीव भारद्वाज ने दीप कमल चक्कर में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा हमारी पार्टी लोकतांत्रिक परंपरा में विश्वास रखती है और उसके अंतर्गत पूरे देश भर में एक लोकतांत्रिक प्रक्रिया के अंतर्गत राष्ट्र और प्रदेश के अध्यक्ष का चुनाव होता है।

हमारे राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी के लक्ष्मण के नेतृत्व में पूरे देश के अंतर्गत बूथ, मंडल, जिला और प्रदेश परिषद के चुनाव संपन्न हो चुके हैं। जिसमें हिमाचल प्रदेश में 8000 से अधिक बूथों , 171 मंडलों और 17 जिलों में चुनाव संपन्न हुए चुके है। हिमाचल प्रदेश में 114 डेलीगेट है जिन्हें हम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय परिषद के चुनाव के लिए मतदाता भी कह सकते हैं।

हमारे द्वारा चुनाव की अधिसूचना, समय सारणी एवं मतदाता सूची भाजपा मुख्यालय में प्रकाशित कर दी गई है।
डॉ राजीव भारद्वाज ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं 8 राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों का चुनाव घोषित हो चुका है, जिसकी अधिसूचना हमने जारी कर दी है 30 जून 2025 को भाजपा मुख्यालय दीप कमल चक्कर में दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों का नामांकन लिया जाएगा, इन नामांकन पत्रों की जांच 2 से 3 बजे तक की जाएगी और अगर एक से अधिक नामांकन आता है तो उसकी वापसी का समय दोपहर 3 से 5 बजे तक निर्धारित किया गया है।
उन्होंने बताया कि 1 जुलाई को केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह द्वारा प्रदेश अध्यक्ष एवं आठ राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों की आधिकारिक घोषणा प्रातः 11:00 बजे होटल पीटरहॉफ शिमला में की जाएगी।
इस दौरान राजीव भारद्वाज के साथ सह चुनाव अध्यक्ष डॉ. राजीव सहजल एवं संजीव कटवाल उपस्थित रहे।

———————
यह है भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चुनाव के मतदाता
जगत प्रकाश नड्डा, राजेन्द्र गर्ग, जे आर कटवाल, सुरेश चंदेल, स्वतंत्र सांख्यान, भुवनेश्वरी लुम्बा, कृष्ण चंदेल, डी एस ठाकुर, विजय ठाकुर, हंस राज, डॉ जनक राज, शशि चम्बियाल, पवन नय्यर, इंदु बाला, राकेश पठानिया, संजय गुलेरिया, रमेश राणा, रणवीर निक्का, राजीव भारद्वाज, रीता धीमान, संजीव कुमार शर्मा, पूनम धीमान, रविन्द्र रवि, सुभाष चंद, घनश्याम शर्मा, विपिन परमार, अनीता चौधरी, त्रिलोक कपूर, शीला देवी, मुलखराज प्रेमी, अरुण कुमार मेहरा, पवन काजल, मोनिका पठानिया, सचिन शर्मा, सुधीर शर्मा, सरवीन चौधरी, रवि ठाकुर, जवाहर लाल शर्मा श्री गोविन्द ठाकुर, महेश्वर सिंह, नैना शर्मा, भीम सेन, नरोतम ठाकुर, लोकेन्द्र कुमार, बिहारी लाल शर्मा, राकेश जमवाल, हीरा लाल, विनोद कुमार, कश्मीर सिंह, राजेन्द्र सिंह भट्ट, रमा शर्मा, गुलजारी लाल, पूर्ण चंद ठाकुर, इंद्र सिंह गाँधी, पंकज जमवाल, पायल वैद्य, प्रियंता शर्मा, श्री राजिंदर राणा, डॉ अनिल धीमान, आशीष शर्मा, इंद्र दत्त लखनपाल, कमलेश कुमारी, विजय अग्निहोत्री, बलवीर चौधरी, राजेश ठाकुर, रीना शर्मा, चैतन्य शर्मा, सुमीत कुमार शर्मा, बलवीर बग्गा, देवेन्द्र भुट्टो, रतन सिंह पाल, के एल ठाकुर, रशिमधर सूद, परमजीत पम्मी, पुर्शोतम गुलेरिया, डॉ राजीव सैज़ल, डॉ डेजी ठाकुर, डॉ राजीव बिंदल, विनय गुप्ता, सुरेश कश्यप, नारायण सिंह, सुखराम चौधरी, बलदेव तोमर, रीना कश्यप, बलवीर वर्मा, अजय श्याम, नीलम कुमारी, चेतन बरागटा, शशि बाला, कौल नेगी, रविंदर चौहान, प्रेम ठाकुर, सुरेश भारद्वाज, किरण बावा, संजय सूद, नारायण सिंह, सूरत नेगी, जयराम ठाकुर, सतपाल सिंह सत्ती, अनिल शर्मा, बिक्रम ठाकुर, रणधीर शर्मा, प्रकाश राणा, सुरेन्द्र शौरी, त्रिलोक जामवाल, दिलीप ठाकुर, दीपराज कपूर, अनुराग ठाकुर, कंगना रानौत, इन्दु गोस्वामी, डॉ सिकंदर कुमार और हर्ष महाजन।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

चिट्टे के विरुद्ध बिलासपुर में उमड़ा जन सैलाब : मेरा हिमाचल, चिट्टा मुक्त हिमाचल : मुख्यमंत्री सुक्खू

कोटला बड़ोग पुनर्वास केंद्र के लिए जारी किए 20 करोड़ रुपये: मुख्यमंत्री एएम नाथ। बिलासपुर :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश में चिट्टे के खिलाफ व्यापक जन आंदोलन के तहत आज बिलासपुर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्लेनमार्क फार्मा कंपनी ने स्कूली बच्चों को बांटी शिक्षण सामग्री

प्राथमिक स्कूल किशनपुरा के 333 बच्चों को दिए स्कूली बैग व अन्य सामग्री बच्चों की दांतों व व्यक्तिगत स्वच्छता की जानकारी दी बी बी एन, 13 मार्च (तारा) :-किशनपुरा स्थित प्राथमिक विद्यालय में ग्लेनमार्क...
article-image
हिमाचल प्रदेश

238 बच्चों को मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना हेतु पात्रता प्रमाण पत्र जारी – DC आदित्य नेगी

शिमला, 03 नवम्बर – उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी की अध्यक्षता में आज उपायुक्त कार्यालय के बचत भवन में जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मिशन वात्सल्य...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

पक्का र्मोचा…चौथा दिन : चार दिन बाद भी सरकार का ना कोई नुमांईदा ना कोई प्रशासनिक अधिकारी लोगो की बात सुनने पहुंची

मोडयुलज कोसमेटिक प्राईवेट लिमटिड के एचआर के कह रहे कोई प्रदूषण नहीं गढ़शंकर। पंजाब हिमाचल को जोडऩे वाली सडक़ पर गांव मैंहिदवानी में लोग बचाओ गांव बचाओ संघर्ष कमेटी दुारा लगाया पक्का र्मोचा आज...
Translate »
error: Content is protected !!