पक्का र्मोचा…चौथा दिन : चार दिन बाद भी सरकार का ना कोई नुमांईदा ना कोई प्रशासनिक अधिकारी लोगो की बात सुनने पहुंची

by

मोडयुलज कोसमेटिक प्राईवेट लिमटिड के एचआर के कह रहे कोई प्रदूषण नहीं
गढ़शंकर। पंजाब हिमाचल को जोडऩे वाली सडक़ पर गांव मैंहिदवानी में लोग बचाओ गांव बचाओ संघर्ष कमेटी दुारा लगाया पक्का र्मोचा आज चौथे दिन में प्रवेश कर गया है। पक्के र्मोचे में बैठे धरनाकारियों का अरोप है कि हिमाचल प्रदेश में लगे साबुन उद्योग दुारा हवा और पानी को प्रदूषित किया जा रहा है। जिससे लोगो सेहत को नुकसान होने के साथ साथ जमीन को भी नुकसान पहुंच रहा है। हालात यह है कि धरने के चौथे दिन बाद भी सरकार का कोई नुमाइंदा व कोई भी प्रशासनिक अधिकारी धरनाकारियों से उनकी समस्याओं को सुनने के लिए नहीं पहुंचा।
धरने के सर्मथन में हिमाचल व पंजाब के बीत ईलाके के बिभिन्न सगंठनों व राजनीतिक पार्टीयों से संबंधित व्यक्ति सर्मथन करने पहुंच रहे है। आज भी सरपंच व नंबरदार अश्वनी कुमार कोट, पूर्व सरपंच मुलख राज, अश्वनी कुमार, कर्मचारी नेता राम जी दास चौहान, बलवीर सिंह बैंस, हिमाचल प्रदेश से प्यारा सिंह बैहली, साऊवाल से जोग सिंह व दुलैहड़ से माजिद खान के ईलावा प्रकाश सिंह लादी, पंच हरबंस सिंह, पूर्व सरपंच कुलभूशन कुमार, पूर्व सरपंच दविंद्र सिंह, त्रिलोचन चेची आदि मौजूद रहे। उल्लेखनीय है दिन रात बर्जुगों के साथ युवा भी डटे हुए है। रात को ज्यादातर युवा र्मोर्चा संभालते है। इस दौरान विभिन्न व्क्ताओं ने कहा कि जव तक प्रदूषण के मामले का समाधान नहीं होता पक्का र्मोचा जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि साबुन उद्योग से सबंधित बाहनों व ओवरलोडिड टिप्परों के लिए भी रास्ता बंद रखा जाएगा। क्योंकि यहां सडक़ो से गुजरने वाले लोगो के लिए खतरा बना हुया है वहीं सडक़ों की हालत बदतर कर दी गई।
लोग बचाओ संघर्ष कमेटी के सदस्य राणा दविंद्र सिंह : हमारा पक्का र्मोचा किसी निजी व्यक्ति या उद्योग के खिलाफ नहीं है। हमारा मामला प्रदूषण का है और ओवरलोडिड टिप्परों का है। उकत साबुन उद्योग दुारा गांव मैहिंदवानी, मैहिंदवानी गुज्जरां व बीनेवाल आदि के लोगो को नौकरी से निकाल दिया है। अगर यह नौकरी से निकाले लोग संघर्ष कमेटी की सहायता लेनी चाहते है तो हमें संपर्क कर हम लेबर इंस्पेकटर से कमिशनर तक उनकी लड़ाई लड़ेगे। लेकिन अगर उन्होंने कोई अपना संघर्ष करना तो फैकट्री के गेट के समक्ष करें हम उनके साथ है।
मोडयुलज कोसमेटिक प्राईवेट लिमटिड के एचआर कमलदेव शर्मा : हमारे उद्योग का किसी भी तरह का प्रदूषण नहीं है। उकत धरने पर बैठे लोग हिमाचल व पंजाब के 40 अधिकारियों को ज्ञापन दे चुके है और उद्योग के प्रदूषण मानक ठीक होने के कारण किसी ने नोटिस तक नहीं दिया। उद्योग की चिमनी के प्रदूषण को चैक करने के लिए लगे कैमरे के लिंक हमने डीसी ऊना, प्रदूषण विभाग के सेक्रेटरी को लिंक दे रखा है। धूएं में पार्टीकल 150 तक सही है लेकिन हमारे यहां चिमनी से पार्टीकल 56 आ रहा। मेरा प्लाट तीन से बंद है तो हमने लोगो को नौकरियों से निकाला उसमें पंजाब के ईलावा हिमाचल के भी है। लेकिन वह यह नहीं बता सके कि क्या नियमों के तहत किसी को ऐसे नौकरी से बिना नोटिस दिए निकाला जा सकता या नहीं।
फोटो: दिन और रात में धरने पर बैठे संघर्ष कमेटी और सर्मथक।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

जिला सुशासन सूचकांक की वार्षिक रिपोर्ट-2022 जारी : जिला कांगड़ा ने जीता प्रथम पुरस्कार, हमीरपुर को द्वितीय और लाहौल-स्पीति को तृतीय पुरस्कार

भविष्य की चुनौतियों के दृष्टिगत राज्य में विकास के प्रतिमानों में बदलाव की आवश्यकता: मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां आर्थिकी और सांख्यिकी विभाग द्वारा तैयार हिमाचल प्रदेश जिला सुशासन सूचकांक पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC अपूर्व देवगन ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर दिलाई शपथ

चंबा, 31अक्टूबर राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आज उपायुक्त अपूर्व देवगन ने उपायुक्त कार्यालय के परिसर में अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता-अखंडता की शपथ दिलाई। उन्होंने भारत रत्न, सरदार वल्लभ भाई...
article-image
पंजाब

पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने “भगवंत मान के साथ शानदार चार साल” कार्यक्रमों के दौरान विभिन्न गांवों में की बैठकें

गढ़शंकर, 5 अप्रैल: पंजाब सरकार के चार वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में, गढ़शंकर निर्वाचन क्षेत्र के विभिन्न गांवों में “भगवंत मान के साथ शानदार चार साल” कार्यक्रमों की श्रृंखला जारी है। इन कार्यक्रमों...
article-image
पंजाब

पंजाब के DGP गौरव यादव केंद्र में DG पद के लिए पैनल में शामिल

पंजाब के पुलिस महानिदेशक (DGP) गौरव यादव को केंद्र में किसी केंद्रीय सुरक्षा बल/एजेंसी के महानिदेशक (DG) पद के लिए पैनल में शामिल किया गया है। 1992 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी...
Translate »
error: Content is protected !!