भाजपा, बीबीएमबी होंगे जिम्मेदार – अगर कुछ जल विवाद को लेकर अप्रिय हुया : मुख्यमंत्री मान

by

चंडीगढ़, 11 मई :  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को चेतावनी दी कि अगर नंगल बांध पर अधिकारियों को भेजा जाना जारी रहा तो हिंसा या कुछ अप्रिय घटना होने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) जिम्मेदार होंगे।

उन्होंने इस मुद्दे को लेकर किसान संघों की चुप्पी पर भी सवाल उठाया। मान को जब पता चला कि बोर्ड के अधिकारी हरियाणा के लिए पानी छोड़ने को लेकर फिर से बांध पर पहुंचे हैं तो वह रूपनगर जिले में नांगल बांध की ओर चल पड़े।

पंजाब सरकार में मंत्री हरजोत सिंह बैंस के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी (आप) कार्यकर्ताओं और कुछ स्थानीय ग्रामीणों ने पड़ोसी राज्य हरियाणा के लिए पानी छोड़ने आए अधिकारियों के इस प्रयास के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

बोर्ड के चेयरमैन मनोज त्रिपाठी को ‘आप’ कार्यकर्ताओं द्वारा नांगल बांध के गेस्ट हाउस में कथित तौर पर बंद करने के चार दिन बाद यह घटनाक्रम हुआ। पंजाब और हरियाणा में पानी के बंटवारे को लेकर टकराव जारी है।

पंजाब में ‘आप’ के नेतृत्व वाली सरकार ने भाखड़ा बांध से पानी साझा करने से इनकार करते हुए कहा कि हरियाणा पहले ही अपने हिस्से का पानी इस्तेमाल कर चुका है।

मान ने राज्य की नदियों के जल संरक्षण पर किसान संघों की ‘चुप्पी’ पर भी निशाना साधा। मान ने नंगल बांध पर संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक तरफ पंजाब अंतरराष्ट्रीय सीमा पर दुश्मनों का डटकर मुकाबला कर रहा है और दूसरी तरफ केंद्र की भाजपा सरकार ‘गंदे खेल’ खेल रही है और राज्य को उसके पानी से वंचित करने के लिए नौटंकी कर रही है।

उन्होंने कहा, “यह दुर्भाग्यपूर्ण है और संकट के समय में इससे बचना चाहिए।” मान ने कहा कि पंजाब सरकार सीमा और राज्य के पानी की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।मान ने पानी छोड़ने के प्रयासों की निंदा करते हुए भाजपा और बोर्ड को चेतावनी दी कि वे नांगल बांध पर बार-बार अधिकारियों को भेजकर कानून-व्यवस्था को बिगाड़ने की कोशिश न करें।

मुख्यमंत्री ने कहा, “अगर कोई अप्रिय घटना होती है, जान-माल का नुकसान होता है या हिंसा होती है, तो इसके लिए बोर्ड और भाजपा जिम्मेदार होंगे।”

यह पूछे जाने पर कि क्या पंजाब सरकार उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाएगी, जिसपर मान ने कहा कि जब जल बंटवारे के लिए ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया गया है, तो राज्य किस आदेश को चुनौती देगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्राणी उद्यान से पर्यटन निखरेगा , स्वरोजगार के अवसर भी मिलेंगे: बाली

नगरोटा तथा कांगड़ा में जनसमस्याएं सुनीं नगरोटा , 09 जनवरी। पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि कांगड़ा जिले के वनखंडी 619 करोड़ की अनुमानित लागत से निर्मित होने प्राणी...
article-image
पंजाब

दोआबा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल पारोवाल ने खेडां वतन पंजाब दियां तहत तैराकी मुकाबलों में लगाई पदकों की झड़ी

गढ़शंकर,  1 अक्तूबर: क्षेत्र की प्रसिद्ध शैक्षणिक संस्था दोआबा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल पारोवाल ने खेडां वतन पंजाब दीयां में कई खेलों में भाग लिया है और शानदार जीत हासिल की है। इसी प्रकार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

15 फरवरी तक ई-केवाईसी करवाएँ सामाजिक सुरक्षा पेंशन धारक

एएम नाथ। चंबा : जिला कल्याण अधिकारी राज बहादुर ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के सामाजिक सुरक्षा पेंशन के जिन लाभार्थियों ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं करवाया है, वे 15 फरवरी तक...
article-image
पंजाब

गांव कटारियां व झंडेर कलां में विकास कार्यों के लिए करीब 5.50 लाख की ग्रांट के चैक सौंपे : सांसद मनीष तिवारी ने बंगा विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों का किया दौरा

गांव गोविंदपुर और खट्टड खुर्द के विकास हेतु 3-3 लाख रुपए की ग्रांट देने का ऐलान बंगा, 2 सितंबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा बंगा विधानसभा क्षेत्र...
Translate »
error: Content is protected !!