भाजपा सरकार में भारत में 70 करोड़ लोग बेरोजगार : कांग्रेस हर नए स्नातक को पहली नौकरी की गारंटी देगी: तिवारी

by
चंडीगढ़, 2 मई: चंडीगढ़ संसदीय क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के संयुक्त उम्मीदवार मनीष तिवारी ने कहा है कि इंडिया सरकार हर नए स्नातक और डिप्लोमा धारक को पहले वर्ष में नौकरी की गारंटी देगी।
यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए, तिवारी ने कहा कि कांग्रेस ने युवाओं, महिलाओं, किसानों और मजदूरों सहित समाज के सभी वर्गों को कवर करते हुए 25 गारंटी दी हैं।
उन्होंने खुलासा किया कि भाजपा सरकार के तहत देश में बेरोजगारी और बढ़ती महंगाई की समस्या सबसे गंभीर हालातों में पहुंच चुकी है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी 45 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच चुकी है और 70 करोड़ लोग बेरोजगार और बिना किसी नौकरी के हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार इस समस्या के प्रति इतनी उदासीन है कि विभिन्न सरकारी विभागों में 30 लाख आसामियां खाली हैं, जिन्हें भाजपा सरकार ने इतनी बड़ी बेरोजगारी के बावजूद नहीं भरने का फैसला किया।
तिवारी ने कहा कि ‘पहली नौकरी पक्की’ के तहत हर नए स्नातक या डिप्लोमा धारक को एक साल की अप्रेंटिसशिप मिलेगी, जिस दौरान उसे 8500 रुपये प्रति माह की दर से एक लाख रुपये मिलेंगे। उन्होंने बताया कि इससे उन्हें जॉब मार्केट में प्रवेश मिलेगा।
तिवारी ने कहा कि भाजपा ने आर्थिक उदारीकरण के बारे में एक गलत मिथक बनाया है और केवल एकाधिकार बनाए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बड़े कारोबार के खिलाफ नहीं, बल्कि केवल एकाधिकार के खिलाफ है, जिसका सभी पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।
डीआरटी बार एसोसिएशन की बैठक :   वहीं पर, तिवारी ने वरिष्ठ वकील संदीप वरमानी द्वारा आयोजित डीआरटी बार एसोसिएशन की बैठक को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह डीआरटी बार एसोसिएशन, चंडीगढ़ की उनकी कानूनी बिरादरी के साथ एक बहुत बेहतरीन सत्र था। जहां उन्होंने ऋण वसूली और वित्तीय स्थिरता के विभिन्न कानूनी पहलुओं पर चर्चा की। बैठक में एसोसिएशन के अध्यक्ष केपीएस ढिल्लों, उपाध्यक्ष सुमित सहगल और सचिव तनवीर रत्ता सहित अन्य लोग शामिल रहे।
सेक्टर 29-30 में पदयात्रा :  तिवारी ने सेक्टर 29 और 30 में पदयात्रा की। जहां उन्होंने स्थानीय समुदाय के लोगों से बातचीत की। कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय पार्षद सुश्री तरुणा मेहता और यादविंदर मेहता ने किया।
इस अवसर पर सादिक मोहम्मद, सुखविंदर, आप नेता सन्नी औलख, हरप्रीत सिंह उप्पल, ओपी वर्मा, विनोद कुमार सोनू, बलदेव सिंह, जसबीर सिंह संधू, मजहर हुसैन, आशीष और चन्नी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शहर की बेहतरी के लिए नहीं छोड़ी जा रही है कोई कमी: ब्रम शंकर जिंपा

कैबिनेट मंत्री ने नगर निगम की ओर से 48 लाख रुपए की लागत से खरीदी गई एक कैंबी मशीन व दो मोबाइल टॉयलेट वैनज का किया लोकार्पण होशियारपुर, 01 जुलाई: कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर...
article-image
पंजाब

कर्नल और उसके बेटे की पंजाब पुलिस द्वारा की गई क्रूर पिटाई के खिलाफ 22 मार्च को गढ़शंकर में विरोध प्रदर्शन : कैप्टन अमरजीत सिंह गुलपुर

गढ़शंकर। कर्नल और उसके बेटे की पंजाब पुलिस के अधिकारीयों व कर्मचारियों द्वारा की गई क्रूर पिटाई के खिलाफ सेना के पूर्व सैनिकों द्वारा कैप्टन अमरजीत सिंह गुलपुर व केवल सिंह सूबेदार के नेतृत्व...
article-image
पंजाब

5 पिस्तौल सहित 2 हथियार तस्कर पकड़े : अमृतसर ने पाकिस्तान समर्थित हथियार तस्करी गिरोह का किया भंडाफोड़ : डीजीपी

अमृतसर : प्रदेश को अपराध से मुक्त करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई), अमृतसर ने बड़ी सफलता हासिल की है। दरअसल सीआई टीम ने पाकिस्तान समर्थित अवैध हथियारों...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

ऊना में कानून व्यवस्था पर जिला प्रशासन का कड़ा रुख : DC जतिन लाल ने दिए सख्त निर्देश …भूमि विवाद या अन्य शिकायतों से जुड़े व्यक्तियों के हथियार लाइसेंस तुरंत निलंबित कर किए जाएंगे हथियार जब्त : DC जतिन लाल

ऊना, 20 नवंबर. ऊना जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए उपायुक्त जतिन लाल ने सभी संबंधित विभागों को सख्त दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कानून से खिलवाड़...
Translate »
error: Content is protected !!