कंगना रनौत और भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चे  ने मोर्चा खोला : कहा कि कंगना रनौत देश के अन्नदाताओं से माफी मांगे, कंगना ने किसानों पर की थी शर्मनाक टिप्पणी

by

एएम नाथ।  हिमाचल में भी संयुक्त किसान मोर्चे  ने  पंजाब की तर्ज पर मंडी से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत और भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संयुक्त किसान मोर्चे  के प्रदेश संयोजक हरीश चौहान ने वीरवार को शिमला में प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि कंगना ने दिल्ली में किसान आंदोलन के दौरान कहा था कि आंदोलन में किसान पैसे देकर लाए गए हैं। आज वह किस मुंह से किसानों से वोट मांग रही हैं।

हरीश चौहान ने कहा कि कंगना रनौत देश के अन्नदाताओं से माफी मांगे, जिन्हें लेकर कंगना ने किसानों पर शर्मनाक टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत तौर पर संयुक्त किसान मोर्चे का कंगना से कोई बैर नहीं। यदि वह माफी नहीं मांगती तो किसान गांव-गांव जाकर बताएंगे कि कंगना और  भाजपा  का असल चेहरा जनता के बीच बताएंगे।

हरीश चौहान ने कहा कि देश का अन्नदाता जब दिल्ली में अपने हक लड़ाई लड़ रहा था। ऐसे वक्त में कंगना ने टिप्पणी की। हालांकि बाद में किसानों की लड़ाई को प्रधानमंत्री मोदी ने सही ठहराते हुए तीन कृषि कानून वापस ले लिए थे।  इस दौरान संयुक्त किसान मोर्चे ने न केवल कंगना रनोट बल्कि हिमाचल में भाजपा के तीनों सांसदों को भी लपेटा। हरीश चौहान ने कहा कि हिमाचल के सांसद बताए कि उन्होंने बीते पांच साल में किसानों और बागवानों से जुड़े कितने सवाल लोकसभा में उठाए।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2014 में बागवानों से इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाने का जो वादा किया था, उसे आज तक पूरा क्यों नहीं किया गया? इस वजह से हिमाचल का 5500 करोड़ रुपए का सेब उद्योग संकट में आ गया है। संयुक्त किसान मंच के सह संयोजक सोहन ठाकुर ने कहा कि इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाना तो दूर मोदी सरकार ने इसे कम किया है।

इससे दुनिया के 44 देशों से थोक में सेब आयात किया जा रहा है और हिमाचल सहित जम्मू-कश्मीर के सेब पर संकट आ गया है। इस साल जिन बागवानों ने कोल्ड स्टोर में सेब रखा था, उन्हें करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है। उन्होंने कंगना और भाजपा को किसान विरोध बताया।  सोहन ठाकुर ने कहा कि किसान आज भी नहीं भूला कि किस तरह उन्हें रोकने के लिए दिल्ली की सड़कों पर कीलें ठोकी गई। किसानों पर लाठियां बरसाई गई। इस आंदोलन के दौरान कई किसानों की जान गई है। SKM गांव गांव जाकर जनता को यह सब बताएगा।  सोहन ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में भी जब किसान कार्टन पर GST बढ़ाने के विरोध में लड़ाई लड़ रहा था तो राज्य की सत्तारूढ़ भाजपा सरकार का रवैया बागवानों के प्रति अच्छा नहीं था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

लूटेरे फरार : स्तनोर अड्डे पर वेस्टर्न यूनियन की दुकान से दो लाख रुपये की लूट, लूटेरों ने तेजधार हथियार पकड़े हुए थे

गढ़शंकर, 08 अगस्त  : गढ़शंकर-होशियारपुर रोड पर स्तनोर बस अड्डे पर दत्त एंटरप्राइजेज दुकान से तीन लूटेरों ने लूट की घटना को अंजाम देते हुए दुकानदार से दो लाख रुपये लूट कर फरार हो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायतों को तंबाकू मुक्त बनाने के लिए उठाए जाएं आवश्यक कदम : पंचायत स्तर पर लंबित शिकायतों का समयबद्ध किया जाए समाधान- उपायुक्त

चंबा, 28 अगस्त : उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा है कि ग्राम पंचायत स्तर पर लंबित सभी शिकायतों का समयबद्ध तौर पर समाधान करना सुनिश्चित बनाया जाए । उपायुक्त ने यह निर्देश आज ज़िला...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

महिलाओं का बस किराया आधा, सभी को 125 यूनिट तक बिजली मुफत, ग्रामीणों का पानी का बिल माफ : हिमाचल दिवस पर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने की घोषणा

शिमला :   हिमाचल दिवस पर प्रदेश की जनता को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कई सौगात दी है। मुख्यमंत्री महिलाओं के बस किराए में 50 प्रतिशत का ऐलान किया है। चुनावी वर्ष में इसे मास्टर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जनादेश सुक्खू सरकार की जनविरोधी नीतियों, वादाखिलाफी और कुशासन के खिलाफ : जयराम ठाकुर

कुल्लू में भाजपा नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह में बोले पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष कहा, मुख्यमंत्री अपने गृह जिला हमीरपुर और गृह क्षेत्र नादौन में जिला परिषद के तीन सदस्यों को जीत नहीं दिला...
Translate »
error: Content is protected !!