डीआईजी मधुसूदन शर्मा को दी भावभीनी विदाई : DC हेमराज बैरवा और एसपी डॉ. आकृति शर्मा ने पुलिस अधिकारी के रूप में मधुसूदन शर्मा के लंबे सेवाकाल की सराहना की

by

हमीरपुर 24 नवंबर। इसी माह सेवानिवृत्त हो रहे हिमाचल प्रदेश पुलिस की सेंट्रल रेंज मंडी के डीआईजी मधुसूदन शर्मा के सम्मान में शुक्रवार को जिला पुलिस की ओर से विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
दोसड़का के पुलिस मैदान में आयोजित इस समारोह में जिले भर के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अलावा जिला के प्रशासनिक एवं विभागीय अधिकारियों ने भी भाग लिया तथा मधुसूदन शर्मा को शुभकामनाएं एवं भावभीनी विदाई दी।
इस अवसर पर DC हेमराज बैरवा और एसपी डॉ. आकृति शर्मा ने पुलिस अधिकारी के रूप में मधुसूदन शर्मा के लंबे सेवाकाल की सराहना की तथा उनके स्वस्थ एवं खुशहाल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि मधुसूदन शर्मा ने अपने लंबे सेवाकाल के दौरान कई जिलों में एसपी और अन्य महत्वपूर्ण पदों पर बहुत ही सराहनीय सेवाएं दीं तथा हिमाचल प्रदेश पुलिस की गौरवमयी परंपराओं को आगे बढ़ाया। सेंट्रल रेंज के डीआईजी के रूप में भी उनका कार्यकाल बहुत ही सराहनीय रहा। एएसपी अशोक वर्मा, एएसपी रेणु शर्मा, सहायक आयुक्त पवन कुमार शर्मा, डीएसपी रोहिन डोगरा और कई अन्य अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने भी मधुसूदन शर्मा को शुभकामनाएं दीं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हरोली कॉलेज में इस वर्ष से शुरू होंगे 7 नए पाठ्यक्रम, प्रवेश प्रक्रिया जारी : कॉलेज के नए भवन में लगेंगी इस शैक्षणिक सत्र से कक्षाएं

एएम नाथ। शिमला : ऊना, 19 जून. डॉ. सिम्मी अग्निहोत्री राजकीय डिग्री कॉलेज हरोली में शैक्षणिक विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए अकादमिक सत्र 2025-26 से सात नए पाठ्यक्रम आरंभ किए जा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बीजेपी नेता का डांसर संग अश्लील वीडियो वायरल : बीजेपी ने कर दिया आउट

देश में कई राजनेताओं के अश्लील वीडियो सामने आना आम बात हो गई है. अब एक और बीजेपी नेता का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक शादी में एक डांसर के साथ...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शराब खरीदने के लिए ठेके पर जाने की जरूरत नहीं : इन राज्यों में स्विगी ,जोमैटो से कर सकते हैं ऑर्डर

चंडीगढ़ : शराब पीने वालो के लिए खुशख़बरी है। दारू खरीदने के लिए अब आपको ठेके पर लाइन लगाने की जरूरत नहीं है। क्योंकि ऑनलाइन डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी, जोमैटो और बिगबास्केट आदि बीयर, वाइन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

KBC के मंच पर पालमपुर के मनोज-अनीशा : अमिताभ बच्चन से मुलाकात का सपना हुआ साकार, KBC में पहुंचना बना गौरव

एएम नाथ। पालमपुर :  पालमपुर के आईमा क्षेत्र से संबंध रखने वाले अधिवक्ता मनोज शर्मा और उनकी धर्मपत्नी अनीशा शर्मा के लिए लोकप्रिय क्विज रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) से जुड़ना यादगार उपलब्धि...
Translate »
error: Content is protected !!