कुल्लू में दो अलग-अलग सडक़ हादसों में तीन लोगों की मौत

by

कुल्लू : कुल्लू में दो अलग-अलग सडक़ हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है। गतरात्रि तलोगी के पास एक स्कूटी ट्रक के साथ टकरा गई। हादसे में स्कूटी चालक की मौत हो गई।
इसी प्रकार रात्रि 1.30 बजे बजौरा में ब्यास नदी पर बने पुल से एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह कार पुल से करीब 40 फीट नीचे जा गिरी है। जिसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार फोरलेन पुल के पास हुए हादसे में कार चालक मदन (40) पुत्र बचन सिंह निवासी खुडेर तहसील सुंदरनगर जिला मंडी तथा प्रकाश चंद्र (51) पुत्र ध्यान राम गांव जलोह तहसील सलूनी जिला चंबा की मौत हो गई है।
वहीं, जिया-रामशिला फोरलेन पर हुए हादसे में राज प्रकाश (42 ) पुत्र राम प्रकाश ठाकुर गांव शमशी कुल्लू की मौत हुई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने कहा कि पुलिस तीनों मृतकों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हाईकोर्ट ने मांगा 64 करोड़ जमा करवाने का ब्योरा- हिमाचल भवन दिल्ली की संपत्ति जब्त करने का मामला

रोहित जसवाल। शिमला : हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से 64 करोड़ रुपये का अपफ्रंट प्रीमियम 29 करोड़ रुपये ब्याज सहित जमा करवाने की कैलकुलेशन शीट मांगी है। हिमाचल भवन दिल्ली की संपत्ति...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नशीले पदार्थों पर रोकथाम के लिए सभी हितधारक आपसी समन्वय से करें कार्य: मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना

 शिमला :  मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने आज यहां सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग द्वारा नशामुक्त भारत अभियान के तत्वावधान में आयोजित एक कार्यशाला की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने मादक...
हिमाचल प्रदेश

घालूवाल : घर से करीब 1.30 लाख रुपये का सामान और नकदी चोरी

हरोली : घालूवाल में घर से करीब 1.30 लाख रुपये का सामान और नकदी चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आर्मी के दो मेजर, होटल का कमरा : सीसीटीवी फुटेज और पत्नी पर अवैध संबंध का शक

दिल्ली की एक सिविल अदालत ने भारतीय सेना  के दो अधिकारियों के बीच कथित extramarital affair मामले में एक अहम फैसला सुनाते हुए होटल की CCTV फुटेज उपलब्ध कराने से इनकार कर दिया है।...
Translate »
error: Content is protected !!