भारतीय इंकलाबी माक्र्सवादी पार्टी (आएमपीआई) तहसील कमेटी गढ़शंकर की विशेष बैठक संपन्न

by

गढ़शंकर :28 जुलाई :
आज यहां भारतीय इंकलाबी माक्र्सवादी पार्टी (आएमपीआई) तहसील कमेटी गढ़शंकर की विशेष बैठक पार्टी के तहसील अध्यक्ष कामरेड शादी राम कपूर की अध्यक्षता में गांधी पार्क गढ़शंकर में हुई। तहसील सचिव रामजी दास चौहान ने बताया कि बैठक में गढ़शंकर एवं इसके अधीन पड़ते गांवों व शहरी क्षेत्र की समस्याओं के प्रति विचार विमर्श किया गया। बैठक में शहीदे आजम भगत सिंह जी के ‘जीवन एवं विचार’ एवं फांसीवादी ताकतों व धार्मिक कट्टरपंथियों की भूमिका के प्रति गंभीर नोटिस लेते हुए मौजूदा सरकार से मांग की गई कि किसी भी प्रकार के समाज विरोधी तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए उन पर पर्चे दर्ज किए जाएं। इस मौके पर गढ़शंकर से झुंगियां (बीनेवाल) इलाका बीत की मुख्य सडक़, सैला खुर्द से पोसी को जाते मार्ग की खस्ता हालत की रिपेयर एवं गढ़शंकर के अधीन पड़ते गांवों की लिंक सडक़ों की मरम्मत, सार्वजनिक वितरण प्रणाली द्वारा केंद्र सरकार द्वारा आ रही गेहूं पूरी मात्रा में देना, नए राशन कार्ड बनाना, बिजली माफी संबंधी नोटिफिकेशन में अनावश्यक शर्ते समाप्त करना, पंजाब रोडवेज के बंद पड़े रुटों को चालू करना, कंडी नहर को जल्द मुकम्मल करने के समत अन्य मांगों के प्रति पैरवी की गई। इस मौके पर संयुक्त किसान मोर्चे द्वारा 31 जुलाई को किए जा रहे चक्का जाम संघर्ष में शामिल होने का फैसला किया गया। इस मौके पर मास्टर बलवंत राम, एडवोकेट हरमेश लाल आजाद, सुच्चा सिंह सतनौर, शिंगारा राम भज्जल, ज्ञानी अवतार सिंह, देवेन्द्र राणा, राजकुमार महिंदवाणी, मिथलेश कुमार, गोपाल दास मल्होत्रा, निशान सिंह, रामजी दास चौहान व शादी राम कपूर विशेष रुप से मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शंभू बॉर्डर पर एक और किसान की हार्ट अटैक से मौत : पिछले दिनों बिगड़ी थी तबीयत

चंडीगढ़। पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर चल रहे किसान मोर्चे के दौरान शुक्रवार रात एक और किसान की मौत हो गई। तबीयत बिगड़ने के बाद किसान को इलाज के लिए हॉस्पिटल में एडमिट कराया...
article-image
पंजाब

भिंडरावाले का पोस्टर “हटाने” को लेकर भीड़ ने लाठियां और तलवार लहराते हुए गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष की कार पर किया हमला

तरन तारन , 29 जनवरी :  तरन तारन में  जरनैल सिंह भिंडरावाले का पोस्टर “हटाने” को लेकर भीड़ ने लाठियां और तलवार लहराते हुए गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष की कार पर हमला कर...
article-image
पंजाब

शहर को साफ सुथरा बनाने में नहीं छोड़ी जाएगी कोई कमी: ब्रम शंकर जिंपा

कैबिनेट मंत्री ने 12.50 लाख रुपए की लागत से वार्ड नंबर 31 के संत नगर में सुतैहरी नाले में पाइप डालने के कार्य की करवाई शुरुआत होशियारपुर :8 अक्टूबर: कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा...
article-image
पंजाब

श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र में लोगों के साथ नहीं खत्म होगा रिश्ता – मनीष तिवारी

ब्लॉक माजरी के सरपंचों की बैठक में हुए शामिल; सरपंच बोले – खरड़, 27 अप्रैल: चण्डीगढ़ लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के सांझा उम्मीदवार और पूर्व केन्द्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा ब्लॉक माजरी के...
Translate »
error: Content is protected !!