भारतीय संविधान हमारी राष्ट्रीय एकता और लोकतांत्रिक परंपरा का आधार स्तंभ : डॉ. सलारिया

by

राजकीय महाविद्यालय सलूणी में संविधान दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमा के साथ मनाया

एएम नाथ। चम्बा : राजकीय महाविद्यालय, सलूणी के राजनीति विज्ञान विभाग ने राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई के सहयोग से संविधान दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमा के साथ मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत भारतीय संविधान की प्रस्तावना के सामूहिक वाचन से हुई, जो राजनीति विज्ञान के विभागाध्यक्ष श्री गुरदेव सिंह ने करवाई। जिसमें विद्यार्थियों एवं प्राध्यापकों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी दर्ज करवाई।


इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मोहिंदर कुमार सलारिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए संविधान के मूल्यों, लोकतांत्रिक आदर्शों तथा नागरिक कर्तव्यों पर सारगर्भित विचार प्रकट किए। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान हमारी राष्ट्रीय एकता और लोकतांत्रिक परंपरा का आधार स्तंभ है।
कार्यक्रम के अंतर्गत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसका संचालन अर्थशास्त्र के प्राध्यापक श्री दिनेश कुमार ने संविधान एवं भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न पूछे गए। विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी संवैधानिक जागरूकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर तृतीय वर्ष के अजय कुमार, साक्षी ठाकुर, पूजा रहे तथा द्वितीय स्थान पर द्वितीय वर्ष की तमन्ना, राशि, एकता रहे, तृतीय स्थान पर तृतीय वर्ष की दीक्षा, रितिका तथा हरजोत रहीं।


इस आयोजन के दौरान मंच संचालन NSS प्रभारी श्री पंकज कुमार द्वारा सफल रूप से किया गया। इस कार्यक्रम के तहत महाविद्यालय के अन्य स्टाफ सदस्य श्रीमती पिंकी देवी, श्री दिनेश कुमार, श्री शुभम डोगरा आदि सम्मानित रूप से उपस्थित रहे। सभी अध्यापकों और स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

काली फिल्म व काले शीशों वाले वाहनों पर बद्दी पुलिस की सख़्त कार्रवाई

बीबीएन, 7 फरवरी (तारा) : सड़क सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से बद्दी पुलिस द्वारा वाहनों के शीशों पर अवैध रूप से ब्लैक फिल्म का प्रयोग करने वाले वाहन चालकों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

समाज में बेटियों के महत्व को समझना : कमल किशोर शर्मा

0-5 वर्ष के कुपोषित बच्चों के लिए आगामी दिनों में शुरू होने वाले है जीवन उपहार कार्यक्रम : डा. विद्याशंकर चम्बा में एकदिवसीय जागरूकता एवं प्रशिक्षण शिविर आयोजित एएम नाथ। चम्बा :  महिला एवं...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पर्यटक 28 दिसंबर तक कर सकेंगे रोहतांग दर्रे की सैर

जिला प्रशासन ने मौसम की स्थिति देख लिया फैसला एएम नाथ। कुल्लू :  रोहतांग दर्रे के दीदार करने के लिए बाहरी राज्यों से मनाली पहुंच रहे सैलानी अभी भी रोहतांग दर्रे की सैर कर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिम गौरव आई टी आई सन्तोषगढ़ में मनाया स्वतन्त्रता दिवस

सन्तोषगढ़ : भारत सरकार व हिमाचल सरकार द्वारा क्राफट ट्रेनिंग स्कीम के अन्तर्गत संचलित हिम गौरव आईटीआई  सन्तोषगढ़ में आज वड़े हर्षाेल्लास के साथ स्वतन्त्रता दिवस मनाया गया। इस मौके पर हिम गौरव आई...
Translate »
error: Content is protected !!