पर्यटक 28 दिसंबर तक कर सकेंगे रोहतांग दर्रे की सैर

by

जिला प्रशासन ने मौसम की स्थिति देख लिया फैसला

एएम नाथ। कुल्लू :  रोहतांग दर्रे के दीदार करने के लिए बाहरी राज्यों से मनाली पहुंच रहे सैलानी अभी भी रोहतांग दर्रे की सैर कर सकेंगे। प्रशासन की ओर से अभी दर्रे को बंद करने का फैसला मौसम की स्थिति को देखते हुए नहीं लिया गया है। प्रशासन ने फैसला किया है कि 28 दिसंबर तक दर्रा खुला रहेगा और फोर-वाई-फोर वाहनों के माध्यम से ही सैलानी यहां की सैर कर सकते है। रास्ते में भी कई जगह पर पारा जम जाता है, जिस कारण से छोटे वाहनों का भी स्किड होने का खतरा बना रहता है। वहीं, रोहतांग पहुंच कर सैलानी यहां बर्फबारी को निहारने करा आनंद ले रहे हैं। मौसम की बेरुखी सभी को हताश कर रही है। सैलानी से लेकर सभी स्थानीय लोग भी बर्फबारी के होने का इंतजार कर रहे हैं। दिसंबर तक जमकर बर्फबारी हो जाती थी, इस बार बर्फबारी न होने के चलते रोहतांग दर्रा भी अभी सैलानियों के लिए खुला है। इसके लिए उपायुक्त एवं जिला दंडाधिकारी कुल्लू तोरुल एस रवीश द्वारा निर्देश जारी किए गए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में चल रहे उद्योगों को परेशान करके दुबई में निवेशकों से मिलने पर बोले नेता प्रतिपक्ष : प्रदेश में उद्योगों के लायक़ माहौल करने के बाद निवेशकों को लुभाएं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

पूर्व की सरकार में बनाए माहौल को ख़राब कर रही है सुक्खू सरकार मंडी, 17 दिसंबर  :    पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में चल रहे उद्योगों को...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली चुनाव को लेकर कांग्रेस की पहली लिस्ट जल्द – इन दिग्गजों की बदल सकती है सीट

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं. ऐसे में कांग्रेस इस हफ्ते अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सकती है. इस लिस्ट में 15 से 20 उम्मीदवारों के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी रेसिडेंस से मैक्लोडगंज मार्ग, बंद रहेगा बड़ी गाड़ियों के लिए : एसडीएम

मैक्लोडगंज , 19 अगस्त। धर्मशाला के कोतवाली से वाया डीसी रेसिडेंस, मैक्लोडगंज जाने वाला मार्ग बड़ी गाढ़ियों के लिए बंद रहेगा। एसडीएम धर्मशाला धर्मेश रमोत्रा ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है। उन्होंने...
article-image
पंजाब , समाचार

अमृतसर, पटियाला और चमरौड़ झील पर फिल्मों की शूटिंग और डेस्टिनेशन वेडिंग से भी रोजगार के अवसर बढ़े : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

मुख्य मंत्री की ओर से होशियारपुर में सलेरन डैम इको-टूरिज्म प्रोजेक्ट का उद्घाटन; कहा, ‘आप’ सरकार पंजाब के पर्यटन स्थलों को विकसित करके युवाओं को दे रही है रोजगार सलेरन डैम हिमाचल प्रदेश के...
Translate »
error: Content is protected !!