भारतीय संस्कृतिक ज्ञान, चंडीगढ़ ने शुरू किया ‘मोरिंगा वृक्षारोपण अभियान’, जीएमसीएच-32 परिसर में लगाए पौधे

by

पुनीत महाजन , चंडीगढ़ :  4 जुलाई |  भारतीय संस्कृतिक ज्ञान, चंडीगढ़ के तत्वावधान में आज सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच), सेक्टर-32, चंडीगढ़ के परिसर में सहजन (मोरिंगा) वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान का नेतृत्व संस्था के संस्थापक एवं संयोजक अनूप सरीन एवं उनकी समर्पित टीम द्वारा किया गया।
इस अवसर पर जीएमसीएच-32 की निदेशक डॉ. रवनीत कौर की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनके सान्निध्य में अस्पताल परिसर में अनेक मोरिंगा के पौधे रोपे गए तथा पर्यावरण संरक्षण और हरित चंडीगढ़ का संदेश दिया गया।
डॉ. रवनीत कौर ने भारतीय संस्कृतिक ज्ञान, चंडीगढ़ की सराहना करते हुए कहा कि संस्था अनूप सरीन के नेतृत्व में निरंतर समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण, भारतीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार तथा नैतिक मूल्यों के संवर्धन का सराहनीय कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे अभियान समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं हरित वातावरण देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम के दौरान संस्था के संस्थापक एवं संयोजक अनूप सरीन ने मोरिंगा वृक्ष के औषधीय, पोषण एवं पर्यावरणीय महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि मोरिंगा को “चमत्कारी वृक्ष” भी कहा जाता है। इसके पत्ते, फल, फूल एवं अन्य भाग स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी हैं और यह वृक्ष पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान देता है।
इस अवसर पर अनूप सरीन ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए एक प्रेरणादायक भजन भी प्रस्तुत किया—
“नदिया अपना जल नहीं पीती, वृक्ष अपने फल नहीं खाते।
जो कुछ पाया है प्रकृति से, वह सब जग के हित में बाँटते।”
इस प्रेरणादायक गीत को उपस्थित सभी लोगों ने सामूहिक रूप से गाया और प्रकृति संरक्षण का संकल्प लिया।
अनूप सरीन ने कहा कि वृक्षारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के स्वस्थ, सुरक्षित और समृद्ध भविष्य की आधारशिला है। उन्होंने घोषणा की कि आज से प्रारंभ हुआ यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। आगामी दिनों में भारतीय संस्कृतिक ज्ञान, चंडीगढ़ द्वारा शहर के विभिन्न सेक्टरों, पार्कों, स्कूलों, कॉलेजों, मंदिरों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि वन विभाग के सहयोग से यह अभियान पूरे चंडीगढ़ में चलाया जाएगा। संस्था का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना तथा हरित एवं स्वच्छ समाज के निर्माण में जनभागीदारी सुनिश्चित करना है।
कार्यक्रम में संस्था के सदस्य लेखराज शर्मा, संजीव वर्मा, पायलट सिंह, नरेश गोयल, पुष्पा, योगराज, रमेश बजाज, सौरभ गोयल, भगत सिंह, विश्व गुप्ता, कुलतार सिंह, अनिल मोदगिल और विवेक शर्मा सहित अस्पताल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी नियमित देखभाल का संकल्प लिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पुलिस का कॉन्स्टेबल निकला ‘ट्रॉली चोर : किसान आंदोलन में खनौरी बॉर्डर से चोरी की

पंजाब के पटियाला जिले में पुलिस के एक जवान पर ट्रॉली चोरी करने का आरोप लगा है. मामला शत्राणा गांव का है, जहां पुलिस कॉन्स्टेबल के पास से किसान जगजीत सिंह की ट्रॉली बरामद...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीएम सुक्खू के सलाहाकार के बेटे पर पिस्तौल ताना और नकदी की मांग करते हुए गोली मारने की दी धमकी : एफआईआर दर्ज, नकाबपोश हमलावर मौके से फरार

एएम नाथ । शिमला :  मशोबरा में शुक्रवार को एक बेहद सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहां सीएम सूक्खु के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान के बेटे, आर्यन चौहान पर नकाबपोश हमलावरों ने पिस्तौल तानकर जानलेवा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

देह व्यापार को लेकर दो युवतियों को पकड़ा : राजा का तालाब के एक निजी होटल से देह व्यापार को लेकर , आरोपियों से देह व्यापार के बदले वसूली नकदी भी बरामद की

नूरपुर : नूरपुर पुलिस और नारकोटिक्स की टीम ने राजा का तालाब के एक निजी होटल से देह व्यापार को लेकर दो युवतियों को पकड़ा है। इस संदर्भ में होटल संचालक सहित दो अन्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस सरकार सभी वर्गों के उत्थान और कल्याण तथा विकास में विश्वास रखती, जन कल्याण के लिये काम कर रही सरकार : किशोरी लाल

बैजनाथ, 14 जून :- मुख्य संसदीय सचिव कृषि, पशु पालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, किशोरी लाल ने आज ग्राम पंचायत घोड़ पीठ में लोक सेवा केंद्र का उद्घाटन किया गया। उन्होंने बताया कि...
Translate »
error: Content is protected !!