महिला और नवजात की मौत पर दूसरे दिन भी प्रदर्शन, चिकित्सक को निलंबित करने की मांग : लालबत्ती चौक पर चक्का जाम

by

महिला चिकित्सक को निलंबित करने की मांग पर अड़े परिजन; ऊना-हमीरपुर मार्ग पर लगा लंबा जाम, पुलिस बल तैनात

ऊना। हिमाचल प्रदेश के क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में प्रसव के दौरान महिला और उसके नवजात बच्चे की मौत का मामला शनिवार को फिर गरमा गया। टांडा मेडिकल कॉलेज से महिला का शव ऊना के लालबत्ती चौक पहुंचते ही परिजनों ने सड़क पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इससे ऊना-हमीरपुर मार्ग पर यातायात बाधित हो गया और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

प्रदर्शनकारी परिजन संबंधित महिला चिकित्सक को निलंबित करने की मांग पर अड़े रहे। स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस और प्रशासन की ओर से प्रदर्शनकारियों को शांत करने के प्रयास किए जाते रहे। प्रदर्शन के चलते वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। खबर लिखे जाने तक प्रदर्शन जारी था।

उपचार में लापरवाही का आरोप, चिकित्सक के खिलाफ एफआईआर

इससे पहले शुक्रवार को महिला और नवजात की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया था। उन्होंने संबंधित महिला चिकित्सक पर उपचार में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया था। परिजनों की शिकायत के आधार पर चिकित्सक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं, अस्पताल प्रबंधन ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है।

शुक्रवार को भी घंटों चला था हंगामा

शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे शुरू हुआ हंगामा शाम करीब 4:30 बजे तक चलता रहा। इस दौरान गुस्साए लोगों ने अस्पताल परिसर में तोड़फोड़ की और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की थी। शनिवार को शव ऊना पहुंचने के बाद परिजनों का आक्रोश दोबारा सामने आया। उन्होंने सड़क पर उतरकर चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई।

मामले में चिकित्सक पर लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। मौत के कारणों और उपचार में किसी तरह की लापरवाही हुई या नहीं, इसका निर्धारण जांच के बाद ही हो सकेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

DC ने जिला सैनिक कल्याण कार्यालय और सीएसडी कैंटीन का किया दौरा

ऊना, 26 जुलाई। उपायुक्त जतिन लाल ने शुक्रवार को जिला सैनिक कल्याण विभाग के कार्यालय और सीएसडी कैंटीन का दौरा किया। अपने दौरे के दौरान, उन्होंने कार्यालय क्षेत्र और सैनिक विश्राम गृह का निरीक्षण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीपीएस आशीष बुटेल ने छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता का किया शुभारंभ : स्कूलों में लगेंगे 40 हजार बेंच — आशीष बुटेल

खेलों से अनुशासन और आत्मविश्वास बढ़ता है पालमपुर, 15 सितंबर :- मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा, आशीष बुटेल ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या पालमपुर में अंडर-19 छात्रा जोनल खेलकूद प्रतियोगिता का...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

विधायक फंड को 10 करोड़ से बढ़ाकर 15 करोड़ करने का निर्णय : देश में अब तक किसी राज्य ने नहीं किया ऐसा

दिल्ली कैबिनेट ने गुरुवार की एक बड़ा फैसला लेते हुए दिल्ली में विधायक फंड को प्रतिवर्ष 10 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 15 करोड़ रुपये करने का फैसला लिया है. इस विषय में प्रेस-कॉन्फ्रेंस के...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

प्रदेश सरकार करने जा रही है कर्मचारियों की पेंशन में बड़ी कटौती : अब 50 के बजाय 30 प्रतिशत पेंशन देगी प्रदेश सरकार – जयराम ठाकुर

चुनावों के बाद कैबिनेट में मुहर लगाने की है मंशा, कर्मचारियों के साथ होगा धोखा 55 लाख को लेकर भी झूठ बोल रहे हैं सीएम, बताइए कहां दर्ज हुआ है मामला,  सीएम सुक्खू हो...
Translate »
error: Content is protected !!