भारत की जवाबी हमले में पाकिस्तान को भारी नुकसान, पाक के कई एयरबेस तबाह, सेना ने कहा- ‘ पाकिस्तान के हर उकसावे का दिया जा रहा जवाब’

by

भारत के सुरक्षा बलों ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के कई शहरों में जवाबी कार्रवाई की है। पाकिस्तानी सेना ने भी इसकी पुष्टि की है। पाकिस्तान का दावा है कि तमाम हमलों को नष्ट कर दिया गया, लेकिन वीडियो जो सामने आ रहे हैं उससे यह अनुमान लगाया जा सकता है कि कितना बड़ा नुकसान हुआ।
इस मुद्दे पर विदेश मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय ने अधिकारिक तौर पर हर जानकारी दी है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में विदेश सचिव विक्रम मिसरी के अलावा दोनों महिला सैन्य अधिकारी शामिल हुईं।

कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा, “पाकिस्तानी सेना पश्चिमी सीमाओं पर लगातार हमले कर रही है। उसने भारत के सैन्य ठिकानों पर हमला करने के लिए ड्रोन, लंबी दूरी के हथियार, युद्धक हथियार और लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल किया है। भारत ने कई खतरों को नाकाम कर दिया। पाकिस्तान ने 26 से अधिक स्थानों पर हवाई मार्ग से घुसपैठ करने की कोशिश की। उसने उधमपुर, भुज, पठानकोट, बठिंडा में वायुसेना के ठिकानों पर हमारे उपकरणों और कर्मियों को नुकसान पहुंचाया। उन्होंने पंजाब के वायुसेना बेस को निशाना बनाने के लिए रात 1:40 बजे हाई-स्पीड मिसाइलों का इस्तेमाल किया। उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं और स्कूलों पर भी हमला किया।”

भारतीय सशस्त्र बलों ने सटीक निशाना बनाया। सटीक हथियारों से हमला किया गया। पाकिस्तान के एयरबेसों को ध्वस्त कर दिया गया। पाकिस्तान ने नागरिक विमानों की आड़ में हमले की कोशिश की।

उन्होंने कहा, ”पाकिस्तानी हमले में चार एयरबेस को नुकसान पहुंचा है। ऊधमपुर, पठानकोट, आदमपुर और भुज में नुकसान हुआ है।”

विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने कहा, “एक त्वरित और सुनियोजित प्रतिक्रिया में भारतीय सशस्त्र बलों ने केवल चिन्हित सैन्य लक्ष्यों पर सटीक हमला किया। पाकिस्तान ने लगातार दुर्भावनापूर्ण गलत सूचना अभियान चलाने का प्रयास किया है, जिसमें भारतीय एस-400 प्रणाली को नष्ट करने, सूरत और सिरसा में हवाई अड्डों को नष्ट करने का दावा किया गया है। भारत पाकिस्तान द्वारा फैलाए जा रहे इन झूठे दावों को स्पष्ट रूप से खारिज करता है।”

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा, “मैंने पहले भी कई मौकों पर कहा है कि पाकिस्तान की कार्रवाइयां उकसावे और तनाव बढ़ाने वाली हैं। जवाब में भारत ने पाकिस्तान की ओर से की गई इन उकसावे और तनाव बढ़ाने वाली कार्रवाइयों का जिम्मेदाराना और संतुलित तरीके से बचाव किया है और प्रतिक्रिया दी है। आज सुबह हमने इस उकसावे और तनाव बढ़ाने वाली कार्रवाई को दोहराया।”

आतंकवादी ठिकाना नष्ट किया गया: BSF

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की ओर से बिना उकसावे के की गई गोलीबारी के जवाब में जम्मू में अखनूर के सामने पाकिस्तानी सीमा क्षेत्र में स्थित एक आतंकवादी ठिकाने को पूरी तरह से नष्ट कर दिया। बीएसएफ ने शनिवार को यह जानकारी दी। बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने बताया कि यह आतंकवादी ठिकाना पाकिस्तान में सियालकोट जिले के लूनी में था।

पाकिस्तान ने शुक्रवार रात नौ बजे से जम्मू सेक्टर में बीएसएफ चौकियों पर बिना उकसावे के गोलीबारी शुरू की जिसके बाद लूनी में आतंकवादी ठिकाने को नष्ट कर दिया गया। प्रवक्ता ने बताया कि बीएसएफ ने गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया जिससे अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान रेंजर्स की चौकियों और संपत्तियों को व्यापक नुकसान पहुंचा। बीएसएफ ने अखनूर क्षेत्र के सामने सियालकोट जिले के लूनी में स्थित आतंकवादी ठिकाने को पूरी तरह से नष्ट कर दिया। प्रवक्ता ने कहा, ”भारत की संप्रभुता की रक्षा का हमारा संकल्प अडिग है। ”

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जल्द डूबने वाली है कंगना की नाव कहा विक्रमादित्य सिंह ने : पलटवार करते हुए कंगना ने कहा 4 जून को सब साफ हो जाएगा कि किसे भगवान का मिला आशीर्वाद

एएम नाथ। मंडी : मंडी लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने बीजेपी उम्मीदवार कंगना रनौत पर निशाना साधा है। इस दौरान विक्रमादित्य सिंह ने टकोली में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा...
article-image
पंजाब

मुख्यमंत्री भगवंत मान से भी अब छल कर आए डिप्टी स्पीकर रौड़ी, दो साल से गढ़शंकर की जनता से तो करते ही आ रहे : निमिषा मेहता

गढ़शंकर l  मुख्यमंत्री भगवंत मान से भी अब गढ़शंकर के विधायक और डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी छल कर आए । यह शब्द कहते हुए नेत्री निमिषा मेहता ने कल मुख्यमंत्री मान से...
article-image
पंजाब

एसपी गुरबिंदर सिंह ससपेंड : प्रधानमंत्री के 2022 में फिरोजपुर दौरे दौरान सुरक्षा में हुई चूक के मामले को लेकर बड़ी कारवाई

चंडीगढ़: प्रधानमंत्र नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक से जुड़े मामले में पंजाब सरकार ने बड़ी करवाई करते हुए बठिंडा के एसपी गुरबिंदर सिंह को सस्पेंड किया गया है। उन पर कर्तव्य में लापरवाही...
Translate »
error: Content is protected !!