भारत रक्षा मंच के स्थापना दिवस पर राष्ट्रभक्ति का संदेश : कुरुक्षेत्र में हुआ भव्य आयोजन

by

संगठन को मजबूत बनाने और राष्ट्रहित में कार्य करने का आह्वान

देशभक्ति गीतों से गूंजा सैनी पब्लिक स्कूल परिसर, भारत रक्षा मंच ने मनाया 17वां स्थापना दिवस

कुरुक्षेत्र, 27 जून।  भारत रक्षा मंच के 17वें स्थापना दिवस के अवसर पर जिला कुरुक्षेत्र शाखा द्वारा सैनी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, शिक्षाविदों एवं गणमान्य नागरिकों ने भाग लेकर राष्ट्रभक्ति और सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया।
कार्यक्रम में भारत रक्षा मंच के जिला प्रभारी डॉ. योगेश्वर जोशी डॉ. योगेश्वर जोशी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने प्राचीन भारतीय इतिहास के विभिन्न प्रसंगों का उल्लेख करते हुए वर्तमान समय में राष्ट्र और समाज के समक्ष मौजूद चुनौतियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संगठित समाज ही राष्ट्र को सशक्त बना सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन के उद्देश्यों एवं गतिविधियों से अवगत कराते हुए संगठन को मजबूत बनाने और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर भारत रक्षा मंच कुरुक्षेत्र इकाई के प्रधान हंसराज तथा सचिव अमन जोशी ने भी अपने विचार व्यक्त किए और संगठन की गतिविधियों तथा भावी योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने समाज में राष्ट्रप्रेम, सांस्कृतिक जागरूकता और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियां रहीं। डॉ. योगेश्वर जोशी ने “मेरे देश की धरती सोना उगले”, “मेरे देश में पवन चले पुरवाई” तथा “कर चले हम फिदा जानो तन साथियों” जैसे लोकप्रिय गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। वहीं डॉ. सुधीर शर्मा ने “ऐ मेरे प्यारे वतन”, डॉ. सत्यभूषण ने “है प्रीत जहां की रीत सदा”, डॉ. दीपक कौशिक ने “मेरा जूता है जापानी”, सुशील भार्गव ने “छोड़ो कल की बातें” तथा विशाल पंडित ने “ऐसा देश है मेरा” गीत प्रस्तुत कर माहौल को पूरी तरह देशभक्तिमय बना दिया।
कार्यक्रम में सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. रविन्द्र बक्शी, डॉ. सुनीता कौशिक, नरेश कुमार, राजेश कुमार सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। अंत में राष्ट्रहित और सामाजिक एकता के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

काला अम्ब, पांवटा साहिब तथा बद्दी की औद्योगिक इकाइयों में भरे जायेंगे एक हजार पद : 29 सितम्बर को कमरऊ (सिरमौर) में आयोजित होगा रोजगार मेला

रोहित भदसाली। धर्मशाला, 25 सितम्बर: श्रम एवं रोजगार विभाग द्वारा 29 सितम्बर, 2024 को सुबह 9 बजे से लेकर सायं 4 बजे तक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, कफोटा, तहसील कमरऊ, जिला सिरमौर हिमाचल प्रदेश में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा-भरमौर रोड पर गैहरा के पास दर्दनाक हादसा: बस पर पत्थर गिरा, एक यात्री की मौत

चंबा-भरमौर रोड पर पहाड़ी से गिरे पत्थर, चार घायल शिव नुआला से लौट रही बस हादसे का शिकार, पुलिस जांच में जुटी एएम नाथ। चंबा :  चंबा-भरमौर मार्ग पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क...
article-image
पंजाब

Administration on high alert for

Additional District Election Officer reviews preparations in meeting with departmental officials Hoshiarpur/May 13/Daljeet Ajnoha : Additional Deputy Commissioner (Development) and Additional District Election Officer Nikas Kumar held a key meeting today with officials from...
पंजाब

वोटर लिस्टों संबंधी 22 सितंबर तक पेश किए जा सकते हैं दावे व एतराज: एसडीएम बैंस

होशियारपुर, 19 सितंबर: उप मंडल मजिस्ट्रेट होशियारपुर प्रीतइंदर सिंह बैंस ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य चुनाव आयोग पंजाब की ओर से नगर निगम होशियारपुर के तीन वार्डों 6,7 व 27 के उप...
Translate »
error: Content is protected !!