एक दशक बाद चम्बा नगर परिषद में कांग्रेस की वापसी, विधायक नीरज नैय्यर ने जताया आभार

by

7-5 मतों से कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत, विकास को मिलेगी नई गति: नीरज नैय्यर

भावना गुलाटी बनीं अध्यक्ष, जितेन्द्र सूर्या उपाध्यक्ष; जनता के विश्वास को मजबूत करेंगे: नीरज नैय्यर

एएम नाथ। चम्बा : चम्बा नगर परिषद में एक दशक बाद कांग्रेस की वापसी पर विधायक नीरज नैय्यर ने नगरवासियों का आभार व्यक्त करते हुए इसे लोकतंत्र और जनविश्वास की बड़ी जीत बताया है। उन्होंने चम्बा के प्रबुद्ध नागरिकों को बधाई देते हुए कहा कि नगर परिषद में कांग्रेस को मिली यह सफलता जनता के समर्थन, कार्यकर्ताओं की मेहनत और विकास के प्रति लोगों की अपेक्षाओं का परिणाम है।
अपने संदेश में नीरज नैय्यर ने कहा कि चम्बा नगर इकाई में कांग्रेस की जीत पूरे क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस समर्थित पक्ष को 7-5 मतों के अंतर से विजय प्राप्त हुई, जिससे नगर परिषद में पार्टी का नेतृत्व स्थापित हुआ है। उन्होंने इसे चम्बा की जनता के आशीर्वाद और विश्वास का प्रतिफल बताया।

विधायक ने नव निर्वाचित अध्यक्ष भावना गुलाटी और उपाध्यक्ष जितेन्द्र सूर्या को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में नगर परिषद जनहित और विकास के कार्यों को प्राथमिकता देगी। साथ ही सभी नव निर्वाचित पार्षदों को शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि जनता ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है, जिसे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाना होगा।
नीरज नैय्यर ने कहा कि चम्बा के नागरिकों ने कांग्रेस पर जो भरोसा जताया है, उसे और अधिक मजबूत बनाने का समय आ गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब सभी जनप्रतिनिधियों का एकमात्र लक्ष्य चम्बा को विकास की नई राह पर आगे बढ़ाना होगा। आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और नगर के समग्र विकास के लिए सामूहिक प्रयास किए जाएंगे।
उन्होंने समस्त चम्बा वासियों के प्रति श्रद्धा और स्नेह व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का यह समर्थन उन्हें और अधिक जिम्मेदारी के साथ काम करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने चम्बा के उज्ज्वल भविष्य और निरंतर विकास का संकल्प भी दोहराया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल ने आपदा मुक्त हिमाचल के लिए किया हवन यज्ञ

एएम नाथ। शिमला :  सावन पूर्णिमा के पावन अवसर पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज राजभवन में पवित्र हवन यज्ञ किया और राज्य की शांति, सुरक्षा और प्राकृतिक आपदाओं से रक्षा की प्रार्थना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

2027 तक देश का पहला शत-प्रतिशत पेयजल एवं सिंचाई सुविधा से संपन्न विधानसभा क्षेत्र होगा हरोली : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

रोहित जसवाल।  ऊना, 25 दिसंबर. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि साल 2027 तक हरोली देश का पहला ऐसा विधानसभा क्षेत्र बनेगा जहां हर घर-आंगन और हर खेत को पानी उपलब्ध होगा और पूरा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सड़क सुरक्षा माह के दृष्टिगत परिवहन विभाग द्वारा बैठक आयोजित

एम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त कार्यालय परिसर के बैठक कक्ष में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय चंबा की ओर से आई-आरएडी व ई-डीएआर के संबंध में एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जन जागरूकता बढ़ाने और वाटरशेड विकास कार्यों को बढ़ावा देने के लिए, करवाई जाएगी “सोशल मीडिया प्रतियोगिता : एडीएम

वाटरशेड महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित,अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा ने की अध्यक्षता एएम नाथ। चम्बा :  अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा ने बताया कि जलग्रहण विकास कार्यों में जनभागीदारी को बढ़ावा देने के...
Translate »
error: Content is protected !!