भारी बारिश के चलते गढ़शंकर के दो दर्जन गावों में शहर के दो बार्डो में पानी घुसा : दो दर्जन से अधिक गावों के किसानों की की करीव पांच हजार एकड़ पानी के तेज वहाव के कारण तवाह

by

विस्त दोआव नहर में दो जगह कटाव लोगो ने मिट्टी के थैले भर कर रोका, 66 केवी बिजली घर में पानी घुसने से 87 गावों व शहर की बिजली सप्लाई ठव
गढ़शंकर । गढ़शंकर शहर के बार्ड नंबर छे, सात और आठ सहित करीव दो दर्जन गावों में और खेतों जलभराव होनेे से यहां लोगो को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है तो करीव पांच हजार एकड से ज्यादा फसल तवाह हो गई है। गांव बोड़ा में घरों में दो से तीन फुट तक पानी पहुंच गया और लोगो के घरों में पड़ा समान खराब हो गया। उधर पावरकाम के कार्याकारी अधिकारी के कार्यलय और 66 केवी के बिजली घर में पानी के घुस जाने से शहर सहित ईलाके के 87 गावों में देर शाम तक बिजली की सप्लाई ठप रही।
गांव कुनैल के पास से खड्डो व चोओं के उफान पर आने के बाद खनन माफिया दुारा की गई खनन के कारण और पानी के निकास के लिए सदियों से बने रास्ते पर कबजें के कारण पानी ने अपने तरीके से रास्ता बनाया और गांव रोड़मजारा के खेतों से होता हुया गांव नंगलां के चारों और वनी तीनों संपर्क सडक़ो ंको तोड़ता हुया रात करीव एक वजे गांव बोड़ा के घरों में घुस गया और गढ़शंकर श्री अनंदपुर साहिब मार्ग पर तीन से पांच फुट तक हो गया। जिसके बाद पानी का तेज वहाव इतना था कि पानी गढ़शंकर शहर में पावरकाम के कार्याकारी इंजीनियर के कार्यालय व 66 केवी के बिजली घर में घुस गया। जिसके बाद बिजली सप्लाई ठप हो गई। इसके बाद गढ़शंकर छे और आठ बार्ड में पानी घुस गया।
इसी तरह भारी बारिश के कारण शिवालिक की पहाडिय़ों से निकला पानी गांव पाहलेवाल, शाहपुर, भंमियां, के गांव ईलावा रामपुर बिलड़ों के निकट कंडी नहर के टूटने से कल से ज्यादा आज पानी रामपुर, सलेमपुर, पखोवाल, कुकड़ा, बीहड़ा, भरोवाल सहित एक दर्जन गावों में पानी आया और दो दर्जन गावों की इस बैलट में फसले तवाह हो गई तो अनंदपुर साहिव रोड़ से नवांशहर रोड़ के साथ लगते और चंडीगढ़ रोड़ के साथ लगते चक्कफुल्लू, एक चक्कसिंघा,समुदंड़ा, देनोवाल खुर्द, नंगलां, बोड़ा सहित एक दर्जन से अधिक गावों के किसानों की खेतों में खड़ी फसल तवाह हो गई।
उधर विस्त दोआब नहर के उफान पर आने से दो जगह पनाम व फतहपुर खुर्द के निकट कटाव हो गया। जिसके बाद ईलाके के लोगो ने इकत्र होकर मिट्टी की भरे थैले लगाकर कटाव को रोका। लेकिन विस्त दोआव नहर में लगातार पानी बढऩे के कारण साथ लगते गावों में खतरा बना हुया है।
पावरकाम कार्याकारी इंजीनियर सुमित धवन : 66 केवी बिजली घर में पानी लगातार आ रहा है और हम पानी बाहर निकालने की कोशिश कर रहे है। अगर पानी कम हो गया तो रात तक बिजली सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। 66 केवी के बंद होने से गढ़शंकर शहर के ईलावा साथ लगते 50 गावों तथा बीत के 37 गावों की बिजली सप्लाई ठप है।
फोटो : गांव बोड़ा में घरों में घुसा पानी, गढ़शंकर अनंदपुर साहिब मार्ग पर खड़ा पानी और 66 केवी बिजली घर में घुसा पानी और नंगलां के पास तेज पानी के साथ टूटी सडक़े।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पवन दीवान ने पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन पद से दिया इस्तीफा

लुधियाना : सीनियर कांग्रेसी नेता और पार्टी के प्रदेश महासचिव पवन दीवान ने आज पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया है। जिन्होंने राज्य के मुख्य सचिव और इंडस्ट्री...
article-image
पंजाब

ज़िला मैनेजर विधवा मुलाज़िम से 7000 रुपए की रिश्वत लेता विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू

चंडीगढ़ 29 सितम्बरः मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान की सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के विरुद्ध अपनाई ज़ीरो सहनशीलता की नीति के अंतर्गत पंजाब विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रिश्वतख़ोरी के विरुद्ध जारी मुहिम के दौरान आज सोनू गोयल,...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केजरीवाल पर बस मार्शल ने फेंका पानी : व्यक्ति खानपुर डिपो में बस मार्शल के पद पर कार्यरत

अरविंद केजरीवाल पर हुए हमले के बाद दिल्ली पुलिस ने बड़ी जानकारी दी है। दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी के दावे को ही पूरी तरह पलट दिया है। दरअसल आम आदमी पार्टी ने...
article-image
पंजाब

मुख्यमंत्री से मिले होशियारपुर के मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर, डिप्टी मेयर सहित आप के अन्य पार्षदों : नगर निगम के आगामी उप चुनाव में बड़ी जीत हासिल करेगी आम आदमी पार्टी: ब्रम शंकर जिंपा

 चुनाव पर चर्चा के दौरान पार्षदों ने मुख्य मंत्री को तीनों सीटें पार्टी की झोली में डालने का दिलाया भरोसा होशियारपुर, 13 अगस्त: कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा के नेतृत्व में आज नगर निगम...
Translate »
error: Content is protected !!