शहीद तेलू राम का भीगी आंखों से फौजी सन्मान से किया गया अंतिम संस्कार : लोगों ने शहीद तेलू राम अमर रहे के लगाए नारे

by

गढ़शंकर : गत दिनों जम्मू कश्मीर के पुंछ सेक्टर में डोगरा नाले में आई बाढ़ की चपेट में आकर नाला पार करते शहीद होने वाले गढ़शंकर के बीत इलाके के गांव खुरालगड़(खुराली) के 25 वर्षीय युवक तेलू राम 16 आर. आर. सिख रेजिमेंट का अंतिम संस्कार सैकड़ो लोगों की उपस्थिति में नम आंखों से फौजी सन्मान से किया गया। अंतिम संस्कार के समय शहीद तेलू राम की चिता को अग्नि उसके छोटे भाई करन ने रोते हुए दी। इस से पहले फूलों से सजाई फ़ौज की गाड़ी में बंद बक्से में शहीद तेलू राम के शव को उसके घर ले जाया गया तो वहां का माहौल भावुक हो गया। इस अवसर पर डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी[ लव कुमार गोल्डी पूर्व विधायक, दलजीत सिंह खख डीएसपी गढ़शंकर, भाई केवल सिंह प्रधान श्री गुरु तपस्थल कमेटी खुरालगड़, संत सतविंदर सिंह हीरा, संत सुरिंदर दास चरणछोह गंगा व 16 आर. आर. सिख रेजिमेंट के अधिकारी व जवान और भारी संख्या में इलाका निवासी उपस्थित थे। अंतिम संस्कार के समय युवाओं ने शहीद तेलू राम अमर रहे के नारे लगाते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान फ़ौज की टुकड़ी ने हवा में फायर कर शहीद तेलू राम को श्रदांजलि भेट की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा की गुणवत्ता का मूल आधार शिक्षक : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

उपायुक्त ने शिक्षक व्यावसायिक विकास कार्यक्रम के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को किया सम्मानित एएम नाथ। चंबा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने आज नीति आयोग चंबा जिला प्रशासन तथा भारती एयरटेल फाउंडेशन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पुलिस विभाग में कांस्टेबल के 1226 पदों को भरने और आरक्षी के पद पर 30 प्रतिशत महिला आरक्षण प्रदान करने का निर्णय

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में पुलिस विभाग में आरक्षी के पद पर 30 प्रतिशत महिला आरक्षण प्रदान करने का निर्णय लिया गया...
article-image
पंजाब

सरकारी हाई स्कूल डघाम में विद्यार्थियों को टीकाकरण के प्रति किया जागरूक : एचपीवी वैक्सीनेशन संबंधी भी दी जानकारी –

गढ़शंकर, 19 मई : सरकारी हाई स्मार्ट स्कूल डघाम में मुख्य अध्यापिका श्रीमती नवदीप सहगिल की अध्यक्षता तथा स्कूल गाइडेंस काउंसलर हरदीप कुमार के नेतृत्व में विद्यार्थियों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता सेमिनार आयोजित किया...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल को महाराणा प्रताप पर बयान देना पड़ा भारी…. सुन रे गुलाबचंद, औकात में रह. पंजाब के राज्यपाल को करणी सेना ने दी जान से मारने की धमकी

चंडीगढ़ : पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी दी गई है। गुलाबचंद कटारिया को यह धमकी क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत ने दी...
Translate »
error: Content is protected !!