भारी बारिश से किसानों की फसलें के खराब होने व टूटी सडक़ों प्रति सरकार व प्रशासन ने अभी तक खानापूर्ति के ईलावा कुछ नहीं किया – पूर्व विधायक गोल्डी

by

गढ़शंकर । बरसात के चलते गत सप्ताह भारी बारिश के कारण गांव रामपुर, बिल्ड़ों, नंगलां सहित एक दर्जन गावों के खेतों में पानी घुसने से फसलें खराब हो गई थी और दो दर्जन से ज्यादा सडक़ों को पानी के तेज बहाव ने उखाड़ दिया था। इसके बाद कई सडक़ों पूरी तरह टूट गई थी। कंडी नहर में सौ फुट से ज्यादा की दरार पड़ गई थी। लेकिन सरकार व प्रशासन ने अभी तक खानापूर्ति के ईलावा कुछ नहीं किया। ऊपर से भारी बारिश होने की संभावना बनी हुई है। यह शब्द पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी ने गांव नंगलां में पहुंच कर लोगो से पानी से हुए नुकसान संबंधी जानकारी इकत्र करने के बाद कहे।
उन्होंनों कहा कि किसानों की फसलों के नुकसान की गिरदावरी तो क्या करवानी थी किसी ने मौके पर पहुंच कर किसानों की फसल को हुए नुकसान का जायजा लेकर रिर्पोट तक नहीं बनई। पूरी तरह उखड़ चुकी सडक़ों की किसी ने रिपेयर तक नहीं की है। कई गावों में गांव वासियों ने खुद सडक़ों की रिपेयर करवाई। कंडी नही की रिपेयर तो कर दी गई। लेकिन भारी बारिश होने पर उसमें पहाड़ों से आने बाले पानी को निकालने को कोई प्रबंध नहीं किया गया। लिहाजा कंडी नहर के टूटने का खतरा तो बना ही हुया है। लेकिन चिंता की बात यह है कि कंडी नहर अगर टूट कर पानी गावों में घुस सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार व प्रशासन को इस और तुरंत ध्यान देना चाहिए ताकि किसानों की फसलों को और नुकसान ना पहंचे तथा लोग सुरक्षित रहे। उन्होंने कहा कि पहली बार हुया कि कोई सरकार इस तरह की आई जो लोगो के साथ कभी खड़ी दिखाई नहीं दी। सिर्फ चुटकलों और झूठे विज्ञापनों के सहारे काम चला रही है। इस दौरान मार्केट कमेटी के पूर्व चैयरमेन मोहन सिंह थियाड़ा भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कार सवारों ने की युवक की हत्या : युवक पर धारदार हथियारों से किया था हमला

 होशियारपुर  :  गढ़दीवाला बस स्टॉप के निकट कुछ लोगों द्वारा किए गए हमले में घायल 24 वर्षीय एक दुकानदार की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि...
पंजाब

Passport Seva Mobile Van to

Hoshiarpur/July 16/Daljeet Ajnoha : The Regional Passport Office (RPO), Jalandhar, under the Ministry of External Affairs, Government of India, has deployed its Passport Seva RPO Mobile Van at the Garhshankar tehsil complex, in Hoshiarpur...
article-image
पंजाब

सुन्दर शाम अरोड़ा ने शुरू करवाई सुंदर नगर में स्ट्रीट लाईटें, कहा हर क्षेत्र में हो रहा है बेमिसाल विकास

होशियारपुर  : उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने स्थानीय सुंदर नगर में नयी लगीं स्ट्रीट लाईटों की शुरूआत करवाते हुए कहा कि पंजाब सरकार हर क्षेत्र में बेमिसाल विकास के लिए वचनबद्ध...
article-image
पंजाब

कृषि कानूनों के खिलाफ शुरू से ही किसानों के हक में खड़ी है पंजाब सरकार: मनीष तिवारी

नवांशहर, 15 जून: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा है कि केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों द्वारा किए जा रहे संघर्ष में पंजाब सरकार...
Translate »
error: Content is protected !!