संयुक्त किसान मोर्चा ने राष्ट्रीय कृषि मार्केटिंग नीतियों के मसौदे की प्रतियां जलाई

by

गढ़शंकर : संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर कुल हिंद किसान सभा के चौधरी अच्छर सिंह बिलड़ो , कीर्ति किसान सभा के मास्टर हंस राज, जमुहारी किसान सभा के रामजी दास चौहान के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा जारी राष्ट्रीय कृषि मार्केटिंग नीतियों  के मसौदे की प्रतियां जलाई गईं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार इस ड्राफ्ट के जरिए किसान संगठनों द्वारा रद्द करवाए गए काले कानूनों को लागू करवाना चाहती है।जिसे संगठन किसी भी कीमत पर लागू नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को एमएसपी की कानूनी गारंटी देनी चाहिए और पंजाब सरकार को पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर इस मसौदे को खारिज करना चाहिए।
इस मौके पर दर्शन सिंह मट्टू, बीबी सुभाष मट्टू, महेंद्र कुमार बड़ोआंन , शेर जंग बहादुर सिंह, इकबाल सिंह, हरमेश सिंह ढेसी, कुलविंदर सिंह चाहल, कुलवंत सिंह, कुलभूषण कुमार, शिगारा राम आदि ने सबोंधित किया और कहा कि अगला संयुक्त किसान मोर्चा का जो भी कार्यक्रम आएगा। उसके अनुरूप ही इसे क्रियान्वित किया जाएगा। इस मौके पर कश्मीर सिंह भज्जल, बलवंत राय, प्रेम सिंह राणा, जुझार सिंह मट्टू पूर्व सरपंच, गुरुमीत सिंह और अवतार सिंह आदि मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

गांव कालामांज में जनतक सभा पर प्रतिबंध

होशियारपुर, 2 अगस्त: जिला मजिस्ट्रेट कोमल मित्तल ने आपराधिक प्रक्रिया संहिता, 1973 (1974 का अधिनियम संख्या 2) की धारा 144 के तहत निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए एक आदेश जारी किया कि गांव...
article-image
पंजाब

कनाडा में रह रहे भारतीयों के लिए केंद्र ने जारी की एडवाइजरी

नई दिल्ली :23 सितम्बर: भारत सरकार ने कनाडा में रह रहे भारतीय नागरिकों तथा विद्यार्थियों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची द्वारा किए गए एक ट्वीट...
article-image
पंजाब

कमल कटारिया ने सांसद तिवारी को मागों का सौंपा ज्ञापन

गढ़शंकर: विधानसभा हलका गढ़शंकर के यूथ काग्रेस के अध्यक्ष सरपंच कमल कटारिया ने सांसद मनीष तिवारी ने अपने गांव कोकोवाल गुज्जरां व अन्य गावों की समस्याओं के बारे में जानकारी दी और युवाओं के...
article-image
पंजाब

कण्व ग्रीन फाउंडेशन व प्रेस क्लब माहिलपुर ने माहिलपुर में मसक वितरित किए गए

माहिलपुर – माहिलपुर के मुख्य चौक पर कण्व ग्रीन फाउंडेशन ने प्रेस क्लब माहिलपुर व एसएचओ माहिलपुर सतविंदर सिंह धालीवाल ने  सड़क पर चलने वाले, दोपहिया व कार-बसों को रोककर उसमे यात्रा कर रहे...
Translate »
error: Content is protected !!