खन्ना के मार्गदर्शन में बाबा औघड़ कालेज जेजों ने मनाया – लोहड़ी का त्यौंहार बेटा-बेटी में भेद समाप्त करने का समाज को पूर्व सांसद खन्ना ने दिया संदेश

by

होशियारपुर 13 जनवरी :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद व बाबा औघड़ श्री फतेहनाथ चैरीटेबल ट्रस्ट जेजों के चेयरमैन अविनाश राय खन्ना के मार्गदर्शन में ट्रस्ट द्वारा संचालित बाबा औघड़ गल्र्ज कालेज में लोहड़ी का त्यौंहार मनाया गया।
इस मौके पर खन्ना ने कहा कि आज बेटियां भी बेटों की तहर हर क्षेत्र में आगे रहती हैं। बेटियां हर क्षेत्र में अपनी बढ़त बनाये हुए हैं। देश की सीमाओं की रक्षा, शिक्षा, तक्नीक व खेलकूद के क्षेत्र में बेटियां आगे हैं। लोहड़ी का त्यौंहार जिसमें कभी केवल बेटों के जन्म लेने की खुशी मनाई जाती थी, परंतु आज बेटियों ने अपने पराक्रम से यह साबित कर दिया है कि बेटियां भी बेटों से किसी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। खन्ना ने समाज से अपील की कि बेटियों की भी लोहड़ी मनाकर समाज को एक सार्थक संदेश दें। इस मौके ट्रस्टी अश्वनी खन्ना, ज्योति भूषण सूद, प्रिंसिपल कर्मजीत कौर के आलावा कालेज स्टाफ और समूह छात्राएं भी उपस्थित थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

DC Navjot Pal Singh Randhawa

Nawanshar/Daljeet Ajnoha/May 31 :  During a special conversation with Senior journalist Daljeet Ajnoha, Navjot Pal Singh Randhawa DC Nawanshar    said that the administration is trying to ensure that as many voters as possible...
article-image
पंजाब

राज्य की कानून व्यवस्था पर सांसद मनीष तिवारी ने चिंता व्यक्त की : अलग-अलग गांवों के विकास हेतु ग्रांट के चैक बांटे

खरड़, 6 मार्च: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने राज्य में कानून और व्यवस्था की स्थिति को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है, जिसके चलते लोगों में डर...
article-image
पंजाब

मल्टीपर्पज स्वास्थ्य कर्मचारी संघ 24 फरवरी को स्वास्थ्य मंत्री के आवास का घेराव करेंगे : अमनदीप सिंह बैंस

गढ़शंकर, 19 फरवरी  : मल्टीपर्पज स्वास्थ्य कर्मचारी यूनियन पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष कुलबीर सिंह मोगा और प्रदेश महासचिव जसविंदर सिंह के नेतृत्व में अपने हकों के लिए 24 फरवरी को पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री...
Translate »
error: Content is protected !!