भारी मात्रा में हथियार बरामद : लखवीर लंडा गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार

by

जालंधर। थाना फिल्लौर पुलिस ने जज्जा चौक के पास नाकाबंदी के दौरान गैंगस्टर लखबीर लंडा गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने उनके पास से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए हैं। एसएसपी जालंधर स्वर्णदीप सिंह संधू ने बताया कि थाना फिल्लौर की पुलिस ने लंडा गैंग के तीन शातिरों से मैगजीन सहित 7 पिस्टल, 30 कारतूस, 1 रिवाल्वर, एक 315 बोर पिस्टल सहित 2 कारतूस व आई-20 कार बरामद की है। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों से बरामद हथियार मेरठ यूपी से लाए गए थे और इनका इस्तेमाल विरोधी गैंग के सदस्यों का कत्ल करने, फिरौती मांगने और बड़ी वारदातों को अंजाम देने के लिए किया जाना था। एसएसपी ने बताया कि बलाचौरिया गैंग के सदस्य लवप्रीत पर कत्ल का एक, इरादा-ए-कत्ल के 2 सहित कुल पांच केस दर्ज हैं। गगनदीप सिंह पर इरादा-ए-कत्ल का एक लूटपाट करने के तीन सहित कुल पांच केस दर्ज हैं। गगनदीप सिंह के भाई अमनदीप सिंह की बूटा पिंड कपूरथला में विरोधी गैंग के साथ लड़ाई हुई थी जिसमें उसे गोली लग गई थी, उसी का बदला लेने के लिए इन हथियारों का प्रयोग किया जाना था। इन आरोपियों की गिरफ्तारी से बड़ी गैंगवार टल गई और कई वारदातें होने से बच गई। एसएसपी संधू ने बताया जज्जा चौक के पास नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान तेज रफ्तार कार आती दिखाई दी जिसको शक के आधार पर तलाशी के लिए रोका गया। जब कार सवारों से पूछताछ की तो उन्होंने अपना नाम लवप्रीत सिंह उर्फ लाडी निवासी गढ़शंकर, गगनदीप सिंह निवासी जालंधर और सुखविंदर सिंह निवासी गोराया बताया। जब पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमें से हथियारों की खेप बरामद हुई। पुलिस ने हथियार व कार को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया जहां से उन्हें 3 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। एसएसपी संधू ने बताया कि प्राथमिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह तीनों अमृतसर जेल में बंद रवि बलाचौरिया निवासी होशियारपुर के गैंग के सदस्य हैं और विरोधी गैंग के सदस्यों के कत्ल की प्लानिंग बनाकर वारदात को अंजाम देने जा रहे थे। उन्हें हथियारों की सप्लाई पटियाला जेल में बंद गैंगस्टर राजवीर कौशल करवाता था जोकि रवि बलाचौरिया से मिला हुआ है और पूरी प्लानिंग गैंगस्टर लखबीर लंडा वासी हरीके की होती थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

प्रमुख ज्योतिषाचार्य पंडित मोती राम जी वशिष्ट का निधन

पंडित मोती राम जी की अंतिम अरदास और श्रद्धांजलि समारोह 1 जून को होगा होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  जिला होशियारपुर के गांव टूटो मजारा निवासी प्रमुख ज्योतिषाचार्य पंडित मोती राम वशिष्ट का 22 मई को...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

एनडीए में वापसी के लिए उद्धव ठाकरे के संपर्क में….. हालांकि बीजेपी के सामने इसमें सबसे बड़ी चुनौती एकनाथ शिंदे को मनाना होगा

नई दिल्ली :  नतीजों के बाद देश में एनडीए की सरकार बनने जा रही है। अब खबर ये भी आ रही है कि बीजेपी एनडीए में वापसी के लिए उद्धव ठाकरे के संपर्क में...
article-image
पंजाब

हाइपर टैंशन के प्रति जागरुकता अत्यंत जरुरी है : डा. रघुवीर

गढ़शंकर । सीनियर मैडिकल अधिकारी प्राइमरी हेल्थ सैंटर डा. रघुवीर सिंह के नेतृत्व में विश्व हाइपर टैंशन दिवस पर जागरुकता सैमिनार हुआ। डा. रघुवीर ने बताया कि हाइपर टैंशन को हाई ब्लड प्रेशर कहा...
article-image
पंजाब

आम आदमी पार्टी बातें तो बाबा साहिब डाक्टर अंबेडकर और सरदार भगत सिंह की करती है,परंतु काम अंग्रेजों वाले कर रही : निपुण शर्मा

होशियारपुर /दलजीत अजनोहा : भाजपा जिला अध्यक्ष निपुण शर्मा ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कल जिस प्रकार मीटिंग में किसान नेताओं को अपमानित किया और उनको जिस प्रकार धमकियां...
Translate »
error: Content is protected !!